गोरखपुर। हॉक स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित राजेश कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट - द्वितीय वर्ष का चौथा मैच (ग्रुप - बी) से डी ए स्पोर्ट्स और लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी के बीच नीना थापा इण्टर कॉलेज ग्राउंड पर खेला गया। जिसमें लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवरों में 90 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें रोहन कन्नौजिया ने 21 रन और मयंक राज ने 14 रन बनाए। डी ए स्पोर्ट्स कि तरफ से गेंदबाजी करते हुए युवराज मौर्या ने तीन विकेट नसरुद्दीन और आलोक ने दो - दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी ए स्पोर्ट्स ने मात्र 13 ओवरों में 92 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। जिसमें ऐश्वर्य मणि त्रिपाठी ने नाबाद 48 रन की पारी खेली और पियूष कुमार ने नाबाद 7 रन बनाया। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी कि तरफ से गेंदबाजी करते हुए राज चौहान और यश पाण्डेय ने एक - एक विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच का ट्रॉफी ऐश्वर्य मणि त्रिपाठी को विकास गिरी के हाथों दिया गया। इस मैच के मुख्य अतिथि महेंद्र पाल सिंह विधायक विधानसभा क्षेत्र पिपराइच, टूर्नामेंट अध्यक्ष रामायन श्रीवास्तव, संस्था प्रबंधक सीमा श्रीवास्तव, संस्था प्रधानाचार्य डॉ विजय प्रताप श्रीवस्ताव और विशिष्ट अतिथि उपेंद्र सिंह नन्हे पार्षद नंदा नगर, सुधा सिंह जिला पंचायत सदस्य, धर्मेंद्र सिंह, विकास गिरी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Transcript Unavailable.
सिख समाज ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया अभिनंदन
Transcript Unavailable.
दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी स्वामित्व पोषित पाठ्यक्रमों के लिए 28 करोड रुपए का बजट नियुक्त होंगे 100 से अधिक शिक्षक
जनपद गोरखपुर के रिज़र्व पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में SJPU & व थाना AHT की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक पुलिस उपाधीक्षक अपराध की अध्यक्षता में संपन्न हुई । मासिक समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी SOP, एक युद्ध नशे के विरूद्ध व बाल श्रम अभियान, और बच्चों के संबंध में राष्ट्रीय मानवाधीकार आयोग द्वारा जारी एडवाईजरी व सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट भरने,सी0डब्लु0सी0 के समक्ष शत प्रतिशत रिर्पोटिंग हेतु बाल कल्याण अधिकारी व उपस्थित मुन्शीगण को निर्देशित किया गया तथा अनुसंधान एवं अभियोजन, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/ विवेचक के समक्ष आ रही समस्या , बाल श्रम और भिक्षावृत्ति ,मानव तस्करी की रोकथाम , पॉक्सो एक्ट के मुकदमे पंजीकृत करते समय कार्यवाही व फार्म-ए फार्म-बी पर कार्यवाही, रेस्क्यू किए बालको के पुनर्वास के संबंध में चर्चा और बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य और विवेचक के समक्ष आ रही समस्या, दिशा-निर्देश का पालन आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
अब 31 तक अयोध्या धाम जाएगी इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन जानिए रेलवे ने क्यों बधाई संचालन की अवधि
नगर निगम गैंट्री गेट की मदद से बताया शहर के प्रसिद्ध स्थान का रास्ता
रामगढ़ ताल फ्लोटेड रेस्टोरेंट पर जल्द लीजिए मनपसंद जाएगा अब पानी में उतरने की तैयारी
गोरखपुर। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। "होगा पीडीए के नाम अबकी एकजुट मतदान" के नारे के साथ सपा ने गोरखपुर सदर लोकसभा 64 से अभिनेत्री काजल निषाद को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आपको बता दें कि अभिनेत्री काजल निषाद कांग्रेस की टिकट पर गोरखपुर ग्रामीण से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी है उसके बाद काजल निषाद ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा और बीते वर्ष नगर निगम गोरखपुर से मेयर पद का भी चुनाव लड़ चुकी है। काजल निषाद को टिकट देकर समाजवादी पार्टी ने ओबीसी कार्ड खेल दिया है। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने 16 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं जिसमें से मैनपुरी से डिंपल यादव का भी नाम शामिल है।
