अब गांव में मौसम खराब होने से पहले जान सकेंगे किसान खेती किसानी में मिलेगी बड़ी राहत
सुबह हल्की बारिश छाई बदली कल से धूप की संभावना
युवक को छोड़ने के लिए 10000 वसूल दरोगा तीन सिपाही निलंबित है
गोरखपुर। देश के विभिन्न अल्पसंख्यक वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले धार्मिक नेता एवं धर्मगुरुओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मिलने के लिए नए संसद भवन पहुचे थे सभीधार्मिक नेताओं एवं धर्मगुरुओं ने संसद की कार्यवाही भी देखी विभिन्न धार्मिक नेता इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित नज़र आए। सभी नेताओं ने एक स्वर में देश को आगे ले जाने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद कहा वही पूरी दुनिया मे शांति अमन और मोहब्बत का पैगाम देने वाले महान सूफी संत ख्वाज़ा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह दरग़ाह के गद्दीनशीन सयैद सलमान चिश्ती ने भी जब पीएम मोदी से मुलाकात कर मीडिया से बात किया तो उन्होंने कहा कि हमारी जातियां, रीति-रिवाज, धर्म, प्रार्थना पद्धतियां अलग हो सकती हैं लेकिन एक इंसान के तौर पर हमारा सबसे बड़ा धर्म मानवता है। उन्होंने कहा कि हम सभी इसी एक ही देश में रहते हैं, हम सब भारतीय हैं। आइए हम अपने देश को मजबूत करें। हमारा देश हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमें मिलकर अपने देश को आगे ले जाना है। सयैद सलमान चिश्ती ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश फिर से 'विश्वगुरु' बनने के करीब है। और ऐसा होने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। नए संसद भवन के ये दृश्य हमारे देश के बदलते समय का प्रमाण हैं। हम एक साथ मिलकर अपने देश को 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के लक्ष्य तक ले जाने का प्रयास करते हैं। सयैद सलमान चिश्ती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए अल्लाहपाक से दुआ भी किया।
अब गीडा में भी बनेगी प्लास्टिक की बोतल और जार
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नए शिक्षकों का प्रोबेशन पीरियड 1 साल का होगा। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्थापित होगी 'एंटी डिस्क्रिमिनेशन सेल'। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।
गोरखपुर। प्रवर्तन दल प्रभारी द्वारा नगर निगम के तत्वाधान में आज जनसुनवाई लेटर एवं जनरल लेटर भिन्न-भिन्न जगह पर आज 8 आवेदक को मौके पर जाकर स्थलीय जांच किया गया एवं सभी का रिपोर्ट लगाया गया, तथा टैक्स नगर निगम की दुकान पर जमा न करने वाले जुबली इंटर कॉलेज तथा इंदिरा बाल विहार जाकर रेंट वसूला गया जिसकी जमा राशि 25000 हजार रुपया नगद एवं चेक लिया गया जिसकी राशि 1लाख 15 हजार 837 रुपए दुकान का टैक्स वसूला गया। मौके पर उपस्थित ज़ोनल अधिकारी एवं प्रवर्तन मौजूद रही।
गोरखपुर: माघ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।
गोरखपुर। क्षेत्राधिकारी कोतवाली का प्रभार देख रहीं आईपीएस अंशिका वर्मा को एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी कैंट का प्रभार सौंपा 2021 बैंच की आईपीएस अंशिका शर्मा ने क्षेत्राधिकारी कैंट का प्रभार किया ग्रहण। सीओ कैंट तीन जनवरी को कोतवाली का प्रभार ग्रहण किया था उनके बेहतर कार्यों को देखते हुए एसएसपी ने कैंट /लाइन का प्रभार सौंपा दिया अब कैंट सर्किल के साथ पुलिस लाइन के कार्यों को अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए निर्वाह करेंगी।आईपीएस अंशिका वर्मा ने बताया कि कैंट सर्कल को अपराध मुक्त बनाना पहली प्राथमिकता होगी अपने उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए अपराध व अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाएगी जिससे कैंट सर्कल अपराध मुक्त रहे आईपीएस अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं।अंशिका ने अपनी प्राथमिक शिक्षा नोएडा से की है वर्ष 2014 से 2018 तक गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
