वीडियो में अयोध्या अध्ययन केंद्र के संचालन की कवायत शुरू

पिता पुत्र हड़प्पा जमीन के लिए दी गई रकम

गोरखपुर। एम्स पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों द्वारा धोखाधड़ी व प्रतिरूपण द्वारा छल कर गबन करने के आरोप में 02 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार है। अभियुक्त गौतम प्रसाद राय पुत्र वृंदा प्रसाद राय निवासी बसडीला गुनाकर थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर वर्तमान पता गैस गोदाम गली सिंघडिया थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर व सत्यज्ञान मौर्या पुत्र ओमप्रकाश मौर्या निवासी ग्राम बघोर पोस्ट नीवे दूबे थाना बडहलगंज के रहने वाले है।

गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पी जी कॉलेज के शिक्षक डॉ पवन कुमार पाण्डेय ने नेटवर्क डिवाइस डिजाइन को इंटरनेशनल पेटेंट कराया है। डॉ पवन कुमार पाण्डेय ने कहा की नेटवर्क घुसपैठ का पता लगाने और रोकथाम के लिए स्मार्ट डिवाइस के डिजाइन का इंटरनेशनल पेटेंट ग्रांट यूनाइटेड किंगडम से प्राप्त हुआ है, यह प्रस्तावित उपकरण समकालीन नेटवर्क वातावरण में बढ़ती साइबर-सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करता है। एडवांस मशीन लर्निंग एल्गोरिदम और वास्तविक समय की निगरानी का लाभ उठाते हुए, एसडी-डीपीएनआई एक गतिशील और अनुकूली घुसपैठ का पता लगाने वाली प्रणाली प्रदान करता है। उन्होंने आगे कहा की नेटवर्क ट्रैफ़िक पैटर्न का लगातार विश्लेषण करके, डिवाइस सामान्य व्यवहार और संभावित खतरों के बीच अंतर करता है, जिससे झूठी सकारात्मकता में काफी कमी आती है। मुख्य विशेषताओं में स्वचालित प्रतिक्रिया तंत्र, उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस और मौजूदा सुरक्षा बुनियादी ढांचे के साथ सहज एकीकरण शामिल हैं। एसडी-डीपीएनआई साइबर-सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है, जो नेटवर्क घुसपैठ के उभरते परिदृश्य के खिलाफ एक बुद्धिमान और सक्रिय रक्षा प्रदान करता है, इंटरकनेक्टेड सिस्टम की अखंडता और सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इस उपलब्धि का श्रेय हमारे पूज्य महाराज जी एवं वर्तमान मुख्यमंत्री ,उत्तर प्रदेश को जाता है ,जिनका उद्बोधन हमें निरंतर प्रेरित करता है साथ ही हमारे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश सिंह एवं आइ.क्यू.ए.सी. कोऑर्डिनेटर प्रो परीक्षित सिंह की प्रेरणा हमें इस प्रकार के कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करती है। इस प्रकार के कार्य में पूरी टीम का योगदान होता है और इस पेटेंट डिजाइन टीम में  मुख्य सहयोगी के रूप में  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से हरीश सैनी , डॉ ललित कुमार, ज्योति सैनी, अनूप आर्य एवं पानीपत इंजीनियरिंग कॉलेज से डॉ दिनेश वर्मा और डॉ दीपक कौशिक रहे हैं। डॉ पवन ने कहा की हम गोरखपुर मंडल से जुड़े सभी विश्वविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों का आह्वाहन करते हैं की आप लोग भी साथ आएं और हम सभी मिलकर गोरक्षपीठ की इस पावन धरती को अनुसंधान एवं पेटेंट के क्षेत्र में विश्व पटल पर स्थापित करें। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मैंने जबसे प्राचार्य पद संभाला है तबसे लेकर पठन- पाठन के साथ - साथ सेमिनार,रिसर्च ,पुस्तक प्रकाशन और पेटेंट्स भी मेरी प्राथमिकता में रहे हैं।  जब भी हमारी बैठक माननीय मुख्यमंत्री जी से होती है तो शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए उनका भी जोर बार- बार सेमिनार,रिसर्च , पुस्तक प्रकाशन और पेटेंट्स को लेकर रहता है।  मैं भाग्यशाली हूं की मेरी पास महाविद्यालय की ऐसी टीम है जो हमारे आइ.क्यू.ए.सी कोऑर्डिनेटर प्रो परीक्षित सिंह के साथ सेमिनार, रिसर्च,पुस्तक प्रकाशन और पेटेंट्स पर कार्य कर रही है। महाविद्यालय के साथ ही महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद भी आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है की हमारे कंप्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर ने " नेटवर्क घुसपैठ का पता लगाने और रोकथाम के लिए स्मार्ट डिवाइस डिजाइन" का यू.के.से एक इंटरनेशनल पेटेंट ग्रांट प्राप्त किया है। मैं इस अवसर पर डॉ पवन पाण्डेय सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। आई.क्यू.ए.सी. कोऑर्डिनेटर प्रो परिक्षित सिंह ने डॉ पवन पाण्डेय को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर ये पल हमारे लिए गौरव का है । प्राचार्य जी ने जब मुझे आई.क्यू.ए.सी. कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी तो मेरी लिए इस पद पर कार्य करते हुए संस्था की गुणवत्ता के उन्नयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी। परंतु  डॉक्टर पवन पाण्डेय जैसे युवा सहयोगी साथियों के सहयोग से निश्चित तौर पर आई.क्यू.ए.सी की पूरी टीम ने शैक्षणिक गुणवत्ता हेतु बेहतर कार्य करते हुए अन्य शिक्षण संस्थानों से हमारे शिक्षकों ने अवार्ड एवं सम्मान भी प्राप्त किया है। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा कॉलेज को  गोरखनाथ स्वर्ण पदक भी प्राप्त हुआ है। आई.क्यू.ए.सी कोऑर्डिनेटर होने के नाते हम रिसर्च ,पुस्तक प्रकाशन एवं पेटेंट के क्षेत्र में गोरखपुर विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के साथ- साथ अन्य शैक्षणिक संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के साथ भी समझौता ज्ञापन पर  हस्ताक्षर कर शैक्षणिक उन्नयन हेतु कार्य करेंगे।  वर्तमान में यूजीसी द्वारा नैक मूल्यांकन की प्रक्रिया में बदलाव होने जा रहा है और अब वही संस्थान नैक मूल्यांकन में उत्कृष्ट लेवल प्राप्त कर पाएंगे जो पठन-पाठन के साथ साथ रिसर्च,पुस्तक प्रकाशन,पेटेंट्स,समझौता ज्ञापन के माध्यम से फैकल्टी एक्सचेंज पर कार्य करेंगे। उक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शैलेश कुमार सिंह ने दी।

गोरखपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 09.03.2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का निस्तारण कराये जाने के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तेज प्रताप तिवारी की नेतृत्व में एवं अपर जनपद न्यायाधीश-प्रथम/नोडल अधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में जनपद के समस्त थानों के पैरोकारों के साथ बैठक की गई। अपर जनपद न्यायाधीश-प्रथम/नोडल अधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त पैरोकारों को निर्देशित किया गया कि वह न्यायालय द्वारा जारी नोटिसांे का तामिला ससमय कराना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त थानों के माध्यम से भी आगामी लोक अदालत का व्यापक स्तर पर ग्रामीण अंचलों में प्रचार-प्रसार करावें। जिससे आम जनमानस अपने वादों का उक्त लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कर, लाभान्वित हो सके। यह जानकारी रामकृपाल, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोरखपुर द्वारा दी गई।

गोरखपुर। भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया “भाई “ द्वारा पारंपरिक लोक गीतों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु आयोजित “के बनी माटी के लाल “ सीजन 5 का ग्रैंड फिनाले 11 फ़रवरी को सायं 6 बजे से बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में किया जा रहा है , इस कार्यक्रम में टॉप 5 के बीच प्रतियोगिता के बाद विजेता को नक़द रु 25000/- का पुरस्कार दिया जाएगा कार्यक्रम में विशेष रूप से सुप्रसिद्ध गायक / अभिनेता मनोहर सिंह एवं लोक गायिका अलका सिंह पहाड़िया भी उपस्थित हो अपनी प्रस्तुति देंगें। इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि प्रो पूनम टंडन ,कुलपति , दीदउ , गो वि वि होंगी , कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में डॉ मंगलेश श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे एवं बतौर विशिष्ट अतिथि सहजानंद राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा होंगे । यह जानकारी देते हुए भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि “भाई” भोजपुरी में व्याप्त अश्लीलता के विरुद्ध एक अभियान के अन्तर्गत नई पीढ़ी को पारंपरिक लोकगीतों से जोड़ने का कार्य कर रही है साथ ही नई प्रतिभाओं को मंच भी उपलब्ध करा रही है । इस भोजपुरी रियलिटी शो के प्रति पूर्वांचल के नवोदित कलाकारों में काफ़ी उत्साह है।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र और छात्र नेताओं ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता का पुतला फूंका। छात्र नेताओं का आरोप था कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र अभिषेक गुप्ता के साथ जो घटनाये घटित हुआ अगर छात्र को न्याय नहीं तो हम लोग बृहद आंदोलन को बाध्य होगें! इस दौरान मुख्य रूप से छात्रनेता सतीश प्रजापति,अंकित वर्मा, विशाल सिंह श्रीनेत, सत्यम गोस्वामी, प्रतीक तिवारी, विशाल यादव, विकास चौधरी , अजय कुमार व अन्य छात्र मौजूद रहे।

गोरखपुर। विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, उ.प्र., ब्लाक इकाई - गोला द्वारा बी.आर.सी. सभागार में दिनांक - 07.02.2024 को "ब्लाक शिक्षक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी" का आयोजन किया गया। जिसमें कुमैल असरफ को ब्लाक अध्यक्ष अनिल भारती को ब्लाक मंत्री व पवन सिंह को कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया । उक्त कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री/ जिलाध्यक्ष तारकेश्वर शाही ने कहा है पुरानी पेंशन की लड़ाई निर्माणायक दौर में है । राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मार्च के प्रथम सप्ताह में देशव्यापी महाहड़ताल की घोषणा की जाएगी, जिसमें रेल व बस के पहिए जाम हो जाएंगे, कार्यालयों में कामकाज ठप हो जाएंगे और भारत सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करना होगा । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया । कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों को मंडल कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शिवरतन निषाद, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश्वर मिश्रा, कौड़ीराम ब्लाक अध्यक्ष अजय कन्नौजिया, बेलघाट ब्लाक अध्यक्ष ईश्वर चन्द्र शुक्ल और गोला के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विपिन कुमार मिश्रा ने सम्बोधित किया । कार्यक्रम में मृत्युंजय यादव, चन्द्रभूषण यादव, सुधाकर दूबे, अतुल कुमार, दिलीप कुमार, सुशील कुमार, अनुज चौधरी, अजीत गुप्ता, बलवन्त कुमार, वीरेंद्र कुमार, प्रभाकर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

गोरखपुर।धर्मशाला बाजार के निर्दल पर्षद बबलू प्रसाद गुप्ता उर्फ छट्ठी लाल, सपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी और निर्दल पार्षद सौरभ विश्वकर्मा समेत 12 पार्षद भाजपा में हुए शामिल । नगर निगम के 12 पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में इन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण करने वालों में समाजवादी पार्टी के विश्वजीत त्रिपाठी सोनू, निर्दल पार्षद असद गुफरान, अरविंद, रीता, सतीश चंद, सरिता यादव, मीना देवी, छोटेलाल, दिनेश उर्फ शालू, जयंत कुमार, बबलू गुप्ता उर्फ छट्टी लाल, भोला निषाद, माया देवी, समीना (बसपा) सौरभ विश्वकर्मा शामिल रहे। इसमें विश्वजीत त्रिपाठी सपा से कार्यकारिणी सदस्य भी हैं।अब कार्यकारिणी में भाजपा के दस पार्षद हो जायेंगे। ऐसे में अब भाजपा के 56 पार्षद नगर निगम में हो गए।

गोरखपुर। जनपदीय टीम द्वारा ताज हॉस्पिटल ट्रांसपोर्ट नगर को सील कर दिया गया । पूर्व में संचालित अमन हॉस्पिटल पर शिकायत थी की बिना चिकित्सक की उपस्थिति में इलाज किया गया । नवजात शिशु का स्वास्थ्य खराब होने पर जांच की गई । मेडिकल टीम द्वारा जांच सही पाई गई। अमन हॉस्पिटल को चेतावनी देते हुए अस्पताल संचालक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। संचालक ने बगल में नया नाम ताज हॉस्पिटल संचालित कर रहा था, कोई मरीज भर्ती नहीं था। अस्पताल को टीम द्वारा सील कर दिया गया।