Transcript Unavailable.

गोरखपुर। राजस्व अधिष्ठान बाढ़ खंड गोरखपुर का दिवार्षिक अधिवेशन/चुनाव बाढ़ खंड सिंचाई कार्यालय में आज सकुशल संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता बैजनाथ साहनी एवं संचालन जितेंद्र कुमार ने किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष दुर्गविजाय ने चुनाव में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई जबकि मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता विपिन बिहारी सिंह रहे। अधिवेशन में समस्त पदाधिकारी सर्वसम्मत से निर्विरोध निर्वाचित हुए जिसमें बैजनाथ साहनी संरक्षक, धीरेंद्र प्रताप आनंद अध्यक्ष, बृजेश कुमार शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश चंद्र चौधरी मंत्री, फूलचंद चौहान कोषाध्यक्ष और इंद्रजीत यादव संप्रेक्षक के रूप में निर्वाचित हुए। सभी निर्वाचित पदाधिकारी को अधिशासी अभियंता और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष दुर्ग विजय ने माला पहनकर स्वागत किया। सभी पदाधिकारी को अधिशासी अभियंता ने कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।

गोरखपुर । भटहट ब्लॉक में युवाओं की उपस्थिति में यूथ लर्निंग एंड शेयरिंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया जिसमें अलग अलग गांवों से आए युवकों ने बदलाव की कहानियां साझा कीं । ब्रेक थ्रू संस्था के सहयोग से हुए इस आयोजन में लैंगिक समानता, स्वास्थ्य, पोषण, बदलाव में युवा भागीदारी और समुदाय के व्यवहार परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई । युवा सुनील गुप्ता, निशा साहनी, चंचल और ज्योति ने अपने अनुभवों को साझा किया । बुधवार को भटहट ब्लॉक पर देर शाम तक चले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राघवेंद्र और खंड विकास अधिकारी आनंद ने युवाओं को सम्मानित भी किया । इस मौके पर डॉ सुमन, नीरज, अरविंद पांडेय, आकाश श्रीवास्तव, महेंद्र, मैरी, नीलम और राजवंश प्रमुख तौर पर मौजूद रहे ।

गोरखपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा जनपद गोरखपुर मे उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आवाहन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में आज पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने पंत पार्क में कई विभागों के शिक्षक एवं कर्मचारी व अधिकारी एकत्रित होकर मतदाता जागरूकता एवं पुराने पेंशन बहाली के लिए एक विशाल रैली निकाला गया रैली की अध्यक्षता मंडलीय मंत्री अभिषेक गुप्त के नेतृत्व में पेंशन मार्च निकाला गया अटेवा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे मतदाता व पेंशन मार्च के प्रभारी के रूप में सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों अधिकारियों को अपने संबोधन में कहा कि हम कर्मचारी भारत सरकार माननीय प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करते हैं कि हमारी पुराने पेंशन बहाल किया जाए हम सभी शिक्षक कर्मचारी सरकार के एक अंग है अगर हमारी पुरानी पेंशन बहाल नहीं करते हैं तो आने वाले समय में हम सभी शिक्षक कर्मचारी सरकार को सबक सिखाने का कार्य करेंगे कोरोना कल जैसी महामारी में हम शिक्षक कर्मचारी अपनी जान जोखिम देकर देश की सेवा किया और हमें एनपीएस देकर सरकार छलने का कार्य कर रही हैं जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन देश की अर्थ व्यवस्था और कर्मचारियों के भविष्य के लिए एक लाभकारी योजना हैं ।पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापा का सहारा हैं जिसके बिना कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद दयनीय स्थिति में अपना जीवन यापन कर रहे हैं ।नयी पेंशन में नाममात्र का पेंशन मिल रहा हैं जो अस्वीकार्य हैं ।जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि आने वाला 2024 लोकसभा चुनाव से पहले हम सभी शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करें नहीं तो हम सभी विभागों के शिक्षक कर्मचारी एक होकर उस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का कार्य करेंगे जो हमे पुरानी पेंशन देगी ।जिला उपाध्यक्ष राजकुमार एवं संतोष पाठक ने अपने संबोधन ने कहा की नई पेंशन एक छलावा है जो सरकारी कर्मचारियों के पैसे को दीमक की तरह खा कर समाप्त कर रही हैं पुरानी पेंशन में हमारे भविष्य सुरक्षित है ।राजनेता एक साथ कई पुरानी पेंशन लेते हैं और हम कर्मचारियों को एनपीएस देते हैं ।वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह एवं संगठन मंत्री अर्जुन गुप्त ने कहा कि अगर हमारी पुरानी पेंशन बहाल नहीं होता है तो हम सभी शिक्षक कर्मचारी आने वाला 4 फरवरी 2024 को लखनऊ में एक बड़ा आंदोलन रन फार ओ पी एस चलाने का कार्य करेंगे इसी क्रम में सभी पेंशन विहीन एवं जनमानस के लोग शामिल होकर एक बड़ा आंदोलन करेंगे। अटेवा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कलपना सिंह, व रंजना मौर्या ,वंदना सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए 1 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में 10 लाख शिक्षक कर्मचारियों ने रामलीला मैदान में बड़ा आंदोलन किया है । वरूण दुबे व अजय भाष्कर ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब एक देश में एक संविधान लागू है तो एक पेंशन लागू होना चाहिए अपने पुरानी पेंशन लेते हैं और हमें नई पेंशन देते हैं अगर 2024 में पुरानी पेंशन बहाल नहीं करते हैं तो हम लोग वोट फार ओ पी एस चलाने का कार्य करेंगे ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह ,सुनील शर्मा,दिलीप गुप्ता ने यह व्यक्त किया कि पुरानी पेंशन हम सभी शिक्षक कर्मचारियों का एकमात्र सहारा है पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापे की लाठी है ।आई टी सेल मीडिया प्रभारी अटेवा रामसनेही जी ने कहा कि पुरानी पेंशन एक ऐसी चादर है जो बुढ़ापे को ढकने का कार्य करेगी पुरानी पेंशन में ही हम सभी शिक्षक कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित है।रैली में विभिन्न सरकारी संगठन के पदाधिकारी व कर्मचारी जिला संरक्षक डाक्टर प्रताप नारायण, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिला महा सचिव जय गोविंद यादव, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती, सविता सिंह, सुरेश सिंह, चंदशेखर, हरेराम, चंदन गुप्ता, संजय दुबे,राजेश यादव, बृजेश यादव, दिलीप गुप्ता, सिंह पूनम शर्मा, ज्योति ठाकुर, नुसरत जहां, अपर्णा दत्ता, अनीता दुबे,कुमारी गुड़िया, उरमिला देवी, जगदीश प्रसाद, विनय कुमार गुप्ता, सुनील साह, राम बहादुर सिंह, अरुण प्रताप आनंद विजय कुमार यादव, रमेश यादव,राम प्रवेश ,राम प्रसाद, प्रदीप यादव, राहुल सिंह, लालमन यादव, सुरेश प्रसाद, अवधेश कुमार उपस्थित रहे।

गोरखपुर। परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ करने में निजी अस्पतालों की प्रमुख भूमिका है । अस्पतालों के चिकित्सक प्रसव पूर्व जांच के दौरान और संस्थागत प्रसव के ठीक पहले दंपति को परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी देकर प्रेरित करें तो अच्छे परिणाम सामने आएंगे । यह बात अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण डॉ एके चौधरी ने कही । वह निजी क्षेत्र के सम्बद्ध सेवा प्रदाताओं के साथ हुई समन्वय एवं क्षमता संवर्धन बैठक को प्रेरणा श्री सभागार में बुधवार शाम को सम्बोधित कर रहे थे । पीएसआई इंडिया संस्था के सहयोग से हुई इस बैठक में आए हुए सभी निजी सेवा प्रदाताओं को फैमिली प्लानिंग रजिस्टर भी दिये गये । अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि प्रसव पूर्व और प्रसवकालीन सेवा लेने के लिए निजी क्षेत्र के अस्पतालों में बड़ी संख्या में दंपति आते हैं । चिकित्सक का उन पर गहरा प्रभाव होता है और गर्भधारण के दौरान परिवार नियोजन सेवाओं के प्रति उनके द्वारा ग्राह्यता की संभावना कहीं अधिक होती है । ऐसे दंपति को समझाना होगा कि दो बच्चों में कम से कम तीन साल का अंतर होना चाहिए । ऐसा करने से मां और बच्चे की सेहत ठीक रहती है और दोनों का कुपोषण व बीमारियों से बचाव होता है । ऐसे दंपति को परिवार नियोजन के सभी साधनों के बारे में जानकारी दी जाए और जो मनपसंद साधन उनके द्वारा चुना जाए प्रसव के तुरंत बाद उसे लाभार्थी को दिया जाए । ऐसे दंपति का रिकॉर्ड भी रखा जाए और उसे स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा किया जाए। जिन दंपति का परिवार पूरा हो जाए उन्हें प्रसव पश्चात नसबंदी के फायदे के बारे में बताया जाए । डॉ चौधरी ने कहा कि फैमिली प्लानिंग रजिस्टर में निजी क्षेत्र के सेवा प्रदाता अपना रिकॉर्ड मेंटेन करें और उसे ही स्वास्थ्य विभाग को पोर्टल के जरिये भी भेजें । रजिस्टर में चार साल तक का रिकॉर्ड रखा जा सकता है। साझा किये गये डेटा की मदद से सरकार को कार्ययोजना बनाने में मदद मिलती है । दंपति को यह संदेश अवश्य दिया जाए कि इमर्जेंसी पिल्स का इस्तेमाल कम से कम करना है । बच्चे की चाहत न रखने वाले दंपति आईयूसीडी, कंडोम, छाया, अंतरा, माला एन जैसे किसी न किसी साधन का इस्तेमाल अवश्य करें। बैठक को जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज आनंद, एनयूएचएम समन्वयक सुरेश सिंह चौहान, मास्टर कोच डॉ एके वर्मा, पीएसआई इंडिया संस्था की राज्य पदाधिकारी शुभ्रा, संस्था की प्रतिनिधि कृति पाठक और प्रियंका सिंह ने भी संबोधित किया । बैठक में दो दर्जन से अधिक निजी अस्पतालों ने प्रतिभाग किया । *पूरा सहयोग किया जाएगा* फाग्सी की गोरखपुर इकाई की अध्यक्ष डॉ सविता अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग को आश्वस्त किया कि डेटा और परामर्श संबंधी हर तरह का सहयोग किया जाएगा । उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ करने में निजी क्षेत्र के सेवा प्रदाता मदद करेंगे । इसके लिए संगठन के स्तर पर भी कोशिश होगी ।

लोकतंत्र में मतदान राष्ट्रीय कर्तव्य-अपर जिला जज। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तहसील में आयोजन। खजनी गोरखपुर।। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज का दिन तहसील मुख्यालय में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के मतदाताओं की जागरूकता के लिए मतदान की सामूहिक शपथ और रैली निकालकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला जज रामकृपाल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा की भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है,और लोकतंत्र में मतदान नागरिकों का अधिकार तथा सबसे बड़ा कर्तव्य है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि डिफेंस काउंसिल के अध्यक्ष संजय पति त्रिपाठी तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता कानूनगो दीप नारायण मिश्रा शिक्षक नेता राजेश कुमार पांडेय चंपा देवी राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्या और अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। संचालन राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ल ने किया। अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी राजू कुमार ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताते हुए प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इससे पूर्व रैली निकालकर और ईवीएम मशीन से मतदान से संबंधित जानकारी दी गई। छात्राओं ने राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता के थीम पर आकर्षक रंगोली बनाई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय शिक्षक तहसील के कर्मचारी और अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Transcript Unavailable.

सीआरसी गोरखपुर और मनोविज्ञान विभाग दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगता, मानसिक स्वास्थ्य एवं औद्योगिक परामर्श विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआरसी गोरखपुर के निदेशक जितेंद्र यादव ने कहा कि केवल दिव्यांगता पुनर्वास ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी औद्योगिक परामर्श की आवश्यकता है। सीआरसी गोरखपुर इस लक्ष्य की प्राप्ति में पूरी तन्मयता के साथ लगा हुआ है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआरसी गोरखपुर के पुनर्वास अधिकारी राजेश कुमार यादव ने कहा कि मनोविज्ञान का छात्र होने के नाते प्रत्येक व्यक्ति को औद्योगिक परामर्श के बारे में समझना चाहिए जो कि उनके व्यक्तित्व के विकास में सहायक है। सीआरसी गोरखपुर के नैदानिक सहायक श्री रॉबिन ने भाषा और वाणी दिव्यांगता से ग्रसित दिव्यांगों द्वारा महसूस की जाने वाली मनोवैज्ञानिक समस्याओं की चर्चा करते हुए कहा कि यदि कोई श्रवण बाधित दिव्यांगजन किसी प्रकार की मनोवैज्ञानिक समस्या का सामना कर रहा है तो वह सीआरसी गोरखपुर के नैदानिक मनोविज्ञान विभाग से संपर्क कर सकता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम समन्वयक नैदानिक मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री राजेश कुमार ने कहा कि आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में प्रत्येक व्यक्ति कभी-कभी मानसिक स्वास्थ्य का शिकार होता है, इसके लिए उसे अपने दैनिक दिनचर्या में बदलाव करना चाहिए। स्वस्थ आहार-विहार करना चाहिए। योग तथा ध्यान की तरफ अपना ध्यान लगाना चाहिए। मनोविज्ञान विभाग के छात्रों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा दिव्यांगजनों के अभिभावकों के साथ वार्तालाप भी किया। इस अवसर पर सीआरसी गोरखपुर के सभी अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.

गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में यूजीसी के क्रेडिट- फ्रेमवर्क पर संचालित होगा 4 ईयर ग्रेजुएशन प्रोग्राम। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।