उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से ऋचा से बातचीत की। बातचीत में ऋचा ने बताया कि महिलाओं को उनकी जमीन में हिस्सा मिलेगा। उन्हें समानता का अधिकार मिले। जिससे पुरूष उनपर दबाव नहीं डाल सकते की वे उन्हें घर से बेघर कर सके। इसलिए महिलाओं को पुरुष के संपत्ति में उनका अधिकार मिलना चाहिए। इसलिए नहीं की वे संपत्ति वाली हो जाए बल्कि इसलिए कि वे अपने पुरुष समाज का डट कर सामना कर सके। क्योंकि आज कल यह देखा जाता है कि महिलाये पुरुषों से आगे बढ़ जाती हैं तो दोनों में मन मुटाव हो जाता है। इसलिए महिलाओं को पुरुषों के बराबर का हक मिलना चाहिए। जब उनको अर्धांगनी समझा जाता है तो उनको हरेक चीज में आधा हिस्सा मिलना ही चाहिए