बेनीगंज पुलिस ने ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताणित कर रहे थे। इसलिए उसने फंदा लगाकर जान दे दी है।अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के खेरवा कमालपुर निवासी राजकिशोर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी संध्या की शादी आठ माह पहले महीन कुंड निवासी नैमिष पाल के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को परेशान करते थे। वह दहेज में कपड़े धोने की मशीन,फ्रिज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारा पीटा जाता था।उसे रोजाना प्रताड़ित किया जा रहा था। रोज रोज से परेशान नव विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी।पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति नैमिष,देवर मधुरपाल,सास कमला देवी,व सोनपाल व चचिया ससुर बनवारी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।