उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संगीता से साक्षात्कार लिया। संगीता ने बताया कि बेटियों को पिता की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। गांव में ज्यादातर लड़कियां अशिक्षित रहती हैं। इसलिए उनको जानकारी नही रहती है। पुरुष कुछ नही बताते हैं। लड़कियों की पढ़ाई पर भी ध्यान नही दिया जाता है।लोगों की सोच है कि लड़कियां पढ़ कर क्या करेंगी ?चूल्हा - चौका करना है और ज्यादा पढ़ा दिया तो दहेज में ज्यादा पैसा देना पड़ेगा।