उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिले से माधुरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि शनिवार शाम को तरफगंज के खजरी गांव में आयोजित श्रीराम कथा में भोलानाथ और दाम पार्वती की झांकी को सजाया गया , जो बहुत ही सुंदर झांकी है । जन सहयोग द्वारा आयोजित कथा में काशी से आए पंडित जी शीतल जी महाराज ने कहा कि भगवान श्री राम ने मानव जीवन को आनंदमय बनाने के लिए कई उदाहरण दिए हैं , जिनका पालन करके लोग अपना जीवन सफल बना सकते हैं ।