जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षायोजनान्तर्गत माह फरवरी, 2024 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न को अन्त्योदय कार्डधारकों को 09 कि०ग्रा० गेहूँ, 21 कि० ग्रा० चावल व 06 कि०ग्रा० बाजरा (कुल 36 कि०ग्रा० प्रति कार्ड) एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 01 कि०ग्रा० गेहूँ, 03 कि०ग्रा० चावल व 01 कि०ग्रा० बाजरा (कुल 05 कि0ग्रा0प्र० प्रति यूनिट) का निःशुल्क वितरण 15 फरवरी से 28 फरवरी 2024 के मध्य किया जायेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
