*विरेंद्र सिंह आईटीआई में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजनान्तर्गत विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला, राजकीय औद्योगिक संस्थान, हरदोई का हुआ आयोजन* विकास खंड माधौगंज की ग्राम पंचायत कुरसठ बुजुर्ग देहात में कुरसठ से पहुतेरा मार्ग तकिया पर स्थित वीरेंद्र सिंह प्राइवेट आईटीआई ने शिक्षा के क्षेत्र में अलग ही पहचान बनाएं हुए है। बताते चलें कि वीरेंद्र सिंह प्राइवेट आई टी आई में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजनान्तर्गत विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला, राजकीय औद्योगिक संस्थान, हरदोई के द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें एमएमएनसी ग्लोबल नोएडा,एजाकी इंडिया लिमिटेड,ऐमेजोन गुड़गांव,डीसटील ग्रुप आदि कंपनियों के आयोजन में 260 लोगों ने भाग लिया ,भाग लेने वालों में 117 लोगों का रजिस्ट्रेशन व 16 लोगों को नियुक्त पत्र दिया गया नियुक्त पत्र पाकर लोगों के चहरे पर मुस्कान आ गई कार्यक्रम के सर्वप्रथम भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह व मनोज चौधरी साथ में प्रबंधक बाल सिंह ने मां सरस्वती जी की पुजन अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान कार्यक्रम में आएं हुए अतिथियों ने संस्थान की शिक्षा व्यवस्था की जमकर सराहना की। प्रबंधक बाल सिंह ( गुड्डू)ने बताया कि आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कोपा व प्लम्बर आदि की उच्च स्तरीय शिक्षा कुशल अनुदेशकों द्वारा प्रदान की जाती है। बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा शत् प्रतिशत छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की सुविधा दिलाई जाती है। उन्होंने बताया कि संचालित पाठ्यक्रमों के लोई सुसज्जित वर्कशॉप की सुविधा उपलब्ध है। श्री सिंह ने बताया कैम्पस प्लेसमेंट के तहत शत प्रतिशत छात्रों को प्लेसमेंट दिलवाया जाता है। शुद्ध पानी के लिए आरो व वाटर कूलर की सुविधा मौजूद है। कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु सुव्यवस्थित लैब बनी है जिसका क्षेत्रीय लोगों को लाभ मिल रहा है। इस मौके पर अतिनेश अग्निहोत्री वरिष्ठ सहायक, प्रताप विक्रम सिंह वरिष्ठ सहायक हरदोई, अरविंद सिंह एम आई एस मैनेजर कौशल विकास हरदोई सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।।