उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से सुशीला सिंह से बातचीत की। बातचीत में सुशीला सिंह ने बताया कि महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिलना चाहिए, पुरुष वर्ग महिलाओं को दबा कर रखते है ताकि महिलायें बाहर न जा पाए। पर कुछ जागरूक महिलायें अपने हक़ के लिए लड़ती है, और घरो से बाहर निकल कर काम करना चाहती है। महिलाओं को घरो से बाहर निकलना चाहिए तभी उन्हें जानकारी मिल पाएंगी। पुरुष वर्ग को समझाना चाहिए की महिलाओं को घरो से बाहर निकलने देना चाहिए।