खजनी से होकर प्रयागराज और वाराणसी के लिए चलेंगी 6 नई बसें खजनी गोरखपुर।। क्षेत्र के लोगों की मांग पर तथा आम जनों की सुविधा के लिए 23 फरवरी 2024 को अपरान्ह 1.30 बजे से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) के द्वारा 6 नई बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान द्वारा दिनांक 23 फरवरी 2024 को अपरान्ह 1.30 बजे से खजनी कस्बे से इन सभी सजी धजी आधा दर्जन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। जिनमें 2 बसें प्रतिदिन गोरखपुर से खजनी बांसगांव कौड़ीराम मार्ग से प्रयागराज तक जाएंगी, जबकि 2 बसें प्रतिदिन गोरखपुर खजनी सिकरीगंज गोला बड़हलगंज मार्ग से प्रयागराज जाएंगी। वहीं एक बस प्रतिदिन गोरखपुर से खजनी बांसगांव कौड़ीराम मार्ग से वाराणसी तक जाएगी और एक बस प्रतिदिन गोरखपुर खजनी बेलघाट कम्हरियाघाट शाहगंज मार्ग से प्रयागराज तक जाएगी। इन सभी आधा दर्जन नई बसों के संचालन के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्रीराम चौहान हरी झंडी दिखाकर बसों को खजनी कस्बे से रवाना करेंगे। इस दौरान राप्ती नगर डीपो गोरखपुर के आरएम लव कुमार सिंह, एआरएम अशोक सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी राप्ती नगर डीपो के वरिष्ठ बुकिंग लिपीक रमेश सिंह के द्वारा दी गई।

गोरखपुर फल मंडी भाव 23 फरवरी

गोरखपुर सब्जी मंडी भाव 23 फरवरी

गोरखपुर पहुंची निर्मला सीतारमण ने कई बार की सीएम योगी की तारीफ बताया क्यों यूपी के मुख्यमंत्री हैं इतने डायनेमिक

मोहद्दीपुर ओवर ब्रिज के समानांतर बनेगा एक और ब्रिज जानिए क्या-क्या मिलेगी सुविधा

पकड़े गए अवैध टिकट के तीन धंधे बाज 140 ई टिकट बरामद

मरीज एंबुलेंस माफिया के एक और गिरोह का भंडाफोड़ संचालक समेत साथ गिरफ्तार

गोरखपुर में बोले सीएम योगी विकसित भारत के लिए यू पी का विकास जरूरी

Transcript Unavailable.

गोरखपुर: आज से शुरू हो रही है हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा 206 केन्द्रों पर आयोजित होगी परीक्षाएं। जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद