उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से कमला देवी से बातचीत की। बातचीत में कमला देवी ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार बिलकुल मिलना चाहिए, महिलाओं को समाज में जागरूक होना भी बहुत जरुरी है। अपने अधिकार के लिए वो अपने पतियों से भी लड़ सकती है। पुरुष वर्ग के मना करने के बावजूद भी महिलाओं को को अपने हक़ के लिए लड़ना चाहिए। चाहे कुछ भी हो महिलाओं को भूमि के अधिकार के लिए लड़ना चाहिए।