गोरखपुर फल मंडी भाव 11 फरवरी
गोरखपुर सब्जी मंडी भाव 11 फरवरी
Transcript Unavailable.
कड़ी मेहनत और बुलंद इरादों से बनते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड पुष्प दंत जैन
यूजर चार्ज वसूली में लापरवाही पर 10 वाहन के चालक निष्कासित
थाने में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी जांच टीम भेजी खजनी गोरखपुर।। माघ अमावस्या पर्व पर क्षेत्र के अधिकांशतः गांवों से लोगों के गंगा स्नान प्रयागराज चले जाने के कारण समाधान दिवस में उनवल नगर पंचायत तथा खजुरी गांव से सिर्फ 2 फरियादी अपनी भूमि विवाद से शिकायतें लेकर पहुंचे। अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार खजनी रामसूरज प्रसाद और दिवस प्रभारी थानाध्यक्ष ने समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए, दोनों ही मामले में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बना कर मौके पर जांच और निस्तारण के लिए भेजा गया। इस दौरान राजस्वकर्मी लेखपाल एसएसआई मनोज कुमार पांडेय और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Transcript Unavailable.
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 2024 लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत हर मोर्चे पर अपने कार्यकर्ताओं को तैयार करते हुए नजर आ रहे है, वहीं अगर हम बात करें आज की तो आज गोरखपुर के सर्किट हाउस स्थित एनएफसी भवन में शक्ति वंदन अभियान का शुरुआत कर चाय पर चर्चा किया गया। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विभिन्न एनजीओ विभिन्न स्वयं सहायता समूह के प्रमुख के साथ आज एनेक्सी भवन में गोरखपुर महानगर एवं गोरखपुर जिले की ऐसी महिला प्रमुखों के साथ चाय पर चर्चा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उनको केंद्र और प्रदेश सरकार से क्या काम मिला उनके जीवन कैसे सुधारा, केंद्र व प्रदेश सरकार उनको क्या सहायता दिया जिससे उनका जीवन सुधारा उसी को लेकर एक चर्चा का कार्यक्रम आज यहां पर आयोजित है, ताकि उस समाज के अन्य वर्गों को भी प्रेरणा मिले।
गोरखपुर। 11 फरवरी दिन रविवार को गोरखपुर में निजी स्कूल संचालकों का प्रांतीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है। यह सम्मेलन प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधक व पदाधिकारीयों द्वारा आहूत की गई है। सभी प्रबंधकों को बचपन स्कूल खोराबार रोड पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रेस वार्ता के माध्यम निजी स्कूलबके प्रबंधकों ने बताया गया कि सरकार प्राइवेट स्कूलों के संबंध में थोड़ा भी विचार नहीं कर पा रही है।जो ग्रामीण क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल हैं, उनके प्रबंधक बहुत ही आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। जहां परिषदीय स्कूलों के मानक कुछ भी नहीं है। वहीं प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों को मान्यता लेने में कठिन से कठिन मानकों का अनिवार्यता होना बहुत बड़ी समस्या है। प्रबंधक लाखों लगाकर ग्रामीण क्षेत्र में देश के नौनिहाल भविष्य के निर्माण हेतु शिक्षा का ज्योति जलाकर अच्छी से अच्छी शिक्षा देने का बंदोबस्त करता है। मगर गार्जियन की ही गलती हो या छात्रों की प्रबंध के ऊपर हमेशा तलवार लटकती रहती है। क्षेत्र से आए प्रबंधक प्राइवेट स्कूलों के सरकार द्वारा अनदेखी पर तरह-तरह के सवाल उठाए। प्राइवेट स्कूलों के लिए सरकार द्वारा शुद्ध पेयजल नही दिया जाता है। ना ही और ऊर्जा का निशुल्क कोई योजना ही चलाई जा रही है। प्राइवेट स्कूलों के लिए सरकार के पास देने के लिए केवल आदेश रहते हैं। जबकि प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधक बहुत ही आर्थिक हालात से गुजर रहे हैं।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक जिला अधिवक्ता एसोसिएशन सभागार कलेक्ट्रेट परिसर गोरखपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अमिताभ त्रिपाठी अटल त्रिपाठी ने की बैठक में मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रशांत सिंह अटल एवं विशिष्ट अतिथि गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी विश्वजितांशु सिंह आशु की गरिमामयी उपस्थिति रही।
