उत्तरप्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से तारकेश्वरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि देश में एक हाई प्रोफाइल शाही शादी हुई। इसने देश के गरीबों के साथ हो रहे अन्याय और असमानता को उजागर किया। इस शादी पर लाखों करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जबकि देश की एक बड़ी आबादी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही थी। एक ओर जहां लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के बिना रह रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह के शाही विवाह उनकी समस्याओं को और भी गंभीर बना देते हैं। शादी की भव्यता ने गरीबों की दुर्दशा पर सवाल उठाए हैं। यह विडंबना है कि सरकार और उच्च वर्ग अपने आराम पर इतना खर्च कर सकते हैं। जबकि गरीब जनता को उनकी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं होती हैं, ऐसी घटनाएं समाज में असमानता को बढ़ावा देती हैं और गरीबों के संघर्षों को नजरअंदाज करती हैं।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

गोरखपुर जिले की खजनी तहसील क्षेत्र में सिकरीगंज कस्बे के निकट स्थित झौवा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन व्यास पीठ से अयोध्या से पधारे आचार्य चंद्र किशोर महाराज ने उपस्थित श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए बताया कि मनु महाराज की पुत्री देवहुति जब विवाह योग्य हुई तो उन्होंने भगवान से अच्छे वर की प्रार्थना की, तब भगवान ने उन्हें कर्दम ऋषि से कन्या का विवाह करने के लिए कहा, भगवान ने कर्दम ऋषि की तपस्या से प्रसन्न होकर उनसे कहा मैं तुमसे प्रसन्न हूं क्योंकि तुम सृष्टि हेतु तप करने जा रहे हो, इसलिए तुम्हारा मनोरथ पूर्ण होगा। तुम महाराज मनु की पुत्री से विवाह करो महाराज मनु अपनी पत्नी सत्यारूपा और पुत्री देवहूति के साथ कर्दम ऋषि के आश्रम जा पहुंचे। कर्दम ऋषि ने विवाह से पूर्व शर्त रखी जब देवहुति गर्भवती होंगी तो मैं संन्यास लेकर वन चला जाऊंगा। माता सत्यारूपा ने पुत्री की ओर देखा उनकी मौन स्वीकृति से विवाह किया गया। माता देवहुति द्वारा पति की सेवा की गई जिससे कर्दम ऋषि ने उन्हें वर मांगने के लिए कहा तब माता देवहूति ने कहा कि आप वन को तब जाएं जब मुझे पुत्र प्राप्त हो। कर्दम ऋषि की प्रथम 9 संतानें कन्या हुईं। जिनके नाम कला,अनुसुइया,श्रद्धा, हविर्भू,गति,क्रिया,ख्याति,अरूंधती और शान्ति थे तथा पुत्र का नाम कपिल था। कपिल के रूप में देवहूति के गर्भ से स्वयं भगवान विष्णु अवतरित हुये थे। जिन्होंने अपनी माता को सांख्य शास्त्र का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि ज्ञान चाहे जहां से भी मिले उसे प्राप्त करना चाहिए। भक्ति पूर्ण कथा सुनकर श्रद्धालु श्रोता भाव विभोर हो उठे।संगीतमय कथा में मुख्य यजमान प्रभा देवी, सर्वदमन शुक्ल, कौशल किशोर, विजय कुमार पाण्डेय, चंद्र किशोर, किर्ति त्रिपाठी, हिमांशु शुक्ल, रीना शुक्ला, रितु, शिवम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रोता उपस्थित रहे।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा नींबू के फसल के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

उत्तरप्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से अर्जुन त्रिपाठी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की जैसा कि हम सभी जानते ही हैं कि यहां किस शाही शादी की बात हो रही है। देश के करोड़ो गरीबों की गरीबी का मज़ाक उड़ाने वाली शादी जिसकी तारीफ में देश का मीडिया भी पूरी निष्पक्षता के साथ लगा हुआ है। कहा जा रहा है कि इससे देश का नाम पूरी दुनियां में रौशन हुआ है। आइए जानते हैं पुरा मामला सदी की एक ऐसी शादी जिसमें सिर्फ 5 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यह भी एक संयोग ही है कि इसी जुलाई महीने से मोबाइल काॅलिंग और डाटा रिचार्ज की दरों में बढ़ोतरी हो गई है। आज ही राह चलते मुझे एक सज्जन मिले और कहने लगे कि देश में करोड़ों की संख्या में जियो फोन यूजर्स हैं रिचार्ज प्लान के रेट बढ़ा कर बंदा 5 हजार करोड़ रुपए तो महीने भर में ही आप की जेब से निकाल लेगा और आप को पता भी नहीं चलेगा। दुनियां के सबसे ग़रीब देशों की सूची में भारत का स्थान 46 वां है। लेकिन झूठ की फाइलें बनाने में माहिर अपने देश के आंकड़े विश्वसनीय नहीं हो सकते। इसका प्रमाण यह है कि पहले हम विश्व के 10 सबसे गरीब देशों में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय का औसत कितना है पहले यह जान लें। सबसे गरीब देशों की सूची में दसवें स्थान पर है यमन जहां प्रति व्यक्ति 1,84,985 रूपए प्रति वर्ष आय है। नौवें स्थान पर मेडागास्कर देश की 1,66,290 चाड की 1,55,427 लाइबेरिया में 1,57,098 नाइजर में 1,44,563 मलावी में 1,42,892 मोजांबिक में 1,37,878 डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में 1,31,193 सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में 95,261 बुरूंडी में 78,250 दक्षिण सूडान में 41,173 रूपए की प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक आय है। इस लिहाज से आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत में गरीबी और बेरोज़गारी का हाल कैसा है। क्योंकि अपने देश में करोड़ों लोग ऐसे हैं जिनकी वार्षिक आमदनी 40 हजार रुपए वार्षिक भी नहीं है। मजे की बात यह है कि इन सभी सबसे गरीब 10 देशों में सभी देशों की आबादी 5 करोड़ से भी कम है। यहां जिस धनाढ्य व्यक्ति के बेटे की शाही शादी की चर्चा हो रही है उनका जन्म भी 19 अप्रैल 1957 में इन्हीं महागरीब देश में से एक 10 वें स्थान पर मौजूद यमन देश के अदन शहर में हुआ था। उस दौरान उनके पिता यमन में काम कर रहे थे, हालांकि जन्म के कुछ ही दिनों बाद पूरा परिवार भारत वापस लौट आया था।

मोटाभाई ने महज एक शादी में जितना खर्च किया है, वह उनकी दौलत 118 बिलियन डॉलर का 0.27 है। जबकि उनकी दौलत कृषि संकट से जूझ रहे देश का केंद्रीय बजट का 7.5 प्रतिशत से भी कम है। जिस मीडिया की जिम्मेदारी थी कि वह लोगों को सच बताएगा बिना किसी का पक्ष लिए, क्या यह वही सच है? अगर हां तो फिर इसके आगे कोई सवाल ही नहीं बनता और अगर यह सच नहीं तो फिर मीडिया द्वारा महज एक शादी को देश का अचीवमेंट बताना शुद्ध रूप से मुनाफे से जुड़ा मसला है जो विज्ञापन के रुप में आम लोगों के सामने आता है। क्योंकि मीडिया का लगभग पचास प्रतिशत हिस्सा तो मोटाभाई का खुद का है और जो नहीं है वह विज्ञापन के लिए हो जाता है "कर लो दुनिया मुट्ठी में” की तर्ज पर। दोस्तों, इस मुद्दे पर आप क्या सोचते है ?अपनी राय रिकॉर्ड करें मोबाईलवाणी पर, अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाकर या फिर मोबाईल का एप डाउनलोड करके।

तहसीलदार कूड़ा भरत और जमौली खुर्द गांव में उपलब्ध कराई नाव गोरखपुर जिले की खजनी तहसील क्षेत्र के कूंड़ा भरत गांव के एक मौजे में निचले इलाके के कुछ घर आमी नदी के बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। वहीं जमौली खुर्द गांव का भी कमोबेश यही हाल है। इन गांवों के समीप से बहने वाली आमी नदी पर पीपे का पुल बना था जो कि पानी के तेज बहाव से बह चुका है। वहीं गांव के कई मजदूर नदी पार करके 7/8 किलोमीटर की दूरी तय कर रोज शहर में मजदूरी करने के लिए आते जाते हैं। वहीं बाढ़ के पानी से घिरे जमौली खुर्द गांव के लिए भी नाव उपलब्ध कराई गई है। दरअसल नदी में आई बाढ़ की समस्या की जानकारी मिलते ही आज गांव में पहुंचे तहसीलदार खजनी कृष्ण गोपाल तिवारी ने दोनों गांव के लिए छोटी डोंगीं नाव उपलब्ध कराई। इस दौरान लेखपाल राजीव रंजन शर्मा ग्राम प्रधान रमेश पासवान सहित बड़ी संख्या में गांव के निवासी मौजूद रहे। समस्या का समाधान मिलने पर लोगों ने तहसील प्रशासन के प्रति आभार जताया। बता दें कि पहाड़ो पर हो रही बारिश और पड़ोसी देश नेपाल से पानी छोड़े जाने के साथ ही इलाके में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण घाघरा राप्ती जैसी बड़ी नदियों के साथ ही उनसे जुड़ी छोटी और सहायक नदियां भी उफान पर हैं। नदियों का पानी लगातार बढ़ने के कारण उनके किनारे बसे गांवों के निचले इलाकों में पानी भर चुका है, गांवों के किसानों के खेत जलमग्न हो गए हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से राजकिशोर सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की शिक्षा का अधिकार, जो महिलाओं के लिए शिक्षित होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, महिलाओं की स्थिति में सुधार और लिंग आधारित भेदभाव और हिंसा को समाप्त करने के लिए आवश्यक है। शिक्षा का अधिकार एक मानव अधिकार है और निरक्षरता को समाप्त करना, शिक्षा तक समान पहुंच सुनिश्चित करना और शिक्षा के सभी स्तरों पर लैंगिक अंतर को समाप्त करना महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाता है। और इस प्रकार महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ सभी प्रकार के भेदभाव और हिंसा को समाप्त करने में योगदान देता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से राजकिशोर सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भूमि अधिकार सशक्तिकरण और महिला संरक्षण महिलाओं में जागरूकता और साक्षरता की कमी है उन्हें अधिकारों के बारे में कोई पूरी जानकारी नहीं है और वे अपने अधिकारों के लिए लड़ने में हिचकिचाती हैं। सबसे बड़ा कारण यह है कि पितृसत्तात्मक परंपराओं के कारण महिलाओं में भय का माहौल है। इसके कारण वे अपनी विरासत के अधिकारों के लिए लड़ना नहीं चाहती, देश में कई उत्तरी और पश्चिमी राज्यों में महिलाएं स्वेच्छा से अधिकार छोड़ने की प्रथा के कारण पैतृक संपत्ति पर अपना दावा छोड़ देती हैं। इस आभास पर उचित ठहराया जाता है कि उन्हें उनके पिता विवाह में दहेज़ देते हैं लिहाजा बेटों को प्रॉपर्टी देनी है ।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से राजकिशोरी सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कई क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों की एक अनकही कहानी है। भारत में महिलाओं को लंबे समय से विभिन्न कारणों से पैतृक संपत्ति के अधिकार से वंचित किया गया है, जिसमें घर पर सामाजिक बाधाओं से लेकर कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव तक शामिल हैं। स्थिति में कोई क्रांतिकारी बदलाव नहीं आया है, लेकिन आज स्थिति पहले की तुलना में बहुत बेहतर है। सकारात्मक परिवर्तन और लिंग-तटस्थ कानून की शुरुआत ने स्थिति में सुधार किया है, फिर भी ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है।भारत में लम्बे समय से महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति से वंचित रखा गया है।