उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कविता से साक्षात्कार लिया।कविता ने बताया कि औरतों को आगे बढ़ने के लिए उनको सबसे पहले शिक्षित करना होगा।इसके लिए समाज में समानता होना बहुत जरुरी है। समाज में पुरुषों को महिला के तुलना में ज्यादा महत्त्व दिया जाता है। इस असमानता को ख़त्म करना होगा। महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होना चाहिए ,ताकि वो आत्मनिर्भर हो सकेंगी। सरकार द्वारा महिलाओं को सफल बनाने के लिए सार्थक प्रयास करना चाहिए। सामाजिक रीति रिवाज में बदलाव लाने का प्रयास भी करनी चाहिए