मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड को 398 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतक बनाए, जबकि शुबमन गिल 79 रन पर रिटायर हर्ट हो गए और भारत की पारी 397-4 पर समाप्त हुई।
