गोरखपुर। भारत सरकार के उपक्रम केन्द्रीय भण्डार द्वारा सस्ते दरों पर उपभोक्ताओं के लिए 'भारत आटा" की बिक्री गोरखपुर में भी सुनिश्चित करने हेतु आज भारत आटा लांचिंग कार्यक्रम अधिकृत गैलेन्ट ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया, जिसमे बतौर मुख्य अतिथि गोरखपुर के माननीय सांसद श्री रवि किशन शुक्ला ने भारत आटा' लांचिंग करते हुये कहा कि हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी समाज के निम्न व मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए बाजार मूल्य से कम कीमत पर रोजमर्रा की बस्तुओं की बिक्री सुनिष्चित कर रहें है जिसमे आटा, चावल, दाल, प्याज इत्यादि की बिक्री सरकारी एजेंसियों के माध्यम से पुरे भारत वर्ष में की जा रही है, जिसके क्रम में आज गोरखपुर में केन्द्रीय भण्डार, दिल्ली द्वारा गैलेन्ट ग्रुप को भारत आटा की बिक्री के लिए अधिकृत किया गया है, गैलेन्ट ग्रुप आटे का निर्माण कर स्टाल लगाकर व फुटकर विक्रेताओं के माध्यम से बिक्री सुनिश्चित करेंगे। इस स्कीम की जानकारी व प्रचार प्रसार हेतु मोबाईल वैन के द्वारा भी बिक्री सुनिश्चित की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोगो को इस योजना का लाभ मिल सकें। यह आटा लोगो को रु० 27.50 प्रति किलो के हिसाब से 10 किलो की पैकिंग में उपलब्ध कराया जायेगा जिसका मूल्य रु० 275/- निर्धारित होगा। आज के दिन बाजार में खुदरा आटा का मूल्य 35-40 रुपया प्रति किलो है। लोगो को बाजार भाव से कम मूल्य पर आटा मिलने से राहत होगा।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जटाशंकर स्थित विश्वकर्मा मंदिर पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा चलाए जा रहे दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ किया, वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार मोदी सरकार, इस बार 400 पार का स्लोगन भी कार्यकर्ताओं के बीच में दुहराया है और कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दिया की हर पहुंचे पर केंद्र प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी लोगो को दे। विश्वकर्मा मंदिर में सीएम योगी ने दीवार लेखन में कमल का पुष्प बनाकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसने का मंत्र दिया।

भारत मिलाप तिराहे पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण

एक्शन में यूपी पुलिस मरीज एंबुलेंस और खून माफिया की संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर

गोरखनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब सीएम योगी ने ब्रह्म मुहूर्त में खिचड़ी चढ़ाई

गोरखपुर के लोग सीधे करेंगे रामकृष्ण की नगरी के दर्शन अयोध्या और वृंदावन के लिए जल्द बस सेवा

दृष्टि बाधित छात्रावास में हुआ कंबल का वितरण ठंड में जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का कार्य डॉक्टर सत्या पांडेय

त्रेता युग से चल रही है गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी रोमांच कारी है इसकी कहानी

नेपाल में 1967 में जारी डाक टिकट पर लिखा है राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का साल हुआ वायरल

Transcript Unavailable.