*आरटीआई कार्यकर्ता ने एक गांव के मुख्य मार्ग की समस्या को लेकर मंडलायुक्त को दिया पत्र* विकास खंड माधौगंज क्षेत्र कुरसठ बुजुर्ग देहात मिर्जागंज निवासी आरटीआई कार्यकर्ता अभिषेक पटेल ने मंडलायुक्त लखनऊ को पत्र देकर बताया कि कुरसठ बुजुर्ग देहात मजरा गंगापुरवा को आने जाने वाले मुख्य मार्ग की समस्या के बारे में अवगत कराया आरटीआई कार्यकर्ता ने बताया की कुरसठ बुजुर्ग देहात ग्राम पंचायत के मजरा गंगापुरवा आजादी के पूर्व का बसा हुआ एक दलित गांव है आज के 77 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस दलित गांव आज भी मूल सुविधाओं शौचालय नाली रोड आज से वंचित है गांव के लिए आने जाने वाला संपर्क मार्ग नक्शा पर अंकित है लेकिन मुख्य पर आज तक मिट्टी तक का कार्य न होने के कारण आस पास के दबंग लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया जा चुका है। बारिश के मौसम में इस गांव का आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो जाता है जिससे वहां के बच्चों का स्कूल जाना बंद हो जाता है व अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित हो जाते हैं।।
