Transcript Unavailable.

खजनी गोरखपुर।। केंद्र तथा प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन दिनों कुष्ठ रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए अभियान चलाया गया है। जिसमें आशाओं को कुष्ठ रोगियों की पहचान करने और उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की जिमेदारी सौंपी गई है। खजनी पीएचसी के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जुमरती अहमद ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोग्राम मैनेजर खुश मोहम्मद अंसारी डीएन सिंह और सीपी राय ने आशाओं को प्रशिक्षित करते हुए खजनी ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में पहुंच कर कुष्ठ रोगियों की पहचान करने के लिए 200 टीमें बनाई गई हैं। पीएचसी के एमओईसी डाक्टर प्रदीप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में गिने चुने कुष्ठ रोगी हैं। तथा और नए रोगियों की पहचान और उनके इलाज की व्यवस्था कराई जाएगी।

खजनी गोरखपुर।। क्षेत्र के गोपालपुर गांव में आज हमारा संकल्प विकसित भारत अभियान के तहत भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान ने उपस्थित जनसमूह को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि देश के विकास के इस अभियान में सभी नागरिकों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने सभी के साथ विकसित भारत संकल्प के लिए सामूहिक शपथ ली। इस दौरान उन्होंने केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनहित की योजनाओं की सिलसिलेवार जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा खजनी मंडल उपाध्यक्ष रामवृक्ष सिंह ने तथा अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री रत्नेश पांडेय ने की। एडीओ कृषि कमलेश सिंह तकनीकी सहायक रणधीर राय किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी,ग्राम पंचायत सचिव रामपाल ने सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की जानकारी दी। एनआरएलएम के बीएमएम अवनीश कुमार ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत संचालित योजनाओं और लाभान्वित होने वाले समूहों की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के बीसीपीएम खुश मुहम्मद अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित सभी योजनाओं के संबंध में बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों बृजमोहन जायसवाल, अशोक कुमार सिंह, शेषमणि सिंह, नर्वदेश्वर सिंह को और टूवर तथा रंभा देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिया गया। साथ ही सुरेश, जनार्दन, दुर्विजय आदि को आयुष्मान हेल्थ कार्ड दिया गया। इस अवसर पर गोरखपुर राज आई हाॅस्पीटल द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य जांच और आंखों के मुफ्त जांच के शिविर में दयाराम,शनिचरा देवी,विमला देवी, रामप्रीत,कलावती देवी, भरत,बसंत आदि मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को मुफ्त आपरेशन के लिए जिले पर बुलाया गया। तथा शिविर में जांच के लिए पहुंचे दर्जनों ग्रामवासियों की मुफ्त जांच इलाज और दवाएं दी गई। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष एड.धरणीधर राम त्रिपाठी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री लालजी यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान मंडल महामंत्री बृजेंद्र उर्फ बंटी चतुर्वेदी,अश्वनी सिंह,सोनू पांडेय,श्रीभागवत सिंह,चंद्रकुमार सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

गोरखपुर अनाज मंडी भाव 22 दिसंबर

अतिक्रमण पर पुलिस बोली बंद करें लुकाछिपी का खेल व्यापारियों ने भारी हामी

आज से एक कुंज पर सैर सपाटा को मिलेगा मौका ऑनलाइन टिक की बुकिंग शुरू

गलन ने बढ़ाई ठंड आज आंशिक रूप से छह रहेंगे बादल

राजीव की डायरी प्राथमिक विद्यालय की समस्या

सिकरीगंज क्षेत्र की यूएस एकेडमी प्राइवेट स्कूल की बस आज तड़के बच्चों को लेकर स्कूल जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें दर्जनों बच्चे हताहत हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में कुहराम मच गया और आधा दर्जन से अधिक ऐंबूलेंस और पुलिस की गाड़ियां घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी घायल बच्चों को उपचार के लिए उरूवां पीएचसी/सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया है।मृत बच्चों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। वहीं सामान्य रूप से घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। सबेरे स्कूल की ओर जा रही बच्चों से भरी अनियंत्रित बस के पेड़ से टकरा कर गड्ढे में गिरने की सूचना मिलते ही लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और राहत बचाव में लग गए। पुलिस टीम के पहुंचते ही स्थानीय लोगों की भीड़ को हटाया गया। गोरखपुर सिकरीगंज मुख्यमार्ग पर ढेबरा बाजार के समीप आज सबेरे लगभग 8.15 बजे हादसा हुआ।बस में अधिक बच्चों के होने तथा सामने से आ रहे वाहन और बस ड्राइवर के नशे में होने के कारण बस पलटने की घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई है।

संसद में बहस करने के बजाय जोकर का काम किया उपराष्ट्रपति को मिमिक्री को लेकर बढ़कर जेपी