सज गया रामघाट और कटरा रेलवे स्टेशन झिलमिल रोशनी में लग रहा अत्यंत आकर्षक

भीखमपुर रोड पर अतिक्रमण से हर रोज लग रहा जाम लोग होते हैं परेशान

राम मंदिर मॉडल बनाने के लिए दो दोस्तों ने लगाई मशीन बेच चुके हैं 14 सो मॉडल पांच लोगो नौकरी

गोरखपुर से दिल्ली की एक उड़ान हो रही प्रभावित यात्री परेशान

गोरखपुर: मोहद्दीपुर स्थित महादेव झारखंडी मंदिर पर रामलाल प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते हुए सदर सांसद रवि किशन हुए भावुक।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को सुने और अपनी प्रतक्रिया अवश्य दे । धन्यवाद

गोरखपुर: गोरखपुर एयरपोर्ट से स्पाइसजेट ने अपनी हवाई सेवाएं को दो महीनो के लिए किया बंद । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को सुने और अपनी प्रतक्रिया अवश्य दे । धन्यवाद

Transcript Unavailable.

गोरखपुर। समाजवादी आंदोलन के पुरोधा 'छोटे लोहिया' स्व. जनेश्वर मिश्र जी की पुण्यतिथि पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने किया नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र ने हमेशा किसानों और गरीबों के लिए संघर्ष किया। वे कहते थे कि यह लड़ाई छूट गई तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। आज वे हमारे बीच होते तो रास्ता दिखाते। हमें समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना है। आनेवाले दिनों में फिर कड़ा मुकाबला होना है। जनेश्वर जी ने लोहिया जी के विचारों को आगे बढ़ाया। वे सरल ढंग से गूढ़ सिद्धांत समझा देते थे। देश में इतने बड़े कद का दूसरा नेता नहीं हुआ है। उन्होने अपने जीवन में समाजवाद को जिया था। डा0 लोहिया से उन्होने संघर्ष करना सीखा था अन्याय के खिलाफ लड़ाई में वे आगे रहते थे। संसद में वे जब भाषण देते थे तो दूसरे दलों के लोग भी उन्हें सुनने के लिए आ जाते थे। उनके भाषणों में मौलिकता होती थी।श्री जनेश्वर जी केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में पेट्रोलियम, दूरसंचार और रेलमंत्री रहे लेकिन कभी उन पर कोई दाग नहीं लगा।उनमें बड़प्पन था कि वे छोटे से छोटे कार्यकर्ता का काफी ध्यान रखते थे। उन्होने कहा कि पैसों से नहीं, कर्म और सिद्धांतों से आदमी बड़ा होता है। संघर्ष, ईमानदारी और निष्ठा के बूते राजनीति में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। नौजवानों को उनसे यह सीख लेनी चाहिए कि हर गलत काम का विरोध करें।इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम कृष्ण कुमार त्रिपाठी रामनाथ यादव दयाशंकर निषाद कबीर आलम मुन्नी लाल यादव देवेंद्र भूषण निषाद सुरेंद्र निषाद रामजतन यादव संजय यादव संजय पहलवान दयानंद विद्रोही राम निरंजन यादव सुनील यादव अमरजीत यादव अशोक चौधरी हीरालाल यादव मैंना भाई महेंद्र तिवारी रवि यादव अजय सोनकर भवनाथ यादव गोली यादव अनूप यादव सुबोध यादव राजेश पांडे कंचन श्रीवास्तव रफीउल्लाह सलमानी शमशेर अली मेराज खान छोटे लाल राजभर अफसैन हैदर अशोक पांडे दूईजा देवी लाल यादव धर्मेंद्र मौर्य महेंद्र यादव परशुराम यादव श्रीकांत यादव धनपत यादव रामाशंकर यादव प्रमोद पासवान सच्चिदानंद यादव सीरिल राय सुनील आजाद आदि मौजूद रहे

गोरखपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर सफलतापूर्ववक चलकर असम पहुंची थी असम के मुख्यमंत्री हेमन्त विश्वा शर्मा के द्वारा शान्तिपूर्ण यात्रा को बाधित करने की कोशिश की गयी। यात्रा के दौरान असम में राहुल गांधी पूजा के लिए मन्दिर जा रहे थे असम सरकार द्वारा उनको पूजा करने से रोका गया जिसके विरोध में कांग्रेसजनों ने टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष एकत्रित होकर रामधुन ‘रघुपति राघव राजा राम‘ गाकर भारतीय जनता पार्टी की सद्बुद्धि के लिए ईश्वर से कामना की। इस दौरान नेतागणों ने असम के मुख्यमंत्री हेमन्त विश्वा शर्मा के विरोध में नारे भी लगायें। कार्यक्रम में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव/बस्ती प्रभारी दिलीप कुमार निषाद मुख्य रूप से मौजूद रहें। महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि आज के दिन भारत जोड़ो यात्रा के महानायक राहुल गांधी जी न्याय के लिए यात्रा निकाले थे आज के दिन भाजपा के लोग राजनीति के तहत रामजन्मभूमि में राम जी की पूजा अर्चना कर रहे हैं। न्याय यात्रा को लेकर चल रहे राहुल गांधी जी असम में राम जी की पूजा करने जा रहे थे असम सरकार द्वारा पूजा न करने देने से इनकी कुत्सित मानसिकता उजागर होती है राम सबके हैं एक तरफ ये भगवान राम का गुणगान करते थे दूसरी तरफ राम की पूजा करने वालों को रोकते हैं इनका यही असली चेहरा है हम कांग्रेसजन इनके ऐसे कृत्य का विरोध करते हैं। कार्यक्रम में नवीन सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष तौकीर आलम, राकेश यादव, सोनिया शुक्ला, देवेन्द्र निषाद धनुष, गणेश मिश्रा, अशोक कश्यप, राजीव कुमार सिंह, गणेश मिश्रा, विजय राव, गुलाम ताहिर, आदिअंश गांधी, राजीव पाण्डेय, तेजनराया श्रीवास्तव, तसनीम आलम अंसारी, मनीष तिवारी, चैधरी एजाज हुसैन, परवेज अख्तर, मोहम्मद अरशद, सुहेल अंसारी, बालमुकुन्द चतुर्वेदी आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहें। दिलीप कुमार निषाद प्रदेश सचिव/प्रमुख प्रवक्ता

गोरखपुर: इंदीरा बाल विहार , गोलघर स्थित दुकान में लगी आग , कड़ी मशक्क्त के बाद अग्निसमन की गाडिओ ने आग पर पाया काबू । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को सुने ।