आवास विकास कालोनी की टूटी पुलिया पर निर्माण कार्य शुरू।मोबाइल वाणी न्यूज़ ने प्रमुखता से इस समस्या को उठाया था, जिसके बाद जिम्मेदारों ने काम शुरू करा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी समय से ये पुलिया टूटी थी, आधी पुलिया से ही आवागमन होता था, कई बार अंधेरे में यहाँ हादसे भी हो चुके हैं, बीते दो दिन पूर्व ही इस समस्या को मोबाइल वाणी ने प्रसारित किया था, जिसके बाद आज पुलिया का निर्माण शुरू करा दिया गया। स्थानीय लोगों ने हरदोई मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया है।