उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी अनुराधा से बात की। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है, शिक्षा के बिना सभी अधूरा है। महिलाओं के शिक्षित होने से उन्हें अपना जीवन बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अधिक काम करने के लिए प्रेरित होंगी। यह एक महिला को देख कर अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। इसलिए, महिलाओं के लिए शिक्षित होना बहुत महत्वपूर्ण है और अगर महिलाएं शिक्षित रहती हैं, तो वे अपना परिवार भी अच्छी तरह से चला सकती हैं।