2023: हर साल 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया जाता है. लेकिन कुछ साल पहले तक ये बजट हर साल फरवरी के आखिर में पेश किया जाता था. मोदी सरकार में इस परंपरा को बदला गया. साल 2017 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पहली बार 1 फरवरी को बजट पेश किया था और तब से 1 फरवरी को बजट पेश करने की परंपरा जारी है
