पक्ष-विपक्ष कड़ी संख्या -39; समर्थक, नेता और अधिनायकवाद
गोरखपुर एम्स के ब्लड बैंक की प्रक्रिया पूरी, जारी होगा लाइसेंस
गोरखपुर। तिवारीपुर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर अवैध कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग करने के आरोप में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभियुक्त के कब्जे से कूटरचित दस्तावेज बरामद हुआ है।Vअभियुक्त अजीत सिंह पुत्र स्व0 रामानन्द निवासी ए -106 न्यू राष्ट्रीय अपार्टमेंट सेक्टर 18 द्वारका थाना सेक्टर 17 द्वारका नई दिल्ली का रहने वाला है।
गोरखपुर। गुलरिहा पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग करके धोखाधड़ी से धन हड़प लेने के आरोप में 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त विक्रांत सिंह पुत्र बंश बहादुर सिंह निवासी जिरासो पो0 भटनी तहसील सलेमपुर देवरिया का रहने वाला है।
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कोतवाली द्वारा थाना कोतवाली व थाना राजघाट पुलिस बल के साथ में रेती चौक से घंटाघर तक पैदल गस्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पैदल गस्त के प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, थानाध्यक्ष राजघाट एवं संबंधित चौकी प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर महानगर द्वारा 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में आयोजित किया गया। उल्लेखनीय हो कि अभाविप गोरखपुर महानगर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में गोरखपुर महानगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत मेधावी छात्र जिन्होंने हाईस्कूल ,इंटरमीडिएट व स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किये तथा सामाजिक, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधाशक्ति को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुझे अभाविप का कार्यकर्ता होने पर गर्व की अनुभूति होती है, अभाविप गोरखपुर महानगर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित होकर मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है। राष्ट्र पुनःनिर्माण और समाज निर्माण का दूसरा नाम अभाविप है, जो आज की युवा पीढ़ी में ज्ञान, शील और एकता के मंत्र को प्रसारित कर रहा है। शिक्षा ज्ञान, विज्ञान और संस्कार से जुड़ी होनी चाहिए अभाविप युवाओं में नेतृत्व करने क्षमता को विकसित करता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के प्रतीक है, गुरु बिना ज्ञान संभव नहीं है हमारे विद्यार्थी हमारी पहचान है। यूपी इंटर्नशिप के लाभ छात्रों को मिले यह हमारी प्राथमिकता है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से मेधाशक्ति को सम्मानित करने का प्रयास अत्यधिक प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में स्वागत अध्यक्ष के रूप में उपस्थित शिक्षाविद ओम कृष्ण मिश्र ने कहा कि जब विदेशी आक्रांताओं के कारण यहा की जनता खुद को कमजोर समझ लिया था तब स्वामी विवेकानंद जी ने लोगो को राष्ट्र और समाज के प्रति जागृत करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जिस दिन आप देश समाज के लिए जिम्मेदार हो जाते हैं उसी दिन से आप युवा हो जाते हैं। अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा अभाविप राष्ट्र सेवा ,समाज सेवा तथा मानव सेवा करने वाला विश्व का सबसे विराट छात्र संगठन है,अभाविप देश और समाज के प्रति युवाओं को जागरूक करने का कार्य करता है। चीन का युद्ध हो या पाकिस्तान का युद्ध हो अभाविप के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर योगदान दिया है। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन अभाविप गोरखपुर महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक शाही ने किया। इस अवसर पर अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. उमा श्रीवास्तव, डॉ. स्मृति मल्ल, डॉ. रुकमीणी चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शक्ति सिंह व सौम्या गुप्ता , अनुराग मिश्र, आकाश सिंह, विवेक सिंह, हर्षित मालवीय, किशन मिश्र, अनुभव शाही, शिवम पांडेय, आलोक गुप्ता,सागर केसरा, दीपक पांडेय, अमन सिंह, अभिषेक मौर्य, रवि गोस्वामी, सचिन गौंड सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गोरखपुर। वनवासी छात्रावास के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्चन कर किया गया। तदुपरांत छात्रावास के बच्चों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति हुई। विवेकानंद जयंती पर भारत विकास परिषद श्री हरि शाखा की मीडिया प्रभारी डॉक्टर प्रियंका वर्मा द्वारा वनवासी छात्रावास के बच्चों मैं उन्हें कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष आरपी शुक्ल ने अपने उद्बोधन में विवेकानंद जी की जीवनी पर विस्तृत में प्रकाश डाला श्रीहरि शाखा के अध्यक्ष कनक हरि अग्रवाल ने कहा विवेकानंद जी के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है बच्चों आपके पास जब भी समय हो आप विवेकानंद जी की जीवनी अवश्य पढ़े मीडिया प्रभारी डॉक्टर प्रियंका वर्मा ने ने कहा आज आप सभी के बीच आकर अपने आप को बहुत प्रफुल्लित महसूस कर रही हूं एवं अपने स्वर्गीय पिताजी अशोक वर्मा जी के प्रेरणा से आप सभी के बीच कंबल वितरण कर अपने आप को कृतार्थ महसूस कर रही हूं कार्यक्रम का सुंदर संचालन संस्था के सचिव राजर्षि बंसल जी ने किया कार्यक्रम के अंत में डॉ आरती शुक्ला कनक हरि अग्रवाल राजर्षि बंसल राजेंद्र अग्रवाल जी ने वनवासी छात्रावास के मंत्री बांके बिहारी रुंगटा एवं पंकज जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
गोरखपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक विश्वविद्यालय के सामने पंत पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलीय मंत्री अभिषेक गुप्त ने किया एवं संचालन जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने कियाऔर कहा कि अटेवा पेंशन बचाओ मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के आहवाहन पर आने वाले 12 जनवरी से 25 जनवरी 2024 तक जन संवाद अटेवा द्वारा किया जाएगा जिसमें सभी विभागों के शिक्षक कर्मचारी सम्मिलित होंगे ।जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि 25 जनवरी को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का कार्य किया जाएगा एवं जिला अधिकारी महोदय को एक ज्ञापन सौपा जाएगा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार एवं संतोष पाठक ने कहा कि आने वाला 4 फरवरी को लखनऊ में #Run For 0ps की दौड़ लखनऊ अंबेडकर मैदान से गोमती नगर शहीद स्मारक निकट गांधी प्रेक्षा गृह तक दौड़ लगाकर सरकार को अपनी तरफ आकर्षित करने का कार्य करेंगे जिसमें सभी विभागों के शिक्षक कर्मचारी व सभी संगठनों का सहयोग मिल रहा है पुरानी पेंशन बहाली के लिए नित नए किर्तमान स्थापित किए जाएंगे ।मंडलीय महामंत्री अभिषेक गुप्त ने अपने संबोधन में कहा की जिसका उदाहरण 1 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 10 लाख से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारियों का सैलाब उमड पड़ा यह सरकार को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ा है। इसी तरह लखनऊ में मिलकर यही शिक्षक कर्मचारी एक मील का पत्थर साबित करेंगे। वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हम सभी शिक्षक कर्मचारियों का पुरानी पेंशन बहाल करने की कृपा करें नहीं तो हम सभी शिक्षक कर्मचारी 2024 के लोकसभा चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे ।वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह जी ने बताया कि जब एक देश में एक संविधान लागू है तो एक पेंशन भी हम सभी कर्मचारियों के लिए लागू होना चाहिए। जबकि एक बार का चुना हुआ विधायक एक बार का मंत्री पुरानी पेंशन ले रहा है और हमें नई पेंशन का वकालत कर रहा है। अगर इतनी ही अच्छी है तो अपने न्यू पेंशन क्यों नहीं लेते हैं हम देश की सेवा 60 साल तक ईमानदारी से कर रहे हैऔर हमको नई पेंशन दे रहे हैं।पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापे का चादर हमारे मां-बाप की दवा बच्चों का स्कूल फीस के कार्य में आते हैं एनपीएस में यह सिस्टम नहीं लागू है इसीलिए हम सरकार से अपील करते हैं कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पुरानी पेंशन बहाल कर दे जिससे हम लोग का जीवन अच्छे से व्यतीत हो सके। इसी क्रम में जिला संगठन मंत्री अर्जुन गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे अजय कुमार भास्कर, अवधेश कुमार अन्य लोग उपस्थित रहे।
लंदन आई की तर्ज पर रामगढ़ ताल के किनारे बनेगा गोरखपुर आई मांगा गया प्रस्ताव
गोरखपुर में भोले सीएम योगी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन भंडारे का करें आयोजन
