Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गोरखपुर। जिला अपराध निरोधक कमेटी गोरखपुर के तत्वावधान में गांधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में जिला कारागार गोरखपुर के के मुख्य द्वार पर लगी गांधी जी की प्रतिमा पर जेल सुपरिंटेंडेंट जे पी पांडे, जेलर नरेश कुमार अपराध निरोधक कमेटी से अचिन्त्य लहरी, कनक हरि अग्रवाल द्वारा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्चन कर किया गया तदुपरांत जिला अपराध निरोधक कमेटी के तत्वाधान में 10 वर्षों से चल रहे किड्स प्लांट प्ले वे स्कूल के बच्चों में फल मिष्ठान का वितरण के साथ-साथ एक नई आशा द्वारा भेजी गई राम नाम की कॉपी महिला बंधिया में वितरण की गई. कार्यक्रम में जेल सुप्रीटेंडेंट ने गांधी जी के आदर्शों का पालन करने पर ज़ोर दिया। ज़िला अपराध कमेटी के कनक हरि अग्रवाल ने गांधी जी के “ अपराध से घृणा करो अपराधी से नहीं “ जो संस्था का मूल उद्देश है के अनुपालन करते हुए इस संकल्प को दोहराया। सभी को धन्यवाद और साधुवाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कारागार से जेल सुपरिंटेंडेंट जे पी पांडे जेलर, नरेश कुमार, अपराध निरोधक कमेटी से कनक हरि अग्रवाल, अचिंत्य लहरी, मनीष कुमार पांडे, डॉ राजेश शुक्ला की उपस्थिति रही
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय एवं सभी पदाधिकारियो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर बोलते हुए महामंत्री विनोद राय ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन अनुकरणीय है एवं हम सभी को उससे प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। इस अवसर पर सभी ब्रांच के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। सभा में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री एस सी अवस्थी,के एम मिश्रा, दीपक चौधरी ,कुलदीप मणि त्रिपाठी ,ईश्वर चंद्र विद्यासागर,बृजपाल सिंह,सतीश श्रीवास्तव ,राजीव सिंह,ए बी पांडे,देवेश सिंह, अंशुमाल पाठक,राजेश सिंह, सत्य प्रकाश विकास सुनील शर्मा राजेश जायसवाल अशोक बरसाती उस्मान अली निशांत यादव,अजय त्रिपाठी ,दीपक प्रजापति,मुकेश,केके मधेशिया, धीरज यादव,समाजसेवी अजीत सिंह इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शब्बीर कुरैशी निवासी गोरखपुर को समाजवादी पार्टी जनपद गोरखपुर का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। तथा नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष से अपेक्षा किया है। कि पार्टी संविधान के अनुसार महानगर कमेटी शीघ्र गठित कर प्रदेश कार्यालय को प्रस्तुत करें। शब्बीर कुरैशी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष सहित युथ में कई वर्षों से लगातार जिम्मेदारी का निर्वहन करते आ रहे हैं संघर्षील युवा समाजवादी शब्बीर कुरैशी को महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम सहित पार्टी नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां दी है।
गोरखपुर। प्रवर्तन दल प्रभारी द्वारा नगर निगम के तत्वाधान में आज प्रतिबंधित पॉलिथीन अभियान चलाकर भिन्न-भिन्न जगह पर पकड़ा गया प्रतिबंधित पॉलीथिन का वजन 8kg 600gm, जिसका जुर्माना राशि 3700 रुपया काटा गया, एवं सख्त हिदायत दिया गया दूसरी बार पकड़ी जाने पर भारी जुर्माना काटा जाएगा तथा एयरफोर्स के पास बस स्टैंड के पास सभी को हिदायत दिया गया की रोड के ऊपर कोई भी ठेला दुकान नहीं लगेगा।
गोरखपुर। कुष्ठ का उपचार ले चुके या उपचाराधीन कुष्ठ रोगी से समाज में संक्रमण का कोई खतरा नहीं है। ऐसे लोगों के साथ रहा जा सकता है और उनके साथ विवाह भी किया जा सकता है । समाज को खतरा उन रोगियों से है जो लक्षण के बावजूद भय, भ्रांति, कलंक और भेदभाव के कारण कुष्ठ की जांच नहीं करा पाते हैं । इस संदेश के साथ साथ ‘‘भेदभाव का अंत करें, सम्मान को गले लगाएं’’, की थीम को साकार करने का पूरे जिले में मंगलवार को संकल्प लिया गया । महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया गया । साथ ही साथ 14 दिनों तक चलने वाला स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान भी शुरू हो गया। इस खास दिवस पर कुष्ठ उन्मूलन में बेहतर योगदान के लिए जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ गणेश यादव को लखनऊ में हुए एक समारोह के दौरान प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा और राज्य कुष्ठ अधिकारी डॉ जया देहलवी द्वारा सम्मानित भी किया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे के दिशा निर्देशन में जिले का मुख्य आयोजन जिला कुष्ठ अधिकारी कार्यालय पर किया गया जहां कुष्ठ निवारण की शपथ दिलाई गयी । इस संबंध में जिलाधिकारी का संदेश भी सभी लोगों को पढ़ कर सुनाया गया । जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी और ब्लॉक पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने कुष्ठ मुक्त जनपद के लिए जनजागरूकता की शपथ ली।
गोरखपुर। छात्र नेता अंकित पांडेय ने डी.ए. वी.पी.जी कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा , ज्ञापन में मुख्य रूप से मांग था कि राज्य सरकार द्वारा वितरित स्मार्टफोन लैपटॉप जो कि स्नातक उत्तीर्ण छात्रों को दिया जा रहा है उसी के अंतर्गत संस्थान के भीतर भी 29 जनवरी को स्मार्टफोन लैपटॉप वितरित किया गया था किंतु छात्र नेता अंकित पांडेय का कहना था की कॉलेज के अधिकांश विद्यार्थियों को स्मार्टफोन लैपटॉप की सूची से बाहर कर दिया गया है जबकि वे विद्यार्थी राज्य सरकार द्वारा वितरित किए जा रहे योजना के पात्र हैं। छात्र नेता ने मांग की कॉलेज प्रशासन जवाब देही स्पष्ट कर वंचित छात्रों को नई सूची में सूचीबद्ध करें।
राजीव की डायरी संख्या 15 शिक्षा का मंदिर और बढ़ता यौन शोषण
पीएम मोदी ने विद्यार्थियों को दिए परीक्षा में तनाव मुक्त रहने के मंत्र
