गोरखपुर। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेंद्र निषाद की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि सभी साथियों मिशन 2024 की तैयारी में जुट जाइए जातीय जनगणना से ही सभी जातियों की सही जानकारी सामने आएगी और सामाजिक न्याय मिल सकेगा। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ को 2024 लोकसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। भाजपा सरकार पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यको के साथ भेदभाव करने का काम करतीं हैं समाजवादी पार्टी ने 2024 चुनाव में बदलाव के लिए पिछड़ा, दलितों, अल्पसंख्यकों के मुद्दों और चिंताओं को मुख्य मुद्दों में ला दिया है। महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी से सर्वाधिक प्रभावित सबसे कमज़ोर तबका ही होता है। बूथ स्तर तक जागरूकता को बढ़ाना है।बूथ स्तर पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेतागण कार्यकर्ता साथियों मजबूती से जुट जाइए बैठक में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम रामनाथ यादव महेंद्र निषाद हामिद अंसारी कन्हैया लाल शर्मा कमलेश निषाद मनोज निषाद मुरारी लाल मौर्य विक्की निषाद सहित पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे

चांदी के राम दरबार और श्री राम मंदिर मॉडल की मांग बढ़ी लोगों में दिख रहा खूब उत्साह

खिचड़ी मेले में जाने से पहले जान ले यह बातें 5 दिन तक बदल रहेगा ट्रैफिक सिस्टम कुछ रास्ते बंद कुछ पर डायवर्सन पार्किंग की भी व्यवस्था

कर सेवा में गिरफ्तार हुए थे हिमाचल के वर्तमान राज्यपाल जेल गए तो और तेज हुआ नेटवर्क

गोरखपुर। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 अन्नू प्रसाद पासवान के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय गोरखपुर में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचकर उन्हें फल वितरण कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंगा गांधी वाड्रा का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। उनके दीर्घायु की कामना की गयी। प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 अन्नू प्रसाद पासवान, ने कहा कि हमारी प्रिय नेता प्रियंका गांधी वाड्रा जी दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें, हम उनके दीर्घायु की मंगलकामना करते हैं प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं की सच्ची हितैषी हैं जब-जब प्रदेश सरकार किसी गरीब मजलूम पर अत्याचार करती है तो प्रियंका गांधी वाड्रा वहाँ उनके बीच पहुंचकर उनके आंसू पोछने का काम करती हैं, महिला नेत्री होने के नाते हमेशा महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में करती रहती हैं हाल ही में विधानसभा चुनाव में उन्होंने महिलाओं को भारी मात्रा में टिकट देकर महिलाओं का सम्मान किया। उन्होंने एक नारा दिया था लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ इस नारा से महिलाओं को प्रेरणा मिलती है। हम उनकी लम्बी आयु की कामना करते हैं। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, प्रदेश सचिव अमर पासवान, अजमल एडवोकेट, प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग देवेन्द्र निषाद धनुष, महानगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अशोक निषाद, अशोक कश्यप, पूर्व जिला पंचायत धु्रव पासवान, राहुल साहनी, भोनू पासवान, सुरेश पासवान, उमाशंकर सिंह झिनकू, आकाश पासवान, दीपक कुमार, सुजीत कुमार, रणवीर कुमार, अरून कुमार यादव, अजय मौर्या आदि लोेग मौजूद रहें।

गोरखपुरमहानिदेशक उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा अविनाश चंद्र के नेतृत्व में शुक्रवार को उद्योग भवन गीडा में उद्यमियो, होटल व्यवसाईयो,व नर्सिंग होम संचालको के साथ बैठक कर फायर सुरक्षा से संबंधित जानकारी दिए। लखनऊ से चल गोरखपुर पहुंचे अग्निशमन विभाग उ.प्र. के महानिदेशक ने सबसे पहले अग्निशमन केंद्र गीडा का निरक्षण किया। जहां कि व्यवस्थाओ से वह संतुष्ट दिखे। जिसके पश्चात वह उद्योग भवन गीड़ा पहुंचे। जहां कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रभारी उप निरीक्षक परिक्षेत्र गोरखपुर श्री जसवीर सिंह व मुख्य अग्निशमन अधिकारी गोरखपुर श्री जयप्रकाश सिंह ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक अग्निशमन केंद्र गीडा श्री लालसाहब यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में समस्याओं को सुनने के बाद अग्निशमन आपातकाल उ.प्र. के महानिदेशक श्री अविनाश चंद्र ने कहा की प्रदेश में कुल 350 अग्निशमन स्टेशन है जिसमें 69 तहसील ऐसे हैं जहां अभी फायर स्टेशन नहीं है। लेकिन उन तहसीलों में भी फायर स्टेशन खोलने की शुरुवात हो गई हैं।इसके साथ ही पिछले वर्ष हुए अग्नि की घटनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा विभाग के जागरूकता के कारण 2022 की तुलना में 2023 में अग्निकांड की घटनाएं कम हुई हैं। आईजीएल के वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन एवं जनसंपर्क ने गीडा स्थित इकाइयों के अनापत्ति प्रमाणपत्र के संबंध में आने वाली समस्यायों के संबंध में बात रखी इसके साथ ही उन्होंने फायर स्टेशन के पानी की उपलब्धता के लिए निवेदन किया। साथ में चेंबर के अध्यक्ष आर एन सिंह एवं महासचिव प्रवीण मोदी और चेंबर आफ गारमेंट्स इंडस्ट्री के अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने भी अपनी बात रखी और अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया।और एसीईओ गीडा डॉ आर.डी. पांडे को बुके देकर स्वागत किया।

गोरखपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एन०ई०रेलवे मजदूर यूनियन यांत्रिक कारखाना मंडल गोरखपुर के बैनर तले कारखाना मुख्य गेट के सामने एन०पी०एस अंशदान में हुए घोटाला के विरोध में प्रदर्शन करते हुए भ्रष्टाचार का पुतला दहन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में घोटाला के शिकार हुए एन०पी०एस कर्मचारी भाग लेते हुए दोषियों पर कार्रवाही करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी किया इस अवसर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए AIRF वर्किंग कमेटी सदस्य कामरेड *श्री प्रदीप कुमार धर दूबे* कहा कि एन०पी०एस कर्मचारियों के पेंशन अंशदान की धनराशि सरकारी बैंक से बिना कर्मचारियों की सहमति लिए प्राइवेट बैंक में भेजना महा घोटाला है इसकी सीबीआई जांच होने पर ही घोटाला का पर्दाफाश होगा उन्होंने कहा कि एन०पी०एस कर्मचारियों के साथ धोखा हुआ है फिरभी प्रशासन आज तक घोटाला में सम्मिलित दोषियों को चिन्हित करते हुए जवाबदेही निर्धारित नहीं कर पाया जिसके कारण कर्मचारियों के मन में निराशा है *प्रदीप कुमार धर दूबे* ने कहा कि इस घटना के बाद यह प्रमाणित हो गया कि एन०पी०एस कर्मचारियों का पेंशन अंशदान का पैसा असुरक्षित हाथों में है इसीलिए ए०आई०आर०एफ एन०पी०एस की जगह गारंटेड पुरानी पेंशन की मांग कर रहा है। इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कारखाना के *मण्डल मंत्री दिलीप कुमार धर दुबे* ने कहा कि रेल प्रशासन से जुड़े कुछ जिम्मेदार अधिकारी कहते हैं की पेंशन अंशदान सरकारी बैंक से प्राइवेट बैंक में जाने से कर्मचारियों का नुकसान नहीं हुआ है आर०टी०आई मांगने वाले कर्मचारी के सूचना मांगने के समय शेयर मार्केट गिरा था इसलिए घाटा हुआ था जो अब फायदे में है। दिलीप कुमार धर दुबे ने कड़ा विरोध प्रकट करते हुए कहा यह विषय लाभ हानि का नहीं है कर्मचारियों के विश्वास के साथ धोखा हुआ है व्यवस्था से जुड़े किसी अधिकारी/कर्मचारी को एन०पी०एस कर्मचारियों से सहमति लिए बिना बैंक परिवर्तन का अधिकार नहीं है इसलिए दोषियों पर कार्यवाही होना चाहिए। मंडल अध्यक्ष हरिश चंद्र यादव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशन अंशदान परिवर्तन प्राइवेट बैंकों से कमीशन लेकर किया गया है यह सोची समझी साजिश के तहत किया गया अपराधिक कृत्य है इसलिए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन का संचालन कर रहे संयुक्त मंडल मंत्री संजय कुमार पांडे ने कहा की राष्ट्रीय युवा दिवस के प्रणेता स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था किसी भी देश का युवा देश का सौभाग्य होता है वह देश के लिए आशीर्वाद के समान है परंतु आज इस देश के युवा सबसे ज्यादा उपेक्षा व धोखे के शिकार हो रहे हैं। एक तरफ सरकार द्वारा युवा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के लाभ से वंचित किया गया तो दूसरी तरफ युवा एन०पी०एस के कर्मचारियों पेंशन अंशदान के पैसे में घोटाला करके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया गया है संजय पांडे ने कहा कि लगभग 2500 कर्मचारीयों ने प्राइवेट बैंक से सरकारी बैंक मैं पेंशन अंशदान का पैसा भेजने की इच्छा जाहिर की है सिर्फ पांच कर्मचारी प्राइवेट बैंक में पेंशन अंशदान रखना चाहते हैं इससे साफ हो जाता है कि कर्मचारियों के विश्वास के साथ छल किया गया है उन्होंने कहा कि 31 जनवरी तक जांच की कार्यवाही पूरा नहीं किया गया तो यूनियन एन०पी०एस कर्मचारियों के साथ बैठक करके रणनीति बनाकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। अंत में संजय कुमार पांडे ने मुख्य कारखाना प्रबंधक के प्रति आभार प्रकट किया की उनके त्वरित कार्यवाही एवं दिशा निर्देश पर सहायक कार्मिक अधिकारी कारखाना द्वारा एन०पी०एस कर्मचारियों के अंशदान का पैसा प्राइवेट बैंक से सरकारी बैंक में भेज दिया गया है कारखाना प्रशासन से बात हुई है कि शेष बचे कर्मचारी का पैसा इस वर्ष में सरकारी बैंक में भेज दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से अभिमान शाह,मिथिलेश गिरी ,बृजेश भट्ट, अक्षयवर शर्मा, दिनेश राय, कपिल अहमद ,नरुल हुसैन, जनार्दन प्रजापति, प्रभाकर यादव रामनारायण यादव ,संजय दुबे प्रभात मिश्रा ,संतोष सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

रात को लेते हैं तेज खर्राटे? निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे क्या आप रात को सोते समय लेते हैं तेज खर्राटे लेते है तो इससे निजात पाने के लिए ये घरेलू नुस्खे अपनाएं कई लोगों को सोते ही खर्राटे लेने की परेशानी होती है। दरअसल, खर्राटे एक तरह की ध्वनि होती है। जो नींद के दौरान नाक और गले के माध्यम से बाहर आती है। जब हवा का बहाव गले की त्वचा में स्थित ऊतकों में कंपन पैदा करते हैं, तब खर्राटे की आवाज होती है। इसके अलावा, इंसान की जीभ की स्थिति भी खर्राटों की समस्या पैदा कर सकती है। यहां आपके लिए खर्राटे को रोकने के कुछ घरेलू उपायों को बताया जा रहा है जिसे आप आसानी से घर पर आजमां सकते हैं। रात में सोते समय खर्राटे लेने की समस्‍या इन दिनों इतनी सामान्‍य होती जा रही है कि अब इसे समस्‍या समझना ही छोड़ दिया गया है। हालांकि, खर्राटे लेने वाला इंसान के लिए यह उतनी समस्‍या वाली बात नहीं लगती लेकिन जो भी उसके आसपास सोता है उसकी नींद खराब हो जाती है। अगर आपके घर में भी कोई खर्राटे लेता है तो आज जरूर इस प्रॉब्‍लम से जूझ रहे होंगे। ऐसे में आप इसे सामान्‍य बात न समझें और तुरंत डॉक्‍टर से जांच कराएं। इससे पहले आप कुछ घरेलू नुस्‍खों की मदद से इस समस्‍या को कम करने का तरीका आजमा सकते हैं। यहां हम आपको दादी नानी के नुस्‍खे बता रहे हैं जिसकी मदद से आप खर्राटे की समस्‍या को घर पर ठीक कर सकते हैं। खर्राटे की समस्‍या को दूर करने के कुछ आसान घरेलू उपाय हैं जिन्हें अजमाया जा सकता है। खर्राटे की समस्या होने के पीछे कई कारण होते हैं। इसकी शुरु आती कारण मोटापा, नाक और गले की मसल्स का कमजोर हो जाना, सर्दी लग जाना, स्मोकिंग, रेस्पिरेट्री समस्या, लंग्स में प्रॉपर ऑक्सीजन न पहुंचना और साइनस की समस्या आदि हो सकते हैं। हल्‍दी के प्रयोग से नाक को साफ किया जा सकता है. इससे सांस लेने में आसानी मिलती है। रोज रात को सोने से पहले एक चम्‍मच हल्‍दी को गर्म दूध में पकाकर पिऐं। 7 दिनों में खर्राटे को कंट्रोल करने में कारगर होंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, टॉन्सिल से भी मिलेगी राहत देश का हर चौथा व्यक्ति खर्राटे की समस्या से परेशान हैं। खर्राटे की समस्या से निजात पाने के लिए योग के अलावा आयुर्वेदिक उपाय अपना सकते हैं। इससे लाभ मिलेगा। कई बार आपके साथ रात को सोते समय होता होगा कि आपकी सांस एकदम से बंद हो जाती है या फिर तेज खर्राटे लेने लगते है। दुनियाभर में इसके 25-30 प्रतिशत लोग ही ग्रसित है। जिसमें से 5 में से 1 युवा ग्रसित है। आपको बता दें कि देश का हर चौथा व्यक्ति इस समस्या से बीमार है।खर्राटा आना बुरी नींद का कारण होता हैं। इसके कारण हार्ट अटैक, शरीर में ऑक्सीजन की कमी, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना, ब्रेन स्ट्रोक जैसी बीमारियों का कारण बन सकता हैं। खर्राटे की समस्या से निजात पाने के लिए योग के अलावा आयुर्वेदिक उपाय अपना सकते हैं। इससे लाभ मिलेगा।  सेंधा नमक और हल्दी बराबर मात्रा में मिलाकर इससे गरारा करे। त्रिकुटा, स्वाहारि और शीतोपलादि शहद के साथ चटा दें। इससे खर्राटे की समस्या से निजात मिलेगा। 7 दिनों में खर्राटे को कंट्रोल करने में कारगर होगे ये आयुर्वेदिक उपाय, टॉन्सिल से भी मिलेगी राहत हल्दी, सेंधा नमक, शहद, बहेड़ा, बबूल की छाल को पानी में उबाल लें और इसमें शहद मिलाकर सोने से पहले गरारा करे। इससे गले की खराश, टॉन्सिल की समस्या से लाभ मिलेगा।  दिव्य पेय पानी में डालकर इसकी भाप लेने से भी आपको लाभ मिलेगा।  1-1 चम्मच बहेडा, बबूल छाल, अदरक, प्याज, अदरक, लहसुन, हल्दी और एलोवेरा का पेस्ट बना लें। इसे गले में लेप लगाकर पट्टी से बांध दें। इसके बाद प्राणायाम करे। इससे लाभ मिलेगा।  गौधन अर्क का सेवन भी खर्राटा में कारगर है। सरसों का तेल, अणु तेल, क्षणबिंदु तेल और बादाम रोगन तेल नाक में डालने से लाभ मिलेगा।  रात को रीठा 1 चम्मच भिगो दें और इसमें सौंठ, काली मिर्च और पिंपल को भिगो दें और सुबह इसके पानी को नाक में डाल दें। इससे खर्राटा के साथ  टॉन्सिल में भी लाभ मिलेगा। लहसुन और छोटी पिपल को दूध में उबालकर पिएं। दूध में हल्दी और शीलाजीत उबालकर सोने से पहले इसका सेवन करे। पानी में बहेड़ा, बबूल की छाल एक चम्मच, थोड़ी सी हल्दी, थोड़ी सी इलायची मिलाकर गुनगुना कर लें। इसके बाद इसे छानकर कर इससे गरारा करे। पहले ही दिन गले की खराश, थायराइड, टॉन्सिल, खर्राटा में फायदा करेगा। यदि खर्राटे की समस्या से पीड़ित हैं तो दही, छाछ, नींबू, टमाटर का सेवन न करे। 

22 जनवरी 2024 सोमवार को अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा से पहले आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां क्षेत्र में शुरू हो चुकी हैं। कस्बे और चौराहों पर ही नहीं गांवों में भी लोग अपने घरों की छतों पर भगवान श्रीराम और हनुमान जी के चित्र की भगवा पताका (ध्वज) लगा रहे हैं। खजनी कस्बे में स्थित सभी बिजली के खंभों पर और लोगों के घरों तथा दुकानों पर ध्वज लगाने का अभियान शुरू हो गया है। स्थानीय युवाओं ने जय श्रीराम का जय घोष करते हुए बताया कि 22 जनवरी से पहले हर तरफ भगवान श्रीराम और हनुमान जी के चित्र वाले ध्वज लगाए जाएंगे और 22 जनवरी को हांथी घोड़े गाजे-बाजे के साथ भगवान की भव्य झांकी निकाली जाएगी।

राजीव की डायरी कड़ी संख्या 15 शौचालय और लड़कियों की शिक्षा