गोरखपुर। तुर्कमानपुर स्थित दरगाह पर हज़रत इमदाद अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का उर्स-ए-पाक अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। जलसा हुआ। कुरआन-ए-पाक की तिलावत हाफिज अशरफ रज़ा इस्माईली ने की। हाफिज सैफ रज़ा इस्माईली, अफरोज कादरी व मुअज्जम ने नात-ए-पाक पेश की। मुख्य अतिथि मुफ्ती मो. अजहर शम्सी ने कहा कि कुरआन-ए-पाक व हदीस-ए-पाक ज़िंदगी गुजारने का बहुत ही आला कानून है। कुरआन व हदीस के जरिए ज़िंदगी गुजारने का तरीक़ा पता चलता है। कुरआन-ए-पाक में सभी लोगों के लिए रोशनी, हिदायत, हिकमत और शिफा है। यह किताब अच्छे बुरे में फर्क व तमीज करती है। यह अल्लाह की किताब है। कलाम भी है और सिफत भी। इसके एक-एक हुरूफ पढ़ने पर दस नेकियां मिलती हैं। इस किताब का तर्जुमा व मतलब भी जरूर पढ़ा जाए या आलिमों और जानकारों से मालूम किया जाए। शरीअत के खिलाफ कोई काम न करें। झूठ और गीबत से परहेज करें। अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाएं। विशिष्ट अतिथि कारी फिरोज आलम ने कहा कि मुसलमानों को दोनों आलम की कामयाबी हासिल करनी है तो कुरआन और हदीस पर पूरी तरह अमल करें। आख़िरत की तैयारी करें। नमाज़ों को उनके वक्तों पर अदा करने की पाबंदी करें। कुरआन-ए-पाक का हक़ यह है कि उसकी तिलावत की जाए, उसको समझा जाए, उस पर अमल किया जाए, उसके पैग़ाम को तमाम इंसानियत तक पहुंचाया जाए। अंत में सलातो सलाम पढ़कर मुल्क में अमनो अमान की दुआ मांगी गई। मजार की चादरपोशी हुई। कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। अकीदतमंदों में लंगर बांटा गया। उर्स में हाजी जलालुद्दीन कादरी, मो. इस्लाम उर्फ बाबूल, मो. अबरार, मनोव्वर अहमद, आकिब अंसारी, अरशद हुसैन खां, रेयाज अहमद राईनी, समीर अहमद, मेराज अहमद, अलाउद्दीन निज़ामी, नईम अहमद, इम्तियाज अहमद, मकसूद अली, अब्दुल्लाह, अयान अहमद, नुरुल होदा आदि मौजूद रहे।
गोरखपुर। खेल विभाग उ0प्र0 एवं उ0प्र0 हॉकी के समन्वय से हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर में दिनांक 17 से 21 फरवरी 2024 तक प्रदेशीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के 18 मण्डलों, छात्रावासों एवं स्पोर्ट्स कालेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला झाँसी छात्रावास बनाम स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के मध्य खेला गया जिसमें झाँसी छात्रावास नें स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को 04-0 गोल के अन्तर से पराजित कर चैम्पियन बनी। झाँसी छात्रावास की तरफ से सजन यादव नें 29वें, 53वें मिनट में, अजय नें 01वें मिनट में तथा करन धनुक 40वें मिनट में गोल किया।
Transcript Unavailable.
गोरखपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा जी के निर्देशन पर बढ़ती महंगाई को लेकर जिलाध्यक्ष सोनिया शुक्ला एवं महानगर अध्यक्ष सबीहा सब्जपोश के नेतृत्व में गोरखपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की गयी। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सहला अहरारी जी प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहला अहरारी ने कहा कि मोदी सरकार की विफल नीतियों के कारण भारतीय घरों पर बढ़ती महंगाई का साया है। मोदी सरकार ने लगातार विफल नीतियों के कारण महंगाई कीमतें तूफान में जूझ रही हैं गृहिणी से लगाय आम जनजीवन महंगाई का दंश झेल रहा है। महंगाई कई गुनी हो गई है प्याज 40 रूपये से 70 रूपये तक यहां तक आलू 15 रूपये किलो से बढ़कर 25 रूपये किलो तक हो गई है खाद्य पदार्थ के दामों में भारी इजाफा हो रहा है वहीं सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है दालें 100 से 145 रूपये किलो हो गई हैं। महंगाई के कारण जीनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। महंगाई का देश झेल रहे आम जनमानस की पीड़ा कोई समझ नहीं रहा है राहुल गांधी जी भारत जोड़ों न्याय यात्रा के माध्यम से आम जनता हाल चाल ले रहे हैं गलत नीतियों के खिलाफ हमारे नेता अपनी आवाज बुलन्द कर रहे हैं। महिला जिलाध्यक्ष सोनिया शुक्ला एवं महिला महानगर अध्यक्ष सबीहा सब्जपोश ने कहा कि महंगाई के कारण महिलायें घर चलाने में असमर्थ हो रही हैं चारो तरफ महंगाई की मार है घरेलू गैस, पेट्रोल, खाद्य-पदार्थ, साग-सब्जियों के दाम कई गुना बढ़ गये हैं जिससे देश की आधी आबादी महंगाई का दंश झेल रही है वहीं महंगाई से बेपरवाह होते हुए देश के प्रधानमंत्री बड़े-बड़े उद्योगपतियों के 10-10 लाख करोड़ रूपये साल में लोन माफ कर रहे हैं इस बार जनता जनता बढ़ती महंगाई को लेकर सत्ता से बेदखल करेगी। प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहला अहरारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रेमलता चतुर्वेदी, कात्यायनी चन्दा मिश्रा, जिलाध्यक्ष सोनिया शुक्ला, महानगर अध्यक्ष सबीहा सब्जपोश, महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, दिलीप निषाद मौजूद रहे।
Transcript Unavailable.
प्रदेश शासन के निर्देश पर जिले के क्षेत्राधिकारियों के सर्किल बदले गए गोरखपुर।। उत्तर प्रदेश शासन तथा पुलिस मुख्यालय लखनऊ के द्वारा गोरखपुर जिले में जनहित और कानून व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित रखने के लिए नए क्षेत्राधिकारी सर्किल गीडा का सृजन किया गया है। नवीनतम शासनादेश के अनुसार अब गीडा सर्किल में गीडा सहजनवां और हरपुर बुदहट थाने को शामिल किया गया है। पहले हरपुर बुदहट थाना खजनी सर्किल के अंतर्गत आता था। इसी प्रकार कैम्पियरगंज सर्किल में आने वाले सहजनवां थाने को अब गीडा सर्किल में शामिल कर लिया गया है। वहीं गोला सर्किल का बेलघाट थाना अब पुनः खजनी सर्किल में शामिल हो गया है। शासनादेश के अनुपालन में अब गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक क्षेत्र और क्षेत्राधिकारियों के सर्किल और उनके अंतर्गत आने वाले थानों को इस प्रकार आवंटित किया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर के आधीन तीन क्षेत्राधिकारियों के सर्किल शामिल किए गए हैं। जिसमें कि कोतवाली थाना परिसर में स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय और उसमें शामिल चार थाने कोतवाली, राजघाट, तिवारीपुर और महिला थाना है। क्षेत्राधिकारी कैंट का कार्यालय पुलिस लाइन परिसर में आने वाले चार थाने कैंट,खोराबार, रामगढ़ताल और एम्स होंगे। इसी प्रकार पुलिस लाइन परिसर में ही स्थित क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के सर्किल में तीन थाने गोरखनाथ, शाहपुर और गुलरिहा होंगे। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के आधीन तीन सर्किल क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज,चौरीचौरा और गीडा होंगे जिनमें क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज का कार्यालय थाना पीपीगंज जंगल कौड़िया ब्लॉक में तीन थाने पीपीगंज,कैम्पियरगंज और चिलुआताल शामिल हैं। क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा का कार्यकाल चौरीचौरा तहसील परिसर में तीन थाने चौरीचौरा, झंगहां और पिपराइच शामिल हैं।उसी प्रकार क्षेत्राधिकारी गीडा का कार्यालय सहजनवां तहसील परिसर में तीन थाने गीडा, सहजनवां और हरपुर बुदहट शामिल हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के आधीन भी बांसगांव, गोला और खजनी तीन क्षेत्राधिकारियों के सर्किल होंगे, जिनमें क्षेत्राधिकारी बांसगांव का कार्यालय बांसगांव थाना परिसर में तीन थाने बांसगांव, बेलीपार और गगहां शामिल होंगे। क्षेत्राधिकारी गोला का कार्यालय गोला तहसील परिसर में शामिल थाने गोला, उरूवां बाजार और बड़हलगंज शामिल होंगे तथा क्षेत्राधिकारी खजनी का कार्यालय खजनी थाना परिसर में शामिल थाने खजनी, सिकरीगंज और बेलघाट होंगे। जिले के पुलिस कप्तान एसएसपी डाॅक्टर गौरव ग्रोवर सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को प्राप्त शासनादेश के बाद इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सिकरीगंज से लापता 40 वर्षीय युवक की तलाश परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी। सिकरीगंज खजनी गोरखपुर।। तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिकरीगंज थाना क्षेत्र के सिकरीगंज कस्बे के निकट स्थित इमलीडीह खुर्द गांव के निवासी स्वर्गीय धरीसन प्रसाद चौरसिया के पुत्र रम्भू प्रसाद चौरसिया उम्र 40 वर्ष बीते 17 फरवरी से गायब हैं। परिवारीजनों ने सिकरीगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार सांवले रंग और लंबे चेहरे वाले 6 फुट लंबे कद के रम्भू प्रसाद चौरसिया घर से निकलते समय काले रंग की पैंट और स्वेटर पहने हुए हैं। जो कि 17 फरवरी 2024 को दिन में 10 बजे ललई चौरसिया के घर इमलीडिह खुर्द के निकले हैं, और अब तक अपने घर वापस नहीं आये हैं। कई दिनों तक लगातार तलाश के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिवारीजनों ने थाने में सूचना देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिवारीजनों के अनुसार जिस किसी को भी उनके बारे में जानकारी प्राप्त होती है, तो थाना सिकरीगंज में मोबाइल नंबर 9454403524 पर या परिजनों के निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर सूचित करने के लिए कहा गया है।7371829854, 6392610103, 6209683221, 9572007020
