Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

गोरखपुर फल मंडी भाव 17 जनवरी

गोरखपुर सब्जी मंडी भाव 17 जनवरी

गोरखपुर। कोतवाली पुलिस ने चोरी करने के आरोप में 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 01 मोबाइल बरामद हुआ है। अभियुक्त राजेश गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता निवासी कांशीराम आवास चिड़ियाघर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को चोरी की एक अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।

गोरखपुर। कैम्पियरगंज पुलिस ने चोरी का अपराध करने के आरोप में 02 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। वांछित अभियुक्ता सीमा पत्नी गोपी व कलावती पत्नी स्व0 मुन्नु निवासीगण धूसवा थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर को चोरी के 2640 रूपयों के साथ गिरफ्तार किया गया।

गगोरखपुर। यांत्रिक कारखाना गोरखपुर परिसर में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने नव नियुक्त कर्मचारियों से मुलाकात किया एवं उन्हें पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु जागरूक किया। उन्होंने नव नियुक्त कर्मचारियों को नई पेंशन योजना से आने वाली परेशानियों के बारे में बताया तथा पुरानी पेंशन योजना के लाभ के बारे में अवगत कराया तथा कर्मचारियों से कहा कि जागरुक होकर एन जे सी ए/एन एफ आई आर के निर्देशों के तहत अपना योगदान करें।

गोरखपुर। क्षेत्रीय सांस्कृति केन्द्र, गोरखपुर तथा मण्डलायुक्त प्रशासन गोरखपुर के संयुक्त तत्वधान में संस्कृति उत्सव-2023 के अन्र्तगत विभिन्न जनपदों से आये हुए कलाकरों द्वारा लोकगायन व नृत्य की प्रस्तुति राजकीय बौद्ध संग्रहालय के सभागार में आयोजित किया गया। संस्कृति उत्सव-2023 का शुभारम्भ निर्णायक मण्डल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सभी आये हुए प्रतिभागियों का प्रदर्शन बहुत ही सुन्दर व सराहनीय रहा। मण्डल संयोजक पी0 कुमार के निर्देशन में कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता की शुरूआत नूरजहाॅं द्वारा राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया, जिसमें हमार देशवा हवे सोने के चिरईया के साथ की गयी। इसी क्रम में अमर अंजन महराजगंज द्वारा निर्गुण जिसका बोल गवने के दिनवा नियराइल ये एवं हरिश्चन्द्र द्वारा एक विकास गीत हमार पियवा करिहे किसानी लेके झण्डा तिरंगा निशानी एवं कैलाश रसिया के द्वारा लोकगीत बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ बेटियां के बोझ जनी हमके बतावा एवं विशाल विनायक के द्वारा बिदेशिया गीत पियवा गईले कलकतवा ए सजनी... एवं श्वेता वर्मा के द्वारा सुगम संगीत नजरिया लग जाएगी मोरे कान्हा को कोई मत देखो और सुशीला जायसवाल द्वारा शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया और अन्त में अन्य आये हुए कलाकारो ने अपनी प्रस्तुति दिये जिसमें बृजेश विरजु ने भजन राम जइहे बनवा बिहने बाची ना परनवां एवं श्रृष्टि दुबे ने लोकगीत घरवा से चलल गुजरिया झुला खेले बरसात में की प्रस्तुति की। सभी कलाकरों ने खुब वाह-वाही बटोरी। दशकों ने सांस्कृति कार्यक्रम का भरपूर आनन्द उठाया। कार्यक्रम में निर्णायक की मुख्य भूमिका में रंजना श्रीवास्तव, सुमन वर्मा, सोनिका सिंह, वंदना दास, मनीष कुमार एवं डाॅ0 ब्रजेन्द्र नारायण और अपर सूचना अधिकारी शान अहमद उपस्थित रहें।

ब्लॉक प्रमुख ने सामूहिक स्वच्छता अभियान में धार्मिक स्थलों को साफ रखने का संदेश दिया। खजनी गोरखपुर।। ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह ने अपने समर्थकों और सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षकों के साथ खजनी के प्रसिद्ध कोटही माता मंदिर पर पहुंच कर परिसर में झाड़ू लेकर सफाई की, लोगों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि जन आस्था के केन्द्र सभी मंदिरों में नियमित सफाई होनी चाहिए। इस दौरान झाड़ू लगा कर सफाई करके हाथों से कचरे को उठा कर निस्तारित करते हुए उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या धाम में होने जा रहे भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन के अवसर पर देश भर में सभी धार्मिक स्थलों, तीर्थस्थलों और मंदिरों में स्वच्छता अभियान चला कर सफाई करने की अपील की है, और यह मेरा सौभाग्य है कि इस देश व्यापी अभियान का हिस्सा बन कर मुझे माता कोटही मंदिर में सफाई का अवसर मिला। सांकेतिक स्वच्छता अभियान में खजनी ब्लॉक के सफाईकर्मी युवा भाजपा नेता अंशुमालीधर भक्ति द्विवेदी बृजकिशोर उर्फ गुलाब त्रिपाठी,व्यास यादव, शक्ति सिंह, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य बृजराज मिश्र आचार्य सूर्यदेव तिवारी, उमा निषाद, रामनाथ यादव, अशोक तिवारी, सुनील तिवारी,गोरख तिवारी , रामप्रकाश पांडेय,रंजना शर्मा, मोनी,शारदा देवी,महिमा त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।