गोरखपुर। गोरखनाथ पुलिस ने 20 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 3 किलोग्राम यूरिया व 500 ग्राम नौसादर के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त मोहम्मद शाहरूख पुत्र स्व0 मोहम्मद साहिल निवासी हुसैनाबाद थाना गोरखनाथ का रहने वाला है।