गोरखपुर एम्स में ब्लड बैंक के बाद जल शुरू होगी डायलिसिस यूनिट मरीजों को हो रही दिक्कत

आज पर्यटन मंत्री करेंगे उद्घाटन 13 को कम करेंगे समापन गोरखपुर महोत्सव

गोरखपुर फल मंडी भाव 11 जनवरी

गोरखपुर सब्जी मंडी भाव

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट द्वारा आगामी खिचड़ी मेला व गोरखपुर महोत्सव के दृष्टिगत रेलवे बस डिपो गोरखपुर का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम में डॉग स्क्वॉड द्वारा बस डिपो, आसपास स्थित दुकानों व होटलों की चेकिंग की गयी तथा पूछताछ की गयी । इस दौरान क्षेत्राधिकारी LIU , प्रभारी निरीक्षक कैण्ट व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहें।

गोरखपुर। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के लिए भूख हड़ताल के तीसरे दिन आज कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक डीजल लॉबी के सामने प्रदर्शन कर सरकार से अपना विरोध जताया। भूख हड़ताल की अध्यक्षता पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय और संचालन राजस्व एवं संग्रह के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने किया। हड़ताल की अगुवाई कर रहे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी आपकी सरकार देश के लोगों को राम राज्य का सपना दिखाकर सत्ता में आई। आज देश का कर्मचारी आपसे यही प्रार्थना कर रहा है कि जिस दिन आप 500 वर्षों से प्रतीक्षारत राम मंदिर का उद्घाटन कर रहे हैं उसी दिन 18 वर्षों से प्रतीक्षारत देश के करोड़ों कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा की गारंटी पुरानी पेंशन को भी बहाल कर देश में वास्तविक राम राज्य की स्थापना कीजिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विनोद राय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी आप ऐतिहासिक फैसलों के लिए जाने जाते हैं तो अपने दूसरे पारी के समापन के पूर्व पुरानी पेंशन बहाल कर देश के करोड़ों कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करिए, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह सभी कर्मचारी आपका कर्ज उतार कर आपको पुनः सत्ता में स्थापित करने का कार्य करेंगे। संचालन कर रहे पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने कहा कि सरकार से हम कोई चांद तारा नहीं मांग रहे हैं हम अपने सरकार से अपना संवैधानिक हक मांग रहे हैं पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक हक है इसलिए इसे हमें वापस करिए अन्यथा कर्मचारी समाज किसी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। विशिष्ट बीटीसी के जिला अध्यक्ष तारकेश्वर शाही ने कहा कि पुराने पेंशन बहले तक हम चैन से बैठने वाले नहीं हैं कर्मचारी समाज इसी तरह से धरना प्रदर्शन आंदोलन कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताता रहेगा और आगामी दिनों में हम बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव विनोद राय मदन मुरारी शुक्ल राजस्व अमीन संग्रह संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ल विशिष्ट बीटीसी के तारकेश्वर शाही, त्रिपुरारी दुबे,संजय शर्मा, अशोक पांडेय, अनूप कुमार रेलवे के दीपक चौधरी देवेश सिंह अजय त्रिपाठी कौशल कुमार सिंह ईश्वर चन्द विद्यासागर आर डी सिंह धीरज सिंह लक्ष्मी श्रीवास्तव मोनू पाठक हरिकेश बहादुर निशांत यादव आर पी भट्ट के एम मिश्रा एके अवस्थी एके सिंह राम कृपाल शर्मा चंद्र शेखर चौबे परमात्मा सिंह प्रदीप कुमार नगर निगम के ईश्वर चन्द ओम प्रकाश जगदीश तिवारी राजीव राय विनीता सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा प्रातः 07 बजे वॉर्ड संख्या 58 सूरजकुंड धाम नगर के पार्षद जुबैर अहमद के साथ पूरे वार्ड में भ्रमण कर वार्ड में निर्माणाधीन बसियाडीह नाला, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, वार्ड में नालियों की सफाई एवम साफ सफाई की स्थिति एवम वार्ड में जलभराव वाले स्थलों पर जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता शैलेश कुमार, जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव, अवर अभियंता राजकुमार एवम अन्य उपस्थित थे। महानगर गोरखपुर को जलभराव से मुक्त कराना नगर निगम की पहली प्राथमिकता है, जिसके लिए प्रत्येक वार्ड में जलभराव वाले स्थलों पर आवश्यकतानुसार सीसी सड़क/आरसीसी नाला नाली/संपवेल आदि का निर्माण कराया जायेगा। इसी क्रम में आज वार्ड संख्या 58 सूरजकुंड धाम नगर में पार्षद जुबैर अहमद के साथ वार्ड में जलभराव वाले स्थलों का निरीक्षण किया गया। वार्ड में सिधारीपुर मदरसा रोड, शहीद अब्दुल्ला नगर, दरियाचक मोहल्ला, रसूलपुर में जलभराव वाले स्थलों पर जलनिकासी हेतु नाला/सड़क का आगणन तैयार कराने हेतु सहायक अभियंता एवम अवर अभियंता को मौके पर ही निर्देशित किया गया। वार्ड में बसियाडीह पंपिंग स्टेशन तक जाने वाले नाले का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में अग्रहरी पुलिया के पास एवम सूरजकुंड पुल के आगे निर्माण कार्य चल रहा है। नगर आयुक्त महोदय द्वारा सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया कि नाले की सफाई हेतु नाले पर रखे जाने वाले स्लैब में बीच बीच में दो दो मीटर पर जगह छोड़कर स्लैब कास्टिंग कराएं। साथ ही सहायक अभियंता शैलेश कुमार व अवर अभियंता राजकुमार को प्रातः काल में ही निकलकर अपने अपने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को देखने हेतु सख्त निर्देश दिया गया। वार्ड सूरजकुंड में कई जगह नाला नालियों की सफाई नहीं होने से नालियां कई जगह जाम मिली एवम कई जगह पर नालियों पर अतिक्रमण कर पक्के रैंप/सीढ़ी बनवा लिए गए हैं, नगर आयुक्त महोदय द्वारा जोनल सेनेटरी अधिकारी को वार्ड के नालियों पर हुए अवैध निर्माण को तोड़वाकर नालियों की सफाई करायें। सूरजकुंड मेन रोड पर शिव मंदिर के बगल में नगर निगम के पार्क में अवैध अतिक्रमण कर निर्माण करा लिया गया है। नगर आयुक्त महोदय द्वारा अवर अभियंता राजकुमार को अवैध अतिक्रमण हटवाकर पार्क के चारों तरफ बाउंड्रीवाल एवम गेट का निर्माण कराएं। दरियाचक मोहल्ला एवम अब्दुल्लानगर में कई जगह खाली प्लॉट में कूड़ा पाया गया। नगर आयुक्त महोदय द्वारा जोनल सेनेटरी अधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया कि ऐसे समस्त खाली प्लॉट के मालिकों को नोटिस दें एवम 01 लाख का जुर्माना भी लगाएं।

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय में चल रही सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान असुविधा को लेकर एनएसयूआई महानगर के छात्रों ने विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया || प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहें महानगर अध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने कहा की विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन, कला संकाय में परीक्षा चल रही हैं लेकिन शौचालयों की स्थिति बहुत खराब हैं , पीने के लिए स्वच्छ जल भी नहीं उपलब्ध हैं। सेंट्रल लाइब्रेरी में भी शौचालयों की स्थिति भी दयनीय हैं। प्रदर्शन के बाद छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव से मुलाक़ात की ओर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने ओर ज्ञापन करने वालों में बद्री विशाल मिश्रा, अमन मिश्रा, आदित्य किरन, कुलदीप कुमार, रिशु दुबे, राजवीर सिंह, आदि उपस्थित रहें।

ड्रोन से दवा पहुंचाएगा एम्स गोरखपुर पहले इस प्रोजेक्ट के लिए किया था इंकार अब बाढ़ और आपातकालीन स्थिति में मिलेगा लाभ

गोरखपुर। चंद्रकांति रामावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में महाविद्यालय के संस्थापक स्व० रामरक्षा पाण्डेय जी के पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर एम०एड० विभाग द्वारा सामुदायिक कार्य के अन्तर्गत निराश्रित मंद बु‌द्धि महिलाओं के लिए ऊनी वस्त्र एवं खाद्य सामग्री तथा उनकी आवश्यकता के अन्य सामानों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।