भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खाद्य सुरक्षा अधिनियम की डायरेक्टर डा. मोनिका सिंह ने आज खजनी ब्लॉक क्षेत्र के सरया तिवारी गांव में पहुंच कर योजना की जमीनी हकीकत जानने के लिए ग्रामवासियों से सीधे बातचीत करते हुए योजना के क्रियान्वयन की पूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मोबाइल वाणी के प्रश्नों का जवाब भी दिया। उन्होंने चावल में सरकार द्वारा मिलाए जा रहे। फोर्टीफाइड चावल के दानों को स्वस्थ्य के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए जानकारी दी की इससे कुपोषण और बीमारियां दूर होगी। मोबाइल वाणी से अपनी बातचीत में उन्होंने सभी प्रश्नों के जवाब दिए। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह एफसीआई के प्रबंधक मनोज कुमार जिला पूर्ति निरीक्षक अरुण सिंह और ग्रामप्रधान प्रतिनिधि भाजपा खजनी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट धरणीधर राम त्रिपाठी ने आभार जताया। सुनें अपने संबोधन में लोगों ने क्या कहा।

*गोरखपुर में कारसेवकों का सम्मान व प्राण प्रतिष्ठा समारोह का होगा लाइव प्रसारण। गोरखपुर।। 500 वर्षों के लंबे संघर्षों के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण और लोकार्पण हो रहा है। इस अवसर सभी के लिए अयोध्या चलने की व्यवस्था संभव नहीं होगी। ऐसे में शास्त्री चौक के चौराहे पर अयोध्या में सम्पादित किये जाने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव प्रदर्शित करने का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऐसे महानुभावों को सम्मानित करने का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। संतों द्वारा प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि पर दिव्य भव्य मॉडल के अनुरूप मन्दिर निर्माण हेतु 1984-1992 में हुए क्रमवार चलाये गए आंदोलन एवं अभियान में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में की गई कारसेवा के रामभक्तों और कारसेवकों का अभिनदंन समारोह आयोजित है। 1990 के दशक में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण आंदोलन में नेपथ्य के नायक जिन्होंने लोकप्रसिद्धी से दूर रहते हुए भूमिगत रहकर दायित्वों का निर्वहन किया। कारसेवा करने वाले गोरखपुर समेत पूर्वांचल के सूचीबद्ध किए गए रामभक्तों और कारसेवकों का सार्वजनिक समारोह में अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर गुरूकृपा संस्थान का आध्यात्मिक प्रकल्प सनातन ग्रंथालय के संयुक्त तत्वावधान में रामभक्त अभिनदंन समारोह आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय प्रभारी अनुसूसूचित मोर्चा होंगें। इसे 22 जनवरी सोमवार 2024 को गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के ठीक सामने शास्त्री चौक पर प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया है। प्रातः 11 बजे से प्रसाद की व्यवस्था की गई है। उक्त जानकारी संयोजक बृजेश राम तिवारी के द्वारा दी गई।

दबंग युवकों ने ग्रामप्रधान के भाई को पीट कर अधमरा किया। खजनी कस्बे में गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद। खजनी गोरखपुर।। कस्बे में स्थित बसहिया बाग खुटहना मार्ग पर स्थित एक टेंट हाउस की दुकान के सामने अपनी 2 बाइक खड़ी करके 4 युवक दुकानदार से बातचीत कर रहे थे।इसी दौरान खुटहना गांव के ग्रामप्रधान अर्जुन जायसवाल के भाई शत्रुघ्न जायसवाल ने उनसे रास्ते से बाइक हटाने के लिए कहा तो युवक उनसे उलझ गए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि अपने बचाव में बगल की दुकान में जाकर दरवाजा भीतर से बंद करने के बाद दबंग युवकों ने दरवाजा तोड़ कर भीतर घुस कर मारपीट कर लहुलुहान कर दिया, और बेहोशी की हालत में छोड़ कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए घटना की सूचना ग्रामप्रधान को दी। पीड़ित के होश में आने पर मामले की जानकारी मिलते ही आक्रोशित कस्बे के व्यापारियों और स्थानीय ग्रामप्रधानों के साथ खजनी थाने में पहुंच कर पीड़ित ने लिखित तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में क्षेत्राधिकारी खजनी ओंकार दत्त तिवारी ने थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है। घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि मनबढ़ दबंग युवकों द्वारा सरेआम ग्रामप्रधान के भाई को बुरी तरह से मारने पीटने की घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

गोरखपुर। कैण्ट पुलिस ने धोखाधड़ी व छल पूर्वक नकली सोना बेचकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के 13 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।अभियुक्तों के कब्जे से पीली धातु की माला 8.885 कि0ग्रा0, पीली धातु का तार, 427000 रु0 नगद, 12 अदद कूटरचित आधार कार्ड, 01 अदद कूटरचित मतदाता पहचान पत्र, 08 अदद एन्ड्रायड मोबाइल, 07 अदद की-पेड मोबाइल व 01 प्लास्टिक का झोला पीले लाल रंग का बरामद हुआ है। घटना का संक्षिप्त विवरण। वादी मुकदमा की ज्वैलरी की दुकान इटावा में है तथा उनके एक मित्र की सिद्धार्थनगर में ज्वैलरी की दुकान है । अभियुक्त रवि पुत्र स्व0 प्रेम निवासी नई आबादी गूलर का नगला बोदला थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा द्वारा वादी के मित्र से सम्पर्क कर बताया कि उसके पास सोने के जेवरात है जिन्हें वह बेचना चाहता है और रवि उपरोक्त ने सोने का एक दाना दिखाया जो चेक करने पर असली सोना निकला । जिसके बाद फोन पर वार्ता के क्रम में रवि उपरोक्त ने बताया कि उसके पास जो सोने के जेवरात हैं उनकी कीमत 6,00000 (छ: लाख) रुपये है । वादी मुकदमा को उनके मित्र ने सोने के लेन देन के संबंध में बताया । वादी मुकदमा व उनके मित्र सोना लेने को तैयार हो गये, जिसपर रवि ने सोना गोरखपुर में देने हेतु बताया । वादी मुकदमा अपने मित्र के साथ गोरखपुर आये और रवि से मिले, जिसके साथ एक महिला जमुना देवी भी थी । रवि ने सोने के 02 दाने चेक करने के लिए वादी को दिया जो असली सोने का था । जिसके उपरान्त रवि ने वादी को दानों की गुथी हुई माला काली प्लासटिक की पन्नी में दिया और वादी से 6,00,000/- रूपये नगद ले लिया । रुपये लेने के बाद रवि ने जल्दी से एक टैम्पों रुकवाया जिसमें उसके साथ आयी महिला के अलावा पांच छः अन्य लोग भी बैठ थे, सभी फरार हो गये । रवि के जाने के बाद वादी द्वारा उसके दिये गये प्लास्टिक की पन्नी को खोलकर चेक किया तो पूरी माला नकली सोने की निकली । जिसके संबंध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 13/2024 धारा 420/406/417/419/467/468/471/120 बी0 भादवि0 थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर पंजीकृत किया गया । अपराध का तरीका। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग व्यापारियों/व्यवसायियों के पास जाकर उनसे सामान लेते है एवं व्यवहार बनाकर उनको अपने झांसे में लेकर विश्वास दिलाते है कि हम लोग मजदूरी का काम करते है । विश्वास में लेने के बाद हम लोग व्यापारियों/व्यवसायियों को बताते है कि हमें खुदाई में काफी मात्रा में सोने का सामान मिला है, अगर हम कही और बेचेंगे तो हमे लोग चोर समझेगे । आपके सम्पर्क हो गया है और आप पर विश्वास हो गया है इसलिए आपको बेच रहे है जो उचित मूल्य है वह हमे दे दीजिए । जो व्यक्ति झांसे में आ जाता है उसे हम पहले नमूना के तौर पर 01-02 दाना असली सोने का दिखाते है, जब उन्हे विश्वास हो जाता है तो उन्हे भिन्न-भिन्न स्थानों रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि पर बुलाकर उनसे पैसा लेकर नकली सोना दे देते है और हम लोग आपस में पैसा बांट लेते है । महिलाओं को अपने साथ इसलिए रखते है कि कोई शक न करें । पैसा लेकर यह कहते हुए निकल लेते है कि यदि पुलिस देख लेगी तो पकड़ लेगी । घटना में प्रयुक्त मोबाइल व सिम कार्ड तोड़ कर फेंक देते हैं । विभिन्न आईडी कार्ड गलत नाम व पते का तैयार कराते है जो अपरिचित स्थान पर रूकने के लिए आईडी के रूप में काम आता है। हम लोगों का एक गिरोह है जिसमें सभी लोग शामिल है । घटना के अनुसार आपस में अपना काम बाट लेते है । कुछ लोग कस्टमर को फंसाने का काम करते है तथा कुछ लोग आस पास रहकर निगरानी करते रहते है । कुछ लोग माल देकर पैसा लेने जाते है । यदि कोई बात होती है तो हम सभी लोग एक साथ इकट्ठा होकर उस आदमी को घेर कर दबाव बनाते है और पैसा लेकर निकल जाते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-* 1. किशोर पुत्र स्व0 लालू निवासी बगीची चौराहा नियर मधुनगर थाना कोतवाली सदर जनपद आगरा मूल पता जूनागढ़ दीपक पेट्रोल पम्प के पास निकट रेलवे लाइन जनपद राजकोट, गुजरात 2. हरिपाल पुत्र स्व0 सीताराम निवासी पश्चिमपुरी थाना सिकन्दरा जनपद आगरा 3. रवि पुत्र स्व0 प्रेम निवासी नई आबादी गूलर का नगला बोदला थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा 4. गणेश राय पुत्र रवि राय निवासी नई आबादी गूलर का नगला बोदला थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा 5. राजाराम पुत्र पूरन निवासी बसरेहर थाना बसरेहर जनपद इटावा 6. राजू पुत्र स्व0 कन्हैया लाल राय निवासी ग्राम बहादुरपुर लोहिया थाना बसरेहर जनपद इटावा 7. बीरबल राय पुत्र दौलतराम निवासी बहादुरपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा 8. कन्हैया परमार पुत्र मोहन परमार निवासी शंकर बिहार कालोनी थाना लालकुआ जनपद गाजियाबाद 9. हीरालाल पुत्र बाबूलाल निवासी लोनी निकट रेलवे स्टेशन गली नं0 1 थाना लोनी जनपद गाजियाबाद 10. गोविन्द राय पुत्र दौलतराम निवासी बहादुरपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा 11. 3 नफर अभियुक्ता जमुना देवी पत्नी स्व0 सीताराम निवासी पश्चिमपुरी थाना सिकन्दरा जनपद आगरा 12. ममता पत्नी रवि निवासी नई आवादी गूलर का नगरा बोदला थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा 13. चौथी देवी पत्नी स्व0 मोहन निवासी शंकर बिहार कालोनी थाना लालकुआ जनपद गाजियाबाद

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर द्वारा थाना गीड़ा में कालेसर जीरो प्वाइंट तथा थाना सहजनवां में सेक्टर 26 पर बैरिकेडिंग लगाकर किये जा रहे संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक गीड़ा, थानाध्यक्ष सहजनवां एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

गोरखपुर। बेलीपार पुलिस ने दो वांछित गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। उ0प्र0 गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त 1.छोटे लाल पुत्र कन्हई निवासी ग्राम जगदीशपुर भलुआन थाना गगहा जनपद गोरखपुर और मोहन पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम जगदीशपुर भलुआन थाना गगहा जनपद गोरखपुर के रहने वाले हैं।

गोरखपुर में विकास की अधूरी खुशी समय हो गया पूरा सड़क फ्लावर रिंग रोड सब अधूरा

गोरखपुर चिड़ियाघर में राम आएंगे तो 50% की छूट पाएंगे

Transcript Unavailable.

वाहन तो भूल ही जाइए रामनगरी में पैदल जाने पर भी लगी रोक 23 जनवरी से पहले नहीं मिलेगा प्रवेश