जिला जज राजकुमार सिंह ने आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ रद्वेपुरवा स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया तथा बाल बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान जिला जज ने सम्प्रेक्षण गृह के अधिकारियों को निर्देश दिये कि भीषण ठंड के दृष्टिगत सभी बाल बंदियों को अच्छे रजाई-गद्दा दिये जाये और समय पर गुणवत्ता परक मीनू के अनुसार नास्ता एवं भोजन उपलब्ध करायें और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करायें।