जलवायु परिवर्तन के चलते दिख रहा बदलाव फिर बदलेगा मौसम

गोरखपुर। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष, कांग्रेसजन सद्बुद्धि प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता अयोध्या श्रीराम मन्दिर दर्शन करने गये थे इस दौरान ध्वजवाहक अनोखेलाल तिवारी के साथ मन्दिर प्रांगण में अराजकताओं द्वारा अभद्रता की गयी, कांग्रेस ध्वज को छिना गया, कांग्रेस ध्वज छिनने वाले अराजकताओं को सद्बुद्धि आवे इसके लिए कांग्रेसजनों ने रामधुन ‘रघुपति राघव राजा राम‘ भजन गाये। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव/प्रभारी जनपद बस्ती दिलीप कुमार निषाद मुख्य रूप से मौजूद रहें। महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम मन्दिर में दर्शनार्थी दीर्घा में कांग्रेसजन श्रद्धा भाव से गये थे लेकिन कुछ अराजकताओं द्वारा पार्टी के ध्वजवाहक के साथ अभद्रता की गयी, कांग्रेस ध्वज को छिना-झपटी की गयी जो घोर निंदनीय कृत्य है इसकी जितनी निन्दा की जाये कम है। रामधुन गाकर अराजकताओं को सद्बुद्धि के लिए ईश्वर से कामना की गयी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव/प्रभारी जनपद बस्ती दिलीप कुमार निषाद ने कहा कि प्रभु श्रीराम जगत् के राम हैं, करोड़ों हिन्दुओं के आस्था सबके राम हैं मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के साथ इस तरह का कृत्य अशोभनीय है। कार्यक्रम में पूर्व मेयर प्रत्याशी नवीन सिन्हा, राकेशचन्द्र यादव, डॉ0 भानु प्रताप सिंह, तौकीर आलम, विजय कुमार राव, प्रणव उपाध्याय, ईं0 जयराम प्रसाद, प्रेमलता चतुर्वेदी, सोनिया शुक्ला, महेन्द्रनाथ मिश्रा, देवेन्द्र निषाद धनुष, सुनीला देवी, तसलीम आलम अंसारी, उज्जैर खां, गुलाम ताहिर, प्रमोद निषाद, तेजनरायण श्रीवास्तव, अशोक निषाद, राकेश मौर्या, नासिर मुन्ना, मो0 अरशद, अशोक कश्यप, आदिअंश गांधी, राजीव पाण्डेय आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहें।

गोरखपुर। पिपराइच पुलिस ने लूट का अपराध करने के आरोप में 02 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभियुक्तों के कब्जे से लूट की 05 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद बरामद हुई है। पकड़े गए अभियुक्त सन्नी जायसवाल पुत्र राकेश जायसवाल निवासी सुमेरगढ़ थाना श्यामदेउरवा जनपर महराजगंज और पेश सिंह पुत्र विद्या सिंह निवासी मंगलपुर थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज के रहने वाले हैं।

गोरखपुर। गगहा पुलिस ने लूट का अपराध करने के आरोप में 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वांछित अभियुक्त ऋषिकेश यादव पुत्र धनेश यादव निवासी ग्राम भैंसहा थाना गगहा जनपद गोरखपुर का रहने वाला है।

गोरखपुर। बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कथा पान बड़हलगंज स्थित सरयू नदी के किनारे चल रहा है कथा का आज दूसरा दिन था इस दौरान लाखों की संख्या में भक्तगण कथापान कर रहे थे इसी दौरान कथा सुनने के लिए प्रवेश द्वार पर भगदड़ मच गई।

गोरखपुर। ठंड के कारण कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 19 व 20 जनवरी को बंद रहेंगे। 9 से 12 तक की कक्षाएं 10 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला अधिकारी यह निर्देश है कि जिन विद्यालय में प्रैक्टिकल प्री बोर्ड परीक्षा संचालित है उन विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा में ही बैठाया जाए, बाहर या खुले में विद्यार्थियों को नहीं बैठाया जाएगा, विद्यार्थियों को ठंड से बचाव के लिए प्रत्येक कक्षा में तापमान सामान बना रखने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय प्रबंधन को यह सुनिश्चित करना है कि हर संभव कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जाए।

गोरखपुर। कैम्पियरगंज पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया वांछित अभियुक्त अक्षय कुमार पुत्र अदालती निवासी धर्मपुर थाना कैम्पियरगंज गोरखपुर का रहने वाला है।

गोरखपुर। चिलुआताल पुलिस ने व्यपहरण का अपराध करने के आरोप में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वांछित अभियुक्त आकाश निषाद पुत्र स्व0 अमरनाथ निवासी नकहा नं02 बसन्ती टोला थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर का रहने वाला है।

रात में खेत से पंपिंग सेट उठा ले गए चोर, बेतहाशा चोरी की घटनाओं से परेशान है उनवल नगरवासी खजनी गोरखपुर।। थाना क्षेत्र के कस्बा संग्रामपुर उनवल नगर पंचायत क्षेत्र में सक्रिय चोर स्थानीय पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में एक खेत में लगी एक पंपिग सेट मशीन रात को अंधेरे में उठा ले गए चोर,इसी तरह झझवा उल्दा पोखरी के समीप एक ही रात में दो पंपिग सेट मशीन गायब हो गई। नगर पंचायत क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में पूरी तरह से असफल नजर आ रही है उनवल चौकी की पुलिस। वहीं उनवल नगर पंचायत क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। और चोर बेखौफ होकर नित नई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नगर पंचायत के निवासी स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ युवा नशे के आदी चोर इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में घरों के बाहर रखा हुआ कोई भी सामान सुरक्षित नहीं है। पीड़ितों के द्वारा पुलिस चौकी में शिकायत करने के बाद भी चोर पकड़े नहीं जा रहे हैं, और घटनाओं का खुलासा नहीं हो पा रहा है। थानाध्यक्ष खजनी गौरव कन्नौजिया ने बताया कि पुलिस टीम बढ़ा कर इस पर अंकुश लगाया जाएगा। शीघ्र ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश भी कर लिया जाएगा।

Transcript Unavailable.