उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अदिति सिंह से साक्षात्कार लिया। अदिति सिंह ने बताया कि कम पढ़े - लिखे लोग महिलाओं को भूमि में अधिकार नही देते हैं। गांव के बुजुर्गों का मानना है कि सम्पत्ति में लड़कों को अधिकार मिलना चाहिए, लड़कियों को नही मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए और अपने हक़ के प्रति जागरूक होना चाहिए।