उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से अभिषेक से बातचीत की। बातचीत में अभिषेक ने बताया कि पिता की संपत्ति में बेटी या महिला को अधिकार मिलना चाहिए। उनको उनका हिस्सा दिया जाए ताकि लड़कियों को भी वही मिले जो बेटों को मिले इससे वे खुद पर निर्भर रहेंगी। इससे अगर वे ससुराल जाते हैं तो उनके लिए काम करने का एक साधन होगा, उनके पास जमीन होगी, उनके अधिकार होंगे, इसलिए उनको इसका अधिकार मिलना चाहिए। उनका मानना है कि यह सोच की बात है एक पुरुष और एक महिला को बराबर समझा जाता है तो बराबरी हर चीज में मिलनी चाहिए। उनके भाई भी उसी तरह सोचेंगे जैसी उनकी सोच होगी।