गोरखपुर। समन्वय समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें वार्ड संख्या 60 में कार्यरत वाहन चालक के साथ कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा मारपीट की गई । मारपीट करने वालों के खिलाफ गोरखनाथ थाने में मुकदमा पंजीकृत की गई परंतु अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई। बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि यदि अभियुक्तों की गिरफ्तारी 8 फरवरी 2024 तक नहीं की गई तो 9 फरवरी 2024 से वार्डों में कूड़ा उठाने का कार्य नहीं होगा। यदि इसके बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 9 फरवरी को संघ भवन में एक समीक्षा बैठक होगी जिसमें निर्णय लिया जाएगा की आगे क्या किया जाए। बैठक में राम प्रकाश सिंह अध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति, राजेश श्रीवास्तव, गौरी शंकर, राम दरस सिंह, अमृतपाल सिंह, ओम प्रकाश, छेदीलाल सहित सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोरखपुर। बाराबंकी जनपद से शादी में आये हुए व्यक्ति का ट्राली बैग रेलवे स्टेशन गोरखपुर के गेट नं0-2 पर ऑटो रिक्शा में भूलवश छूट गया था। ट्राली बैग में कपड़े व कीमती जेवरात थे, इसके संबंध में आवेदक द्वारा रेलवे चौकी प्रभारी थाना कैंट को सूचना दिया गया था। जिस पर चौकी प्रभारी रेलवे महेश कुमार चौबे व कांस्टेबल संजीत यादव द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए त्रिनेत्र कैमरों की मदद से आवेदक का बैग बरामद किया गया। जिसमें आवेदक के समस्त जेवरात एवं कपड़ थे । जिसे आज दिनांक 06 फरवरी 2024 को आवेदक को बुलाकर सुपुर्द किया गया। पीड़ित द्वारा कैण्ट पुलिस की सराहना की गई।
गोरखपुर। निषाद पार्टी सुप्रीमो एवं कैबिनेट मंत्री उ०प्र० सरकार डॉ संजय कुमार निषाद ने प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेट की संजय निषाद ने प्रधानमंत्री को केंद्र सरकार द्वारा बजट में मछुआ समुदाय के लिए ढाई हज़ार करोड़ रुपये आवंटित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. संजय निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के मछुआ समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। निषाद जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा का लाभ सीधे तौर पर ग़रीब मछुआ कल्याण के लिए लाभदायक हो रहा है। मछुआ समाज के उत्थान के लिए जो सपने निषाद पार्टी ने देखे हैं उसको प्रधानमंत्री साकार करने के लिए कटिबद्ध हैं। अपने छोटे सुपुत्र और चौरीचौरा से विधायक ई० सरवन निषाद के शुभ विवाह का भी निमंत्रण प्रधानमंत्री को दिया है। इस अवसर पर सांसद संतकबीरनगर, ई० प्रवीण निषाद जी भी मौजूद रहे।
गोरखपुर। कोषागार परिसर गोरखपुर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की अतिमहत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली में हो रही देरी से रोष प्रकट किया गया। अध्यक्ष रुपेश कुमार श्रीवास्तव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि एनजेसीए के केन्द्रीय एवं वरिष्ठ पदाधिकारी सात फरवरी को एनजेसीए कार्यालय रेल भवन नई दिल्ली में बैठकर पुरानी पेंशन बहाली एवं अठारह महीने के फ्रीज डीए को देने सहित अन्य कर्मचारी समस्याओं पर महाहड़ताल तथा सरकार से आर -पार के लिए विचार विमर्श करेंगे। महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि जिस सरकार में कर्मचारी दुःखी रहते हैं वह ज्यादा दिन चल नहीं पाती। उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि यह सरकार कर्मचारियों की कुर्बानी पर रामराज्य लाना चाहती है, क्या यह संभव है। कर्मचारियों के दुःखी रहने का मतलब देश की बीस करोड़ जनता अर्थात हर सातवां व्यक्ति दुःखी। क्या इस सरकार के रामराज्य की यही पहचान है। बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने एक सुर में कहा कि अब समय आ गया है आर और पार का। यदि चुनाव पूर्व हमारी पुरानी पेंशन बहाली नहीं हुई तो हम अपने वोट की ताकत दिखाने के लिए बाध्य हैं।साथ ही अन्य मांगों जैसे 1-सभी विभागों में रिक्त पदों पर स्थाई नियुक्ति की जाए। 2-पूर्व में सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच सभी मांगों जैसे वेतन विसंगति इत्यादि पर बनी सहमति को पूरा करके सरकार को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। 3-पुरानी पेंशन बहाली के लिए पूर्व में सांसद रहते हुए जो पत्र माननीय योगी जी ने माननीय प्रधानमंत्री को जो लिखा था, उसे पुनः अनुस्मारक करके कर्मचारियों को भी रामराज्य का एहसास कराना चाहिए। 4-अठारह माह के फ्रीज डीए को देने की व्यवस्था करें। 5-पेंशनरों (सीनियर सिटीजन) का रेल भाड़ा रियायत एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाई जाए। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जाए। बैठक की अध्यक्षता रुपेश कुमार श्रीवास्तव तथा संचालन उपाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने किया। बैठक में मुख्य रूप से रुपेश कुमार श्रीवास्तव, राजेश सिंह, मदन मुरारी शुक्ल, अशोक पाण्डेय,श्याम नारायण शुक्ल, जयराम गुप्ता, रजनीश पाण्डेय,इजहार अली, कनिष्क गुप्ता, वरुण वैरागी, जामवंत पटेल, अनूप श्रीवास्तव, विनीता सिंह,दीप चन्द्र पाण्डेय, दिनेश मिश्र, श्याम मोहन, राजेश पाण्डेय, सुरेश सिंह,यशवीर, विजय सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोरखपुर। विशिष्ट करसपोडेन्ट महिला उत्थान समिति की कार्यकर्ताओं ने अपनी 8 सूत्रीय मांगो को लेकर विकास भवन पहुंचकर सीडीओ का घेराव किया।
गोरखपुर। नगर निगम डूडा विभाग एवं प्रवर्तन दल टीम के साथ शास्त्री चौक पहुंचकर शास्त्री चौक से अंबेडकर चौक तक पटरी पर फल सब्जी विक्रेताओं को हटाने पहुंची, जुर्माना भी वसूली। वहीं पटरी व्यापारियों मैं विरोध प्रदर्शन किया विरोध प्रदर्शन की वजह से नगर निगम एवं प्रवर्तन दल की टीम को उल्टे पांव भागना पड़ा वहीं नगर निगम के अधिकारी किनारा कसते दिखे पटरी व्यवसाईयों ने अपना रखा ठेला विरोध मे जलाने लगे। पटरी व्यापारियों ने बताया कि नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम डुडा विभाग द्वारा लगातार पटरी व्यवसायों को परेशान किया जा रहा है। वेंडिंग जोन में दुकान न लगाने की वजह से पटरी व्यवसाई आर्थिक संकट में आ रहा है। खाने को लाले पड़े हुए हैं। जहां एक तरफ वेंडिंग जोन में दुकान नहीं लगने पा रहे हैं, वही नगर निगम द्वारा जुर्माना भी वसूला जा रहा है और ठेला सामान वस्तुओं को जप्त किया जा रहा है।
खजनी ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। खजनी गोरखपुर।। ग्राम पंचायत और स्वयं सहायता समूहों के आपसी समन्वय स्थापित करने संबंधी विषयों तथा पंचायतों को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के सिद्धातों का प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार और मंगलवार को प्रशिक्षण में प्रतिभागी दर्जनों ग्रामप्रधानों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बीडीओ रमेश शुक्ला ट्रेनर जेबी कुशवाहा और कल्पना ने ग्रामप्रधानों और समूह सखियों को प्रशिक्षण देते हुए बताया गया कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए शासन की व्यवस्था से आपसी समन्वय और समझ का विकसित होना आवश्यक है। जिसके लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बता दें कि 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री के द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान शुरू किया गया। यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है,जिसका मूल उद्देश्य पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) को सशक्त बनाकर सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी ग्राम पंचायतों को मजबूत करना,पंचायती राज निकायों की शासन क्षमताओं में सुधार करना है। बीडीओ के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) योजना के तहत (पीआरआई) पंचायत राज विभाग एवं स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के कन्वर्जेंस के लिए ग्रामप्रधानों एवं सक्रिय सहायता समूह (एसएचजी) के सदस्य का दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास खंड खजनी में संपन्न हुआ।
गोरखपुर। सदर तहसील को मिले 21 लेखपालो ने आज सदर तहसील पहुंचकर पद भार ग्रहण किया नवनियुक्त लेखपालों को नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान ने सदर तहसील सभागार में नव नियुक्त लेखपालों को दायित्व और कर्तव्यों के बारे में बताया। इस दौरान अधिनियम 1950 और भू व्यवस्था अधिनियम 1901 की नियमावली के बारे में जानकारी दी। भूमिधर के प्रकार से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि ये तीन प्रकार के होते हैं। संक्राम अधिकार, असंक्राम अधिकारी तथा असामी। उन्होंने कहा कि आप प्रशिक्षण केन्द्र पर पूरी ईमानदारी व लगन से पूर्ण करें, जिससे आपकों आपकी सेवा काल में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। सेवाकाल में तीन चीजें नालेज, स्कील व एटीट्यूट सभी के अंदर होनी चाहिए। जब बेहतर जानकारी होती है तो नौकरी और आसान हो जाती है। दूसरा स्कील या कौशल होगा तो तभी जनता की भावनाओं को समझेंगे और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतर सकेंगे। तीसरा समाज के प्रति सहयोग का नजरिया सबके अंदर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लेखपाल का काम 24 घंटे का होता है, क्योंकि आपदा यथा बाढ़ सूखा आदि का कोई समय नहीं होता है। आप सभी को हर समय अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए तत्पर रहना चाहिए सभी को दिए गए दायित्वों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए कार्य करना होगा किसी के प्रलोभन में किसी प्रकार का कोई भी कार्य न करें इस दौरान रजिस्टार कानूनगो उदय राज रतना विवेकानंद लेखपाल विकास गुप्ता मौजूद रहे।
राजीव की डायरी कड़ी संख्या 17 कैसी है 2024 की हमारी शिक्षा
गोरखपुर। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष गोरखपुर केदारनाथ गौतम की अध्यक्षता में भारत रत्न से सम्मानित जननायक के नाम से मशहूर रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिए जाने की खुशी में पार्टी ने बड़े ही धूमधाम से मनाया हर्ष उल्लास संकल्प दिवस। नगर निगम के रानी लक्ष्मीबाई पार्क में के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रत्याशी चौरी चौरा विधानसभा रमेश मौर्य कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी ने कहा कि हम सभी को कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों से सीख लेने की जरूरत है। जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता अमित शिवाजी ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कर्पूरी ठाकुर हमेशा पिछड़े वर्ग के रहनुमा के तौर पर लड़ाई लड़ते रहे सन 1978 तक कर्पूरी जी और बाबू जगदेव कुशवाहा जी की जोड़ी बिहार में मशहूर रही इन्होंने गरीब दलित पिछड़े महिला किसान नौजवानों के लिए बहुत काम किया। भारत सरकार ने देर आए दुरुस्त आए मरणोपरांत उनको जो भारत रत्न की उपाधि दी इसके लिए हम देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं परंतु यह खुशी देने में इतने साल लग गए यह दुख की बात है उनके जीवन पर चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष सुदर्शन मौर्य प्रकाश डाला कार्यकर्ताओं पूर्व महापौर प्रत्याशी अशोक मूल निवासी ने इस मुबारक मौके पर गरीब लोगों को कंबल वितरण एवं लड्डू वितरण कर खुशियां मनाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुदर्शन मौर्य, महानगर अध्यक्ष केदारनाथ गौतम, राजेश कुशवाहा, महानगर उपाध्यक्ष अमी चंद कुशवाहा, सरवन नागवंशी, मधुसूदन गौड़, जितेंद्र कुमार भारती, बाबा बालक नाथ, गोपी, जयराम मौर्य, गेंदा देवी, साहिब खातून कुमार यतेंद्र, राजकुमार साहनी उपस्थित रहे।
