उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि अगर महिलाएं शिक्षित हैं, तो उन्हें अपनी स्थिति में हो रहे परिवर्तनों को शिक्षा के प्रभाव को समझना होगा। सशक्तिकरण में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान महत्वपूर्ण है। शिक्षा के बिना महिलाओं की स्थिति में सुधार नहीं किया जा सकता। शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन संभव है। इस माध्यम से महिलाएं जागरूक हुई हैं अपने बारे में सोचने लगी हैं, उन्हें एहसास हुआ है कि घर के बाहर भी जीवन है, महिलाएं आत्मविश्वासी हुई हैं, उनके व्यक्तित्व में सुधार हुआ है। महिलाएं न केवल सामान्य शिक्षा में बल्कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। आज महिलाएँ भी सब कुछ बन रही हैं, राष्ट्रपति बन रही हैं। ऐसा होता है कि शिक्षा से हमें बहुत लाभ होता है, यह उन्हें समान अधिकार दे रही है, यह उन्हें जीवन की एक नई दिशा की ओर ले जा रही है, यह महिलाओं की मदद कर रही है।