*वीरेन्द्र तिवारी ने ज्योति जूनियर हाईस्कूल का किया निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था की, की सराहना* आदर्श नगर पंचायत कुरसठ मोहल्ला राजेन्द्र नगर में स्थित ज्योति जूनियर हाईस्कूल शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी अलग ही पहचान बनाई है जिसमें गांव व क्षेत्र के सम्मानित लोग पहुंचकर विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते रहते हैं इसी क्रम में विरेन्द्र उर्फ नन्हे बाबू तिवारी ने विद्यालय व शिक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जिसमें विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों से अंग्रेजी, हिन्दी, गणित आदि विषयों पर पूछताछ की जिसमें सभी बच्चों ने संतोषजनक जवाब दिया जिससे उन्होंने विद्यालय के प्रबन्धक सहित शिक्षकों की सराहना की उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के पढ़े लिखे छात्र आज बड़ी से बड़ी पोस्ट पर नियुक्त होकर अपने माता-पिता, विद्यालय सहित अपने नगर का नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर ज्योति जूनियर हाईस्कूल कुरसठ के प्रबन्धक जयराम सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण व बच्चे मौजूद रहे।।