उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शबाना से साक्षात्कार लिया। शबाना ने बताया कि महिलाओं के लिए भूमि में अधिकार बहुत जरुरी है। ऐसा होने से परिवार में उनकी इज्जत बढ़ जाती है। वो फसल या सब्जी उगा कर कमा सकती है और अपना भविष्य अच्छा कर सकती है। महिला को जागरूक होना बहुत जरुरी है