क्या बनेगा भोजन अब यह मेडिकल छात्रा बताएंगे खान की गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल के बाद किया गया फैसला
गीता प्रेस की धार्मिक पुस्तकों की बड़ी मांग प्राण प्रतिष्ठा के चलते रामचरितमानस का हुआ स्टॉक समाप्त टूटा वर्षों का रिकॉर्ड
गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की है परंपरा लगने वाला है मेला तैयारी है पूरी
गोरखपुर के लोगो के लिए बड़ी खबर अब ट्रामा सेंटर की तरह काम करेगा इमरजेंसी बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
गोरखपुर महोत्सव की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखेगी रामोत्सव की छटा पर्यटन मंत्री करेंगे महोत्सव का शुभारंभ
रेल कर्मियों ने नई पेंशन के विरोध में रखा उपवास और विरोध दर्ज कराया
Transcript Unavailable.
जिलाधिकारी ने स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। बढ़ती सर्दी और कोहरे को देखते हुए गोरखपुर के जिला अधिकारी कृष्ण करूणेश ने कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक सभी स्कूल 13 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। बता दें कि इससे पहले छुट्टियों का आदेश जारी करने से पहले ज़िले में 10 जनवरी तक स्कूल बंद के आदेश जिलाधिकारी ने दिए थे। लेकिन सर्द हवाएं शीतलहर और कोहरा इतना बढ़ गया है कि डीएम को अगले 3 दिन के लिए स्कूल बंद करने के आदेश को बढ़ाना पड़ा है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि जिले में सभी कक्षा नर्सरी से लेकर 12 वीं तक मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल अत्यधिक ठंड को देखते हुए 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। अगर कोई स्कूल नियमों का पालन नहीं करता है तो स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले के बीएसए और डीआईओएस को आदेश का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश देते हुए आदेश पत्र में कहा गया है कि जिन विद्यालयों में प्रैक्टिकल और प्री बोर्ड परीक्षा संचालित हैं, उन सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा में ही बैठाकर परीक्षा कराया जाए। बाहर खुले में विद्यार्थियों को नहीं बैठाया जाएगा। विद्यार्थियों को ठण्ड से बचाव हेतु प्रत्येक कक्षा में तापमान सामान्य बनाए रखा जाए, जिसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं विद्यालय प्रबन्धन द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। जहाँ सम्भव हो वहाँ विद्यालय प्रबंधन द्वारा कक्षाओं का संचालन ऑन लाइन माध्यम से कराया जा सकता है। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या धाम में होने वाले श्रीराम लला की मूर्ति की मंदिर के प्रथम तल में स्थित गर्भगृह में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा एवं प्रति स्थापना के कार्यक्रम के आयोजन की पूरे देश और विदेशों में भी तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान देश भर में लोगों को अपने घरों में दिए जला कर दीपावली मनाने का आवाह्न भी किया गया है। साथ ही समूचे उत्तर प्रदेश राज्य में इस आयोजन को भव्य दिव्य और सफल बनाने के लिए प्रदेश शासन के निर्देशानुसार विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों कॉलेजों और शराब की सभी दुकानों को बंद रखने का निर्देश जारी किए हैं। साथ ही सभी सरकारी प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से फूल मालाओं बिजली की लड़ियों से सजाने,दिए जलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद लगभग 550 वर्षों के संघर्षों के पश्चात सनातन धर्म की आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम के उनके जन्म स्थान अयोध्या धाम में भव्य मंदिर के निर्माण और मंदिर में भगवान श्रीराम की अलौकिक तथा दिव्य मूर्ति श्री विग्रह की प्रतिस्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का कार्य 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को शुभ मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में संपन्न किया जाएगा।
Transcript Unavailable.
