Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

गोरखपुर। यांत्रिक कारखाना गोरखपुर से सेवानिर्वित्त ओम प्रकाश शर्मा एवं परमिंदर सिंह का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने आयोजित किया। इस अवसर पर संघ के महामंत्री विनोद राय तथा सभी पदाधिकारियों ने रिटायर्ड रेल कर्मियों का माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महामंत्री विनोद राय ने सेवा निवृत श्री ओम प्रकाश शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना किया एवं उनसे संबंधित पुरानी यादें साझा किया। कारखाना मंडल के अध्यक्ष श्री डीके तिवारी एवं मंडल मंत्री श्री आर पी भट्ट ने रिटायर्ड ओम प्रकाश शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम का संचालन श्री ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने किया। इस अवसर पर रिटायर्ड रेल कर्मियों को उपहार एवं नए वर्ष का कैलेंडर ,डायरी वितरित किया गया। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी सतीश श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता बृजपाल सिंह विजय पाठक, जयप्रकाश सिंह, अंशुमाल पाठक, निशांत यादव,अजय त्रिपाठी, दीपक प्रजापति नसीम अहमद बीके सिंह पंकज सिंह नागेंद्र गौरव पांडे संदीप मिश्रा नागेंद्र नयन दीपक सिंह रंजय कुमार अरविंद यादव राजेश चंद्र पांडे अल्बर्ट पीटर अजय गुप्ता वीरेंद्र शर्मा अमित गुप्ता धीरज यादव इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

गोरखपुर।उ0प्र0 खादी बोर्ड के तत्वाधान में क्षेत्रीय कार्यालय, माध्यमिक शिक्षा परिषद् नार्मल कैम्पस, निकट पांडे हाता पुलिस चैकी-गोरखपुर में मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में नव्य इंडिया एण्टरटेन्मेन्ट के सौजन्य से संास्कृतिक मंच पर बुद्धवार की शाम नाटक ‘‘मायाराम की माया‘‘ ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रदर्शनी जैसे-जैसे अपने समापन ओर बढ़ रही है वैसे-वैसे खरीदारों की हुजुम बढ़ने लगा है। प्रदर्शनी में बुद्धवार को साजौर सिल्क, भागलपुर-बिहार के वस्त्रों की ज्यादा खरीदारी की गयी, खरीदारी में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। भागलपुर बिहार की सिल्क साड़ी खुब पसन्द की गयी। उत्तराखंड हरिद्वार के जैकेट व सदरी लोगों को लुभा रही है। अब तक प्रदर्शनी में 78.00 लाख की बिक्री हो चुकी है। उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, गोरखपुर द्वारा आयोजित खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2023-24 के मेले में दिनांक 31 जनवरी 2024 की शाम 6 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत दर्पण गोरखपुर रंग मंडल की नाट्य प्रस्तुति मायाराम की माया का मंचन किया गया, जिसके लेखक जयवर्धन एवं निर्देशन रवीन्द्र रंगधर का रहा। नाटक के पात्रांे मे एक विलक्षण जीव रहता है जिसको हम मनुष्य कहते हैं। यूं तो दुनिया में मनुष्य के अनेकानेक कारनामे हैं, जिससे वह महान से महानतम सिद्ध होता हैं। कुछ ऐसे हैं जो सामान्य जीवन जीते हैं और महान नहीं है। किंतु कुछ जीव ऐसे भी हैं जो अपने पूरे जीवन में अन्य लोगों का जीना दूभर कर देते हैं। इसी तीसरे प्रकार के मनुष्य की कहानी है मायाराम की माया धरती के निवासी तो मायाराम से त्रस्त थे ही जब उसे उसके किए गए एक मात्र पुण्य के बदले स्वर्ग में बुलाया गया तो वहां भी उसने स्वर्ग में तक्था पलटने तक की कोशिश कर डाली। अंततः ब्रह्मा जी को अपनी सृष्टि संरचना में सुधार करते हुए निर्णय लेना पड़ा कि आगे से जब भी वह मनुष्य बनाएंगे तो उसमें चतुराई थोड़ा कम और संवेदना थोड़ी ज्यादा डालने का प्रयास करेंगे। हास्य व्यंग्य आधारित एवं लोक शैली में रचा बसा नाटक दर्शकों को खूब भाया। बीच-बीच में ठहाके की गूंज भी लगती रही। नाटक के मुख्य पात्र मायाराम की भूमिका को आदित्य राजन में बड़ी ही कुशलता पूर्वक निभाया वही सेवक राम के चरित्र को आकाश श्रीवास्तव ने भी शानदार तरीके से जिया। नाटक में पुरोहित की भूमिका में अविनाश राव, यमराज की भूमिका में अमृत आनंद गुप्त, चित्रगुप्त की भूमिका में ऋषभ दास एवं ब्रह्मा की भूमिका में श्रेयांश त्रिपाठी ने अभिनय क्षमता से दर्शकों की खूब वाहवाही ही लूटी। जकड़ और पकड़ की भूमिका में सौरभ चैधरी व चंदन यादव भी सफल रहे। अन्य भूमिकाओं में नारद के रूप में मनीष कुमार, थानेदार मनमौजी पांडे की भूमिका में कुलदीप शर्मा, ग्रामीणों के भूमिका में संजय सोनी, सागर चैधरी एवम उपहार मिश्र थे। संगीत पक्ष में हारमोनियम पर पवन निषाद एवं ढोलक पर मदन थे। रूपसज्जा राधेश्यामए वस्त्र विन्यास रीना जायसवाल एवं रंगदीपन मानवेंद्र त्रिपाठी तथा नाटक के प्रस्तुतकर्ता रवि शंकर खरे थे। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी ए0के0 पाल ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन नवीन पाण्डेय ने किया। खादी बोर्ड की तरफ से अरूणेश कुमार पाण्डेय, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मार्कण्डेय सिंह, शिवेन्द्र सिंह, आरिफ समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी ए0के0 पाल ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रतापगढ़ के अचार मुरब्बा, सीतापुर के दरी, भदोही के कालीन, जम्मू कश्मीर के ड्राई फ्रूट, उत्तराखण्ड के सदरी जैकेट, भागलपुर बिहार के सिल्क, पटियाला के तिल्ला जुती, कन्नौज के धूप बत्ती, राजस्थान (बीकानेर) के पापड़, बड़ी, भुजिया, नमकीन, इटावा के चूर्ण, कानपुर के लेदर, सहारनपुर का फर्नीचर घरेलू वस्तुएं एवं अन्य ग्रामोद्योगी उत्पाद के अतिरिक्त माटीकला के अन्तर्गत उत्पादित वस्तुए व अन्य राज्यों जनपदों से आये हुए उत्पाद रियायती दर पर उपलब्ध है।

गोरखपुर। भारतीय भवन निर्माण व अन्य मजदूर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अपना मांगपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। मजदूरों ने बताया कि असंगठित मजदूरों के शोषण उत्पीड़न को देखते हुए सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि भू माफिया ने गोरखनाथ थाना की पुलिस की मिली भगत से मजदूर पारसनाथ, राजू, रामप्रसाद के आराजी नंबर 725 क्षेत्रफल 87 डेसिमल एवं आराजी नंबर 753 क्षेत्रफल 6 डिसमिल जमीन पर जिस पर 36 वर्षों से स्टे है दिनांक 24 जनवरी 2024 को दबंगों द्वारा जबरन बाउंड्री वॉल चलकर कब्जा कर लिया गया जिसकी शिकायत पीड़ितों द्वारा तमाम प्रशासनिक अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजदूरों ने मांग किया कि दबंग राकेश दुबे व उनके साथियों पर एफआईआर दर्ज किया जाए, पीड़ितों की जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए कब्जे को हटाया जाए, कोर्ट द्वारा स्टे आर्डर का अनुपालन शक्ति से करवाया जाए, गोरखनाथ थाने के दरोगा अनूप कुमार तिवारी की मिली भगत की जांच करा कर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए और पीड़ितों के जान माल की सुरक्षा प्रदान की जाए। इस दौरान तमाम मजदूर मौजूद रहे।

गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम हरैया के रहने वाले पीड़ित आज शास्त्री चौक स्थित प्रेस क्लब पहुंचे और उन्होंने बताया कि कुछ दबंगों द्वारा उनकी लगभग 30 डिसमिल जमीन को फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया है। पीड़ित का कहना है कि आधार कार्ड पर फोटो बदलकर यह फर्जी वाला किया गया है पीड़ितों ने दबंग पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

गोरखपुर महिला सर्वोदय मंडल की शपथ ग्रहण समारोह सिविल लाइंस स्थित सर्वोदय हाल में संपन्न हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी ने शपथ लेकर कार्यभाल संभाला। महिला सर्वोदय मंडल का यह 64 वॉ पदभार ग्रहण समारोह था जिसमे संस्था की नई कार्यकारणी को पूर्व मेयर अंजू चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई साथ ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ शालिनी करमचंदानी को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दी। शपथ लेने वाले पदाधिकारी में प्रथम उपाध्यक्ष पूर्वी नारायण पाण्डेय, द्वितीय उपाध्यक्ष भावना अग्रवाल, सचिव निक्की रानी, सह सचिव डॉक्टर दिशा चौधरी, कोषाध्यक्ष डॉक्टर नीता अग्रवाल, निदेशक भावना राज, चारु कटिहार, समझना कंडेल, शिवानी बरनवाल, वर्षा सिंह व शिखानंदन शामिल रही। कार्यक्रम का संचालन बीना सिंह ने किया। डॉक्टर आदेश अग्रवाल ने प्रार्थना से कार्यक्रम प्रारंभ किया। मुख्य अतिथि अनुपमा दीक्षित, विशिष्ट अतिथि अनामिका ठाकुर ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम को संपन्न किया।

उत्तरप्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से राजकिशोरी सिंह से बता रही हैं कि बच्चों की देखभाल करना एक महत्वपूर्ण विषय है। बच्चों की देखभाल करने वालो को जिसे डे केयर के रूप में भी जाना जाता है ,हालांकि अधिकांश माता - पिता अपने बच्चों की देखभाल में काफी समय बिताते हैं ।बाल देखभाल करने वाले संस्थानों को प्राथमिक चिकित्सा में व्यापक प्रशिक्षण दिया जाता है