पेट का घेरा अगर कमर से ज्यादा तो हो जाएं अलर्ट, बढ़ सकता है शुगर लेवल, विशेषज्ञों ने दी ये सलाह

गोरखपुर फल मंडी 24 दिसम्बर

गोरखपुर सब्जी मंडी भाव 24 दिसम्बर

खजनी गोरखपुर।। हमारा संकल्प विकसित भारत अभियान में क्षेत्र के हरदी चक गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने गौरवशाली अतीत की परंपराओं पर गर्व करना चाहिए। देश हित में एकता का परिचय देते हुए हम सभी को आपस में सम्मान के साथ एक साथ मिलकर चलना है और आगे बढ़ना है। भारत में महिलाओं को देवी माना जाता है उनकी पूजा की जाती है माताओं बहनों का सम्मान किया जाता है। किंतु वर्षों तक गुलामी की जंजीरों में जकड़ा रहने वाले अपने देश की संस्कृति और सभ्यता को गहरा आघात लगा है। एक बार पुनः हम उठ खड़े हुए हैं अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण, इलाहाबाद पुनः अपने पौराणिक प्रयागराज का नाम पा चुका है। विश्वनाथ काॅरीडोर का निर्माण, ज्ञानवापी का मसला सुलझ गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि भी न्यायालय के फैसले के इंतजार में है। गुलामी के दिनों को भुलाकर हमें अपनी विरासत को संभालते हुए फिर एक बार विश्वगुरु बनने के लिए तैयार हो रहे हैं। भारत ने सदियों तक दुनियां को राह दिखाई है। हमें अपनी गौरवशाली परंपराओं पर अभिमान करना होगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का बखान किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष रामवृक्ष सिंह ने किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग,एनआरएलएम, पंचायत राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कैंप लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारियां दी। लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और आयुष्मान हेल्थ कार्ड दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री रत्नेश पांडेय ग्राम प्रधान पूनम सिंह सुरेंद्र सिंह ग्राम पंचायत सचिव एडीओ पंचायत एडीओ कृषि एडीओ आईएसबी पंचायत सहायक पंचायत मित्र आंगनवाड़ी आशाएं समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

डराने लगा कोरोना का नया वेरिएंट एम्स में सतर्कता बाकी अस्पताल बेपरवाह

100 वर्ष की स्वर्णिम यात्रा में 165 रूपों में कर्म ज्ञान बांट रही श्रीमद् भागवत गीता

मोदी जी व्यक्ति नही सच में पूरी संस्था है सांसद रवि किशन जी ने कही ये बातें।

गोरखपुर में हर और क्रिसमस का उल्लास कल मध्य रात्रि जन्म लेंगे प्रभु यीशु

अलका सरावगी ने साहित्य सृजन पर की खुलकर बात बोली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से साहित्य जगत को खतरा

सिकरीगंज में 22 दिसंबर को बस हादसे में 2 छात्राओं की मौत हो है पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर उनके परिजनों ने आज दोनों मृत छात्राओं प्रतिभा और साक्षी का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं यूएस सेंट्रल एकेडमी स्कूल के प्रबंधक के द्वारा शोक जताते हुए घायलों और मृत छात्राओं के परिजनों को आर्थिक सहयोग और उनके बच्चों को 12 तक मुफ्त शिक्षा का प्रबंध करने की घोषणा की है। स्कूल प्रबंधक का पत्र निम्नलिखित है। सेवा में, समस्त अभिवावक, यू०एस सेन्ट्रल एकेडमी सिकरीगंज जनपद गोरखपुर विषय- दिनाक 22/12/2023 को विद्यालय के बस न0 17 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण विद्यालय के दो अनमोल छात्राओं की मृत्यू हो गयी तथा कुछ छात्र/छात्राए चोटिल हो गये जिसको लेकर विद्यालय प्रशासन व अध्यापक अत्यन्त दुःखी है तथा इस दुःख के समय में विद्यालय प्रशासन द्वारा मृतक छात्राओं के परिजन तथा घोटिल छात्र छात्राओं के हित में निम्नलिखित सहयोग कर रहा है.. (1) मृतक छात्राओं (प्रतिभा राज, साक्षी विश्वकर्मा) के परिजनों को दो-दो लाख रूपया नगद सहयोग करेगा। (2) मृतक छात्राओं (प्रतिभा राज, साक्षी विश्वकर्मा) के भाई बहन को निः शुल्क शिक्षा कापी किताब के साथ कक्षा 12वीं तक। (3) चोटिल छात्र/छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा कक्षा 12वीं तक तथा इनके परिजनों को दवा इलाज हेतु 25-25 हजार रूपये नगद दिया जायेगा। (4) विद्यालय के सभी ड्राइवरों का पुलिस वरिफिकेशन कराते हुए 60 वर्ष तक उम्र सीमा निर्धारित किया गया है तथा सभी बसों को पुनः फिटनेश आदि चेक कराया जायेगा। (5) किसी भी अभिवावक को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डायरेक्ट विद्यालय प्रबन्धन से मिलने की व्यवस्था किया जायेगा जिससे छोटी से छोटी बात भी विद्यालय प्रबन्धन को जानकारी हो जिससे त्वरित निस्तारण किया जा सके। (6) विद्यालय के छात्रा छात्राओं के भविष्य को देखते हुए दिनांक 26/12/2023 से नियमित कक्षा शुरू की जायेगी।