Transcript Unavailable.
गोरखपुर नहर के पानी से बढ़ी ग्रामीणों की मुसीबत स्थायी पुलिया बनाने की मांग करते हुए आम चुनाव में मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी है। खजनी गोरखपुर।। बिना बारिश के भी नहर का बहता पानी उनौला खास और सोनारी शंकर गांव के लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। सरयू नहर में सिंचाई के लिए पानी बढ़ने के बाद स्थाई पुलिया न होने से गांव के संपर्क मार्ग पर ह्यूम पाइप डाल कर छोड़ दिया गया है। पानी बढ़ने से फसलों को डूबने से बचाने के लिए सड़क को काट कर पानी निकालने की व्यवस्था की गई है। पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय की ओर जाने वाले इस संपर्क मार्ग पर स्थाई पुलिया का निर्माण कराने की मांग गांव के निवासियों के द्वारा विगत कई वर्षों से की जा रही है। किंतु सिंचाई विभाग के द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पानी के तेज बहाव से कट चुकी सड़क से सिसवां सोनबरसा मार्ग की ओर जाने वाले ग्रामवासियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के द्वारा सरयू नहर पर स्थायी पुल बनाने की मांग लगातार की जा रही है। पूर्व प्रधान राधे यादव, संजीव पाठक के नेतृत्व में गांव के भगवान दास यादव,अरुण यादव, सुशील कुमार,नारायण यादव,अनिल पाण्डेय, सोमई पाण्डेय, पारस यादव, संदीप पाण्डेय, पिंटू यादव, गौतम यादव आदि ने प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी है कि यदि आम (लोकसभा) चुनाव-2024 से पहले स्थायी पुलिया का निर्माण नहीं हुआ तो हम सभी चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।
गोरखपुर। 6.47 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का सीएम योगी ने शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है। उनके नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है और देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। भारत में आज वैश्विक स्तर की इंफ्रास्ट्रक्चर, हाइवे, रेलवे, एयरपोर्ट का निर्माण हों रहा है। एम्स और फर्टिलाइजर के कारखाने बन रहे हैं। जनता की सुविधा के लिए प्रत्येक गांव को सड़क, पेयजल आदि की योजनाओं जोड़ने का कार्य हो रहा है। सीएम योगी शनिवार को गोरखपुर के संझाई में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 6.47 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार नहीं थी तो लोंगो को शौचालय, आवास, राशन, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली के लिए भटकना पड़ता था। पर, जब वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी तब उन्होंने देश के 140 करोड़ लोगों को परिवार की तरह समझकर प्रतिबद्धता व ईमानदारी के साथ उनकी भलाई के लिए कार्य किया। उसी के परिणाम स्वरूप देश की जनता उनके आह्वान पर लगातार भाजपा को आशीर्वाद प्रदान कर रही है।
Transcript Unavailable.
खजनी गोरखपुर।। ब्लॉक क्षेत्र के बेलुडीहां गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य अखिलेश पांडेय के जन्म दिवस पर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे लोगों की सीनियरिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट गोरखपुर के डाॅक्टरों के द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज किया गया तथा प्रतिरोधक दवाएं दी गईं। हेल्थ कैंप में डॉक्टर आलोक त्रिपाठी,डॉक्टर सौरव मिश्रा डॉक्टर अंजलि जैन,डॉक्टर इला तिवारी,डॉक्टर प्रतीक कुमार, डॉक्टर लिपिका श्रीवास्तव के द्वारा इलाज के लिए पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के आयोजक अखिलेश पांडेय ने सभी के प्रति आभार जताया। स्वास्थ्य कैंप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के हरिकेश राम त्रिपाठी, जगदंबा शुक्ला शिक्षक नेता राजेश पाण्डेय,जगरनाथ चौबे, प्रियव्रत पांडेय, संजय मोहन पांडेय सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
खजनी गोरखपुर।। तहसील में उप जिलाधिकारी राजू कुमार की अध्यक्षता में आयोजित वर्ष 2024 के पहले समाधान दिवस में कुल 95 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पेश हुए। किंतु मौके पर किसी भी मामले का समाधान नहीं किया जा सका। सर्वाधिक मामले राजस्व विवाद, पुलिस,जनआपूर्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग से संबंधित पाए गए। इस दौरान पहुंचे दर्जनों लोगों ने एसडीएम के समक्ष फरियाद करते हुए अपनी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की लेकिन किसी भी मामले का समाधान नहीं कराया जा सका। मौके पर तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता तथा अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
गोरखपुर। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर आज कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन किया और अपना मांग पत्र कमिश्नर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है। कोटेदारों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के कोटेदार शासन के नियमानुसार राशन वितरण करते हैं। साथ ही कोरोना काल में भी उत्तर प्रदेश के कोटेदार प्रधानमन्त्री अन्य योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निःशुल्क वितरण कि गया। कोटेदार अपने व अपने परिवार के जीवन की परवाह न करते हुए सरकार के दिशा निर्देश में ई-पॉस मशीन से ईमानदारी के साथ वितरण किया। जिस सराहना पूरे भारत में की गयी और उत्तर प्रदेश सरकार को भारत सरकार प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। उ०प्र० के कोटेदार सरकार के निर्देशानुसार वितरण करते हैं, लेकिन उ०प्र० के कोटेदारों को लाभान्श रु 90 प्रति कुन्तल ही मिलता है। जब अन्य प्रदेशों में जैसे हरियाणा रु 200 प्रति कुन्तल, गोवा रु 200, केरल रु 2 महाराष्ट्र रु 150; राजस्थान रु 125, गुजरात रु 20000 मानदेय दिया जा रहा है। उ०प्र० के कोटेदारों को ने अन्य प्रदेशों की तरह लाभांश देने की मांग की है। जिससे इस मँहगाई को देखते हुए कोटेदारों भरण पोषण सुचारु रुप से हो सके। अन्यथा की स्थिति में जनवरी 2024 उ०प्र० के राशन विक्रेता वितरण कार्य से विरत रहेगें जिसका सारा उत्तरदायित्व शासन प्रशासन का होगा।
Gorakhpur sahar ko viksit bharat sankalp yojna ke tahat 23 caror rupaye ke project diya gya
Gorakhpur se ayodhya dham ke liye chalengi 30 nyi bus
