गोरखपुर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर के ऑल इंडिया रेल फेडरेशन ने महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा जी ने मुंबई में वार्षिक अधिवेशन में निर्णय के अनुसार सभी भारतीय रेलवे स्टेशन पर 8 /1 /2024 से लेकर 11/1 / 2024 तक कार्मिक भूख हड़ताल किया जाना सुनिश्चित किया गया था इसी क्रम में आज दिनांक 8 /1 /2024 एन ई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री कामरेड कन्हैया लाल गुप्ता के नेतृत्व में गोरखपुर रेलवे स्टेशन स्टेशन के AC लॉन्च के सामने भूख हड़ताल हजारों की संख्या में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे रहे। सुबह 9 बजे अपने जज्बा के साथ 108 वर्षीय महामंत्री श्री के एल गुप्ता समय से 9 बजे तीनो शाखा स्टोर शाखा, आउटडोर शाखा एवं विद्युत एंड इंजीनियरिंग शाखा के पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठे रहे। बीच बीच में गगनचुंभी नारो के साथ नई पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए नारे लगाते रहे। यह क्रम 11 जनवरी 2024 तक निरंतर चलता रहेगा। यदि सरकार कर्मचारियों की मांगो को नही मानी तो ऑल इण्डिया रेलवे मेंस फेडरेशन मतदान के अनुसार कर्मचारियों का मत प्राप्त कर लिया है, अब केवल हड़ताल ही विकल्प है। जिसके संबंध में एक पत्र पुरानी पेंशन बहाली को लेकर के प्रधानमंत्री महोदय को संबोधन करते हुए अनुरोध किया गया है। भूख हड़ताल पर सर्वश्री ओंकार सिंह, विनय श्रीवास्तव, अतुल सिंह, संजय मालवीय, हेमंत शर्मा, प्रवीण चौधरी, अंब्रिश श्रीवास्तव, विनोद यादव, श्रीमती अर्चना त्रिपाठी, श्रीमती डाली यादव,अमरेश कुमार, अशोक त्रिपाठी, चंद्रभूषण त्रिपाठी, शत्रुंजय पाल, विनय गेठे,विनोद सिंह, भुवेश शुक्ला, शैलेश सिंह, अमित शर्मा, अजय मिश्रा, राधेश्याम, गोपालजी श्रीवास्तव, प्रेम कुमार पाठक, नीरज सिंह, अमर प्रताप सिंह,रामाश्रय यादव, धर्मनाथ वर्मा, अमित शाही, संजय सिंह, विष्णु यादव, आदित्य शर्मा ,ताबीस, मार्कण्डेय सिंह आदि हजारों कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहे।
गोरखपुर। NFIR के राष्ट्रीय महामंत्री नेता एम राघवैया,शिव गोपाल मिश्र और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी के आह्वान पर आज राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच NJCA के गोरखपुर के सयोजक विनोद राय और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के गोरखपुर के अध्यक्ष और सह संयोजक रूपेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज गोरखपुर मंडल के सभी जिलों के पदाधिकारी ने रेलवे स्टेशन गेट नंबर 1 पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ भवन के पास भूख हड़ताल पर बैठे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय और संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष कनिष्क गुप्ता ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए विनोद राय ने कहा कि पुरानी पेंशन का मुद्दा आज राष्ट्र का सबसे ज्वलंत मुद्दा है,लेकिन वर्तमान की कर्मचारी विरोधी सरकार हमारे आंदोलन को कुचल कर हमारा हक मारना चाहती है, लेकिन हम चुप बैठने वाले नहीं हैं, हम पुरानी पेंशन के इस लड़ाई को सांस तक लड़ेंगे और अपने इस संवैधानिक हक को प्राप्त कर के ही मानेंगे । अपने संबोधन में सह संयोजक रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की हम परसों से हम बरसों से अपने सरकार से अपना संवैधानिक हक मांग रहे हैं यह गूंगी बहरी सरकार सुनने को तैयार नहीं है जहां जहां एनपीएस आग में झोंक दिया गया है वही सभी माननीयों जैसे मा० सांसद, मा० विधायक, मा० विधान परिषद सदस्य हमारे आईएएस आफिसर तथा सभी जजों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू है। हम सरकार से यह मांग करते हैं कि देश में वन नेशन वन पेंशन व्यवस्था लागू करे और व्यवस्थापिका की तरह कार्यपालिका में भी पुरानी पेंशन बहाल करें । वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि सरकार हमारे सब्र का इम्तहान ले रही है लेकिन अब कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया है और सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे। डिप्लोमा इंजिनियर संघ के अध्यक्ष अनिल किशोर पाण्डेय ने कहा की न्यू पेंशन स्कीम कैंशर के तरह है जो धीरे धीरे कर्मचारियों के भविष्य को निगल रहा है। विशिष्ठ बीटीसी संघ के तारकेश्वर शाही ने कहा कि सरकार हमारे हक के पैसे से अंबानी की झोली भर रही है। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष गोविंद जी महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल राजस्व अमीन संग्रह संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ल अनिल द्रिवेदी रेलवे के दीपक चौधरी देवेश सिंह अजय त्रिपाठी कौशल कुमार सिंह ईश्वर चन्द विद्यासागर आरडी सिंह धीरज सिंह लक्ष्मी श्रीवास्तव मोनू पाठक हरिकेश बहादुर निशांत यादव परमात्मा सिंह राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मीडिया प्रभारी अनूप कुमार अशोक पाण्डेय विशिष्ठ बीटीसी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव संजय मिश्र पंचायती राज विभाग के अशोक सिंह सिंचाई विभाग के फुलई पासवान ओंकार नाथ राय रामधनी पासवान देवरिया जिले के राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय निर्भय नारायण सिंह राजकुमार पाण्डेय महाराजगंज के महामंत्री कमलेश सिंह कुशीनगर के जिलाध्यक्ष प्रदुम्मन सिंह महाराजगंज शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष चंदन द्रिवेदी राम मिलन पासवान परमेशवर पासी सहित तकरीबन 200 कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।
नालेऔर सड़क को बनाने में देरी होने के कारण कॉलोनी वासियों का घर से बाहर निकलना हुआ दुश्वार
एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का तीसरा हिस्सा बनकर तैयार पांच सो यात्रियों के बैठने का अब होगा प्रबंध
मंडी से निकलते ही दोगुनी भाव पर बिक रही है सब्जियां आम आदमी की बड़ी परेशानी
गोरखपुर 4 सुपर जॉन और 25 सेक्टर में बताकर की जाएगी सुरक्षा भक्तों के लिए चलेगी इलेक्ट्रिक बस
नौकायन पार्किंग में नहीं वसूल पाएंगे मनमाना शुल्क ज्यादा लिए तो अनुबंध होगा निरस्त
विरासत गलियारा बनाए लेकिन किसी व्यापारी का नुकसान न होने पाए
रामगढ़ ताल में जाए गोणधोइया नाले का शोधित पानी इसलिए नाले का पुनरुद्धार जरूरी
सीएम की शक्ति का असर टूटेगी नाले की दीवार
