गणतंत्र दिवस पर खजनी थाने में ध्वजारोहण के साथ सामूहिक शपथ और परेड की गई। खजनी गोरखपुर।। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज खजनी थाने में थानाध्यक्ष गौरव आर कन्नौजिया के साथ थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हुए सलामी दी गई, और सामूहिक राष्ट्रगान में सभी ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर थाना परिसर में सामूहिक परेड हुई और शपथ भी ली गई। थानाध्यक्ष गौरव आर कन्नौजिया के नेतृत्व में आयोजित हुए राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में थाने के सभी पुलिसकर्मी उत्साह पूर्वक सम्मिलित हुए।
गणतंत्र दिवस पर खजनी के 2 वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ डुग्गी मुनादी की गई। खजनी गोरखपुर।। न्यायालय के निर्देश पर आज राजघाट थाने के धारा 306 के वारंटी अभियुक्त रामनेवास चौरसिया के पुत्र पप्पू कुमार निवासी ग्राम कंदराईं थाना खजनी तथा धारा 323,504,506,308 के वारंटी अभियुक्त स्वर्गीय राजदेव यादव के पुत्र गणेश यादव निवासी ग्राम तालनवर टोला हरहरवा थाना खजनी के खिलाफ धारा 82 के तहत महुआडाबर चौकी प्रभारी दारोगा शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाने की पुलिस टीम के द्वारा डुग्गी मुनादी कराई गई। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के आदेश का अनुपालन करने की चेतावनी देते हुए उनके घरों पर नोटिस चस्पा की गई है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष खजनी गौरव कन्नौजिया के द्वारा दी गई।
गणतंत्र दिवस पर ब्लॉक प्रमुख ने ब्लॉक मुख्यालय और स्कूलों में ध्वजारोहण किया। खजनी गोरखपुर।। ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह ने भारतीय गणतंत्र दिवस के 75 वें पर्व पर खजनी ब्लॉक मुख्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर तिरंगे को सलामी दी और सामूहिक राष्ट्रगान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के विकास में भागीदार बनने की अपील करते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद देश में गणतंत्र की स्थापना के लिए 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान बना, जिसमें सभी नागरिकों के लिए उनके अधिकारों के साथ ही कर्तव्य भी निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की अपील की। सबेरे ब्लाॅक में ध्वजारोहण के दौरान बीडीओ रमेश शुक्ला सभी गांवों के सचिव ब्लाॅक के कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं स्कूलों में ध्वजारोहण के अवसर पर शिक्षकों अभिभावकों,विद्यार्थियों सहित स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Transcript Unavailable.
रामलला के विराजते ही यूपी में टूरिज्म की बढ़ी रफ्तार
यूपी में बढ़ी गलन अगले दो दिन भीषण सर्दी के आसार
गोरखपुर फल मंडी भाव 27 जनवरी
गोरखपुर सब्जी मंडी भाव 27 जनवरी
गोरखपुर: हॉकी खिलाड़ियों के लिए गोरखपुर शहर में मिलेगा और एक खेल का मैदान ,तैयार होंगे एक से एक होनहार। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपने प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 4000 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट ,पिता की जगह पर लगा दिया खुद का आय प्रमाण पत्र। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपने प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।
