गोरखपुर फल मंडी भाव 2 दिसंबर

गोरखपुर सब्जी मंडी भाव

गोरखपुर अनाज मंडी भाव

गोरखपुर फल मंडी भाव 1 जनवरी

गोरखपुर सब्जी मंडी भाव 1 जनवरी

खजनी गोरखपुर।। ब्लॉक में पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मचारी विजय कुमार रविवार को देर शाम अपने सहकर्मी सफाई कर्मचारी रामबचन की माता के निधन पर आयोजित भोज में शामिल होने सेमरडांड़ी गांव में अपनी हीरो डिलक्स बाइक यूपी 53 डीएम 3585 से पहुंचे थे। वापस जाने के लिए पहुंचे तो जिस स्थान पर बाइक खड़ी की थी, वहां पर नहीं मिली। बदहवास विजय कुमार ने देर तक आसपास तलाश की लेकिन उन्हें अपनी बाइक का कोई पता नहीं चला। विजय कुमार ने घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

खजनी गोरखपुर।। क्षेत्र के बेलूडीहां गांव के निवासी समाजसेवी नर्वदेश्वर पांडेय की तृतीय पूण्यतिथि पर उनके पुत्रों अनूप पांडेय,पुरुषोत्तम पांडेय के द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया। पांडेय बंधुओं ने कहा कि उनके स्वर्गीय पिता का हमेशा यही प्रयास था कि कोई भी गरीब असहाय जरूरतमंद व्यक्ति या परिवार भूखा ना रहे वे हमेशा ठंड के मौसम में कंबल वितरित किया करते थे। उनकी पुण्यतिथि पर हमने भी यथा शक्ति जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया है। इस दौरान ग्रामप्रधान प्रियंका सिंह, मार्कंडेय पांडेय,राजेश पांडेय, कृपा पांडेय,अनिल पांडेय,शेषमणि पांडेय, अखिलेश पांडेय,लालजी पांडेय,अरुण पांडेय, श्रीप्रकाश पांडेय,अंकित पांडेय,निखिल पांडेय मौजूद रहे।

खजनी गोरखपुर।। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण हेतु पूजित अक्षत वितरण के उपलक्ष्य में 'भव्य शोभायात्रा' बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज भटौली बाजार परिसर से संचालन एवं आयोजन" अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद" गोरखपुर उत्तरी गोरक्षप्रांत द्वारा आयोजित किया गया। "भव्य शोभा यात्रा" के क्षेत्र में भ्रमण के साथ जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए अनुशासित तरीके से पुलिस अधीक्षक के देख रेख यात्रा का समापन हुआ। शोभा यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को भगवान श्रीराम के अयोध्या में आगमन (प्राणप्रतिष्ठा) के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को अपने घरों में दीप जला कर स्वागत करने का संदेश दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान एवं प्रांत संगठन मंत्री हरिदेव के साथ उनवल नगर पंचायत के चेयरमैन महेश दुबे कॉलेज की प्रबंधक उषा सिंह बांसगांव नगर अध्यक्ष क्षमा सिंह मौजूद रहीं। विधायक ने भगवान श्रीराम के नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने के साथ समाज में परस्पर प्रेम,सौहार्द,एकता एवं भाईचारा बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के संयोजक जिला संयोजक राष्टीय कला मंच सतीश प्रजापति प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जयवीर सिंह उनवल नगर मंत्री प्रतीक सिंह,इंद्रजीत तथा संगठन के अन्य सदस्यों के में रिया सिंह, आंचल,गिरिजा,सोनल,साक्षी, गौरी,ब्यूटी,सुमित,रामजी,निहाल सिंह,अभिषेक,अनुज,दिलीप सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.