गोरखपुर: गोरखपुर में डंड का कहर जारी ,4.3 डिग्री सेल्शियस न्यूंतम तापमान पहुंचा अधिक जानकारी के लिए ऑडिओ को सुने और अपनी प्रतिक्रिया दे धन्यवाद ।

गोरखपुर। वर्ष 2016 में थाना पिपराईच पर पंजीकृत दुष्कर्म का अपराध करने के अभियोग में दोष सिद्ध होने पर न्यायालय गोरखपुर द्वारा अभियुक्त ओमप्रकाश तिवारी को 07 वर्ष सश्रम कारावास व 20,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन" अभियान के क्रम में न्यायालय में विचाराधीन गंभीर अपराधों की निरंतर पैरवी के परिणामस्वरूप थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर से संबंधित अभियुक्त ओमप्रकाश तिवारी पुत्र सीता राम तिवारी निवासी लुहसी थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर अपराध का दोषी पाये जाने पर अभियुक्त को 07 वर्ष सश्रम कारावास व 20,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

गोरखपुर। वर्ष 1999 में थाना गगहा पर पंजीकृत हत्या के प्रयास का अपराध करने के अभियोग में दोष सिद्ध होने पर न्यायालय गोरखपुर द्वारा अभियुक्त पारस निषाद और बाल्मीकी को 10-10 वर्ष कठोर कारावास व 7000-7000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन" अभियान के क्रम में न्यायालय में विचाराधीन गंभीर अपराधों की निरंतर पैरवी के परिणामस्वरूप थाना गगहा से संबंधित अभियुक्तगण पारस निषाद पुत्र बुद्धु निषाद और बाल्मीकी पुत्र चन्द्रभान निषाद निवासीगण गडही थाना गगहा जनपद गोरखपुर अपराध का दोषी पाये जाने पर अभियुक्तगण को 10-10 वर्ष कठोर कारावास व 7000-7000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। उक्त सजा को दिलाने में एडीजीसी हरिनारायण यादव, एडीजीसी अभय नन्दन त्रिपाठी, रिटायर्ड उ0नि0 प्रेम बहादुर सिंह व मॉनिटरिंग सेल का अमूल्य योगदान रहा।

गोरखपुर। राजघाट पुलिस ने 50 ग्राम अवैध स्मैक व घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी के साथ 01 नफर अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता किरन सोनकर पत्नी स्व0 विजय सोनकर निवासी जुड़ापुर महावीर छपरा थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर हा0मु0 अमरुदमण्डी थान राजघाट जनपद गोरखपुर व अभियुक्त राहुल सोनकर पुत्र राजकुमार निवासी तुर्कमानपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को 50 ग्राम अवैध स्मैक व एक अदद स्कूटी बरामद हुआ है।

गोरखपुर। चिलुवाताल पुलिस ने अवैध एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से झूठा मुकदमा लिखवाने के आरोप में 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। वांछित अभियुक्ता गीता सिंह पत्नी इन्द्रसान सिंह निवासी महादेवा बाजार थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया हा0मु0 हाइड्रील कालोनी-2 राघवनगर थाना कोतवाली जिला देवरिया की रहने वाली है।

गोरखपुर। गोला थाने की पुलिस ने गैंग बनाकर गो-तस्करी करने के आरोप में 01 वांछित गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। वांछित गैंगेस्टर/अभियुक्त पिन्टू लोना उर्फ प्रधान पुत्र किशोरी निवासी ग्राम मरचीपार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर का रहने वाला है।

गोरखपुर। भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर विराट मंदिर की स्थापना के अवसर पर पूर्वांचल के ख्याति प्राप्त लोकगायक डॉ राकेश श्रीवास्तव के स्वर में वीडियो का लोकार्पण विजय चौक स्थित ब्लैक हॉर्स में संपन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा 500 वर्षों की प्रतीक्षा आज पूरी होने जा रही है। यह गीत भी इस बात की गवाही देता है की “पूर्ण हुई है कठिन प्रतीक्षा मंदिर के निर्माण की...... सनातन म्यूजिक भारत द्वारा प्रस्तुत जय श्री राम रघुराई का लोकार्पण संपन्न हुआ| गीत रचना की है संगीत सुभाष ने और संगीत से सजाया है एमएम स्टूडियो के संगीत निर्देशक मुन्ना मिश्रा ने। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ विमलेश पासवान विधायक बांसगांव ने संबोधित करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जीवन हर व्यक्ति अनुकरण के लिए है जिसका हम लोगों के जीवन में दिखना चाहिए। व्यवसायी संजय अग्रवाल एवं रंगकर्मी वंदना दास ने भी संबोधित किया। सभी का आभार व्यक्त करते हुए डॉ राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि एक छोटी सी कोशिश है कि इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाया जाए पूरा विश्व इस वक्त राम मय हुआ है। इस अवसर पर सुभाष दुबे,प्रमोद चोखानी, कनक हरि अग्रवाल, मिन्नत गोरखपुरी,गुड्डू शर्मा व्यास, भूपेश चौबे, मनीष कुमार , पवन , अमन चंद्रा आदि उपस्थित रहे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.