खबर का असर हरदोई सीतापुर मार्ग पर पुलिया की रेलिंग टूटी हुई थी जो हादसों को दे रही दावत। जिसकी मोबाइल वाणी न्यूज एप पर चलाई गई थी जिसके बाद पुलिया की टूटी रेलिंग का निर्माण हो गया है। जनपद हरदोई के विकास खंड टड़ियावां क्षेत्र के गांव सिकरोहरी के पास हरदोई सीतापुर मार्ग पर पुलिया की रेलिंग टूटी हुई थी। जिससे राहगीर, आने जाने वाले वाहन यहां पर पुलिया के पास तालाब गड्ढा खाही आदि नही देख पाते थे और वह हादसे का शिकार हो जाते थे उनका वाहन पुलिया की रेलिंग टूटी होने से सड़क के नीचे खाही गड्ढा में गिरकर हादसे का शिकार हो जाते थे। संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे। जिसकी खबर मोबाइल वाणी न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों संज्ञान में लेकर पुलिया की टूटी रेलिंग को बनवा दिया है।
