उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी आरोही से बातचीत की। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि महिलाओं शिक्षित करना और उन्हें जागरूक करना बहुत जरुरी है। महिलाओं को भूमि व संपत्ति में अधिकार भी मिलना चाहिए। महिलायें अगर आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगी तो वो आगे बढ़ सकेंगी। गाँव में एक दो महिलायें शिक्षित होंगी तो वो बाकी महिलाओं को भी जागरूक करेंगी।